फर्स्ट प्राइज
इस बार स्कूल में बहुत मजा आने वाला है। आएगा भी क्यों नहीं; बाल मेले का आयोजन जो हो रहा है। यह एक प्रतियोगिता भी है। राहुल और संयम को पिछली बार का आयोजन याद आने लगा।
बड़ा मजा आया था उन्हें।
संयम बोला– "हाँ, यार राहुल उस बार हमने मोमोज़ और तीखी चटनी बनाई थी। सर–मैम ने बहुत तारीफ़ की थी। इस बार भी हमारे ग्रुप को ही फर्स्ट प्राइज़ मिलना चाहिए। सो फ्रैंड्स! सभी तैयार हो जाओ। बातें करते–करते सभी बच्चे अपने–अपने घर लौट गये।
दूसरे दिन बच्चे मेले की तैयारी में लग गये। स्कूल कैम्पस सज गया। बच्चों की किलकारियाँ गूँजने लगी।
पकवानों की खुशबू फैलने लगी थी। टीचर भी बहुत खुश थे। लेकिन संयम, जो पकवान बना रहा था, उसे देख सभी बच्चे हँसने लगे।
"अरे! संयम ये क्या बना रहा है तू, इसे कौन खाता है भला?" उसके क्लासमेट्स चिढ़ाते हुए बोले। संयम शांत दिमाग से अपने काम में व्यस्त रहा। थोड़ी देर बाद संयम के पकवान की खुशबू के सामने सभी पकवानों की खुशबू फीकी पड़ने लगी।
बाहर से आए अतिथिगण मुस्कुराते हुए पूछने लगे– "संयम बेटा ये क्या बनाया है तुमने? हमने तो पहले इसे कभी नहीं खाया है।"
संयम ने बड़ी ही शालीनता से जवाब दिया- "सर, ये हमारे गाँव का बहुत ही उत्तम पकवान है। इसे हम "अंगाकर रोटी" के नाम से जानते हैं। हमारे गाँव में पिज्जा, बर्गर, मैगी ये सब इसके सामने बिल्कुल फीके लगते हैं। गाँव के लोग इसे खा कर अपने काम पर जाते हैं। इसे खाने से शरीर के कई तरह के रोग भी दूर होते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।"
राहुल और संयम की बातें सुन सबको हैरानी हुई। वे रोटी को निहारने लगे।
फिर अंगाकर रोटी और धनिया डली टमाटर-मिर्ची की तीखी चटनी का चटकारा लेते हुए अंग्रेजी मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल संयम की पीठ थपथपाते हुए कहने लगे- "आज हमें बहुत ही गर्व हो रहा है कि संयम जैसे बच्चों ने हमारे स्कूल में पढ़ कर गाँव की संस्कृति को जीवित रखा है। हमें अपनी संस्कृति व खान–पान पर गर्व करना चाहिए। शर्म महसूस बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।"
संयम को प्रथम विजेता घोषित करते हुए प्रिंसिपल के साथ उसके माता–पिता का सर गर्व से ऊँचा हो गया।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
यात्रा
महिला सशक्तिकरण
तमाशा
उपहार
शिक्षा जीवन का आधार
कन्या पूजन
खुशबू
ह्रदय परिवर्तन
सच्चे मित्र - संघर्ष, दोस्ती और शिक्षा की प्रेरक कहानी
एक चुटकी गुलाल - लघुकथा
दुआ - लघुकथा
अपेक्षा - एक लघुकथा
सावन की सौगात
दोस्त – एक प्रेरणादायक कहानी सच्ची दोस्ती और आत्मविश्वास की | भारतीय परंपरा
पितृपक्ष की एक भावनात्मक कथा | Pitru Paksha
खुशियों के दीप – उम्मीद और संघर्ष की एक भावनात्मक दीपावली कहानी
परीक्षा डयुटी | शिक्षकों की परीक्षा में भूमिका
आभूषण | माँ-बेटी के रिश्ते और जीवन के सुंदर संदेश की कहानी | Adornment
रिश्तों की डोर - पतंग से मिली जीवन सीख
यह घर बहुत हसीन है – एक भावनात्मक लघुकथा
होली पर लघुकथा – रंगों से भरी दिल छू लेने वाली कहानी
परीक्षा और परवरिश की कहानी: दादाजी की सीख और राघव की जीत
बच्चों के मन में अंकुरित विश्वास की सुंदर कहानी
विश्वास (Faith) - किसानों, सपनों और प्रकृति पर प्रेरक कहानी
भ्रष्टाचार
क्षितिज तक
बड़ा लेखक
महकते रिश्ते
जीवन सार : प्रेरणादायक कहानी
अलविदा मेरे प्यारे बेटे
देसी बीज
समर्पण
प्रेम की जीत
बदलता कैडर
युग परिवर्तन
परवरिश - माँ के आत्मचिंतन की कहानी
माँ अभी जिंदा है - कहानी
बालकथा - माँ का दर्द
लघुकथा : हार-जीत
वो नाश्ता (That Breakfast)
निर्णय (The Decision)
दिशा (Direction)
बांसुरी के बोल - राधा, गोपियाँ और बांसुरी का भावपूर्ण संवाद
राधा की प्रेम-साधना – एक अद्वितीय समर्पण
भूलते रिश्तों की चीख – एक भावनात्मक हिंदी लघुकथा
लघुकथा – पिता और सपनों की सच्चाई
गरीबी (Poverty) | मानवता की एक मार्मिक कहानी
विकल्प | बिना पटाखों वाली मस्ती भरी दीपावली
नवरात्रि : सत्यमेव जयते | बेटियों को सुरक्षा चाहिए, केवल पूजन नहीं
असली रावण का अंत: जंगल की दशहरा कथा
जूतों की खोज और जीवन का संदेश
दुआ | पूर्णिमा की दीपावली की कहानी
सोना समझ गयी | एक मेहनती चींटी की प्रेरणादायक कहानी
आडंबर की कहानी | प्रकृति के प्रति मानव समाज
होली की सतरंगी छटा | प्रेरणादायक कहानी
ज़िंदगी के साथ भी, ज़िंदगी के बाद भी – जीवन दर्शन कहानी
डिग्री नहीं, दिशा ज़रूरी – करियर और जीवन की सीख
छला समर्पण | परिवार, संवेदना और अवमूल्यन की कथा
अंतर्वेदना: आत्मा को छू लेने वाली लघुकथा
माँ से सास तक: विभा की शक्ति और सामंजस्य की यात्रा
संयम की अंगाकर रोटी ने स्कूल मेले में सबका दिल जीता
शादी में सहमति और बेटी के सपनों का सम्मान – शर्मा और तिवारी परिवार की कहानी
माँ की समझ - बच्चों का भविष्य और मोबाइल का जाल | ब्रेन रॉट
लेखक के अन्य आलेख
शादी में सहमति और बेटी के सपनों का सम्मान – शर्मा और तिवारी परिवार की कहानी
संयम की अंगाकर रोटी ने स्कूल मेले में सबका दिल जीता
अंतर्वेदना: आत्मा को छू लेने वाली लघुकथा
डिग्री नहीं, दिशा ज़रूरी – करियर और जीवन की सीख
ज़िंदगी के साथ भी, ज़िंदगी के बाद भी – जीवन दर्शन कहानी
होली की सतरंगी छटा | प्रेरणादायक कहानी
आडंबर की कहानी | प्रकृति के प्रति मानव समाज
सोना समझ गयी | एक मेहनती चींटी की प्रेरणादायक कहानी
गरीबी (Poverty) | मानवता की एक मार्मिक कहानी
बालकथा - माँ का दर्द
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च