Bhartiya Parmapara

गुझिया | होली के लिए तिरंगी गुजिया रेसिपी – मावा और मेवों से भरपूर

सामग्री – मैदा 1 किलो, मोयन के लिए घी एक पाव, हल्का भुना हुआ मावा आधा किलो, बूरा आधा किलो, कटे हुए मेवे, इलायची, नारियल का चूरा, तलने के लिए रिफाइंड तेल या घी, और थोड़े से फूड कलर लाल, पीला और हरा (इच्छानुसार)। 

विधि - मैदे में मोयन डालकर रोटी के जैसा आटा गूंधे। अब इस आटे के 3 भाग कर के एक में लाल कलर, एक में हरा कलर मिलाएं और अच्छे से आटा गूंध लें। 
- एक बर्तन में मावा, बूरा, कटे मेवे, इलायची पाउडर, नारियल का चूरा अच्छी तरह मिलाकर रख ले। 
- मैदे की तीनो कलर की छोटी-छोटी लोई लेकर उसकी एक लोई लेकर पूड़ी की तरह बेल लें। 
- गुझिया के सांचे पर इसे रखकर एक तरफ एक चम्मच मिश्रण भरकर बंद करके अच्छी तरह से पानी से चिपका कर दबा दें। फिर गर्म तेल या घी में धीमी आंच पर तले। 
- ठंडी होने पर एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रखे। यह गुझिया होली पर खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं।

                             

                               

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |