Bhartiya Parmapara

आंतरिक और बाहरी दुनिया — ध्यान से आत्म नियंत्रण की शक्ति

भावना 

दो तरह की दुनिया होती है, एक बाहरी दुनिया और एक आंतरिक दुनिया। परिस्थितियाँ,  लोग, शारीरिक स्वास्थ्य इत्यादि बाहरी दुनिया है, विचार, भावनाएँ आदि आंतरिक दुनिया है।

एक "भाव" है, तो दूसरी "भावना" है, बाहर की दुनिया तो हम सब देखते हैं, लेकिन हमें देखना है कि हमारी आंतरिक दुनिया कैसी है? हमारी आंतरिक दुनिया के बारे में कोई और नहीं जान सकता, उसे केवल हम ही जान सकते हैं। आंतरिक दुनिया में हमने कुछ संकल्प, यादें और बहुत सी बातें पकड़ कर रख रखी हैं, कुछ अच्छी बातें और कुछ कड़वी बातें। मन की सभी बातें पुरानी हैं, यहाँ तक कि पिछला एक मिनट भी पुराना हो चुका है और हमने सारी पुरानी बातों को अपनी आंतरिक दुनिया में भर रखा है। 
लेकिन, क्या कभी हम सोचते हैं कि इन पुरानी बातों की गुणवत्ता कैसी है? और उन पुरानी बातों को पकड़कर हम उदास होते रहते हैं। बाहर की दुनिया के बारे में हम सब जानते हैं, लेकिन आंतरिक दुनिया के बारे में हमें कम पता होता है। क्योंकि, आंतरिक दुनिया को हम  रोज़ चेक नहीं करते, इसीलिए हम मेडिटेशन सीखते हैं और मेडिटेशन से हमारा ध्यान आंतरिक दुनिया की तरफ जाता है।

"ध्यान" में हम स्वयं से पूछते हैं कि हमारे विचारों और भावनाओं से हमारी परिस्थितियां एवं भाग्य  बनता है अथवा परिस्थितियाँ एवं भाग्य से हमारे विचार बनते हैं।

मेडिटेशन से हमारा यह समीकरण तय होता है कि बाहर की दुनिया से आंतरिक दुनिया बनती है या आंतरिक दुनिया से बाहरी दुनिया बनती है। 
इन दोनों समीकरणों में से हमारे नियंत्रण में क्या है?

"ध्यान" हमें उस अवस्था तक पहुँचाता है, जहाँ पर बाहरी दुनिया में कुछ भी होता रहे हमारी आंतरिक दुनिया में कोई परिवर्तन नहीं होता। जब हमारा नियंत्रण हमारी आंतरिक दुनिया पर हो जाता है, तब हम वही देखते हैं जो हम देखना चाहते हैं।  
और, तब हम केवल अपने मन की शांति और सुकून पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं और यह सब अभ्यास से ही संभव हो पाता है। 
हे परमेश्वर..!  
अब से हम प्रतिदिन अपने मन की भाषा को बदलने का प्रयास करेंगे, अपने मन की भाषा को कहेंगे कि हमारा अपने आंतरिक मन पर पूरा नियंत्रण है। यानी, अब से हम अपना नज़रिया बदलेंगे और अपनी आंतरिक दुनिया से अपनी बाहरी दुनिया बनाने का प्रयास करेंगे। 
 

                                    

                                      

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |