सावधानी
बारिश का मौसम था। आसमान में काली घटाएँ घिरने लगी थीं। छोटी-छोटी लड़कियाँ खेलकूद करते हुए मौसम का आनंद ले रही थीं। तभी अचानक जोर से बिजली चमकी और सभी बच्चियाँ डर गईं। वे सहमकर एक-दूसरे का चेहरा देखने लगीं।
उन्हीं में से एक बच्ची मिन्नी बोली, "अब हमें यहाँ से चलना चाहिए। आँधी और बारिश शुरू होने वाली है।"
लेकिन मिन्नी की बातों को उसकी सहेलियों ने अनसुना कर दिया। तभी विधि बोली, "तुम्हें जाना है तो जा सकती हो, मिन्नी। हमें तो बारिश का मज़ा लेना है।"
मिन्नी ने समझाते हुए कहा, "मेरे पिताजी कहते हैं कि जब जोर से बिजली चमके तो पेड़ों के नीचे या खुले आसमान के नीचे नहीं ठहरना चाहिए। और जहाँ बिजली का खंभा हो, उसके आसपास तो बिल्कुल भी नहीं रहना चाहिए।"
इतना सुनते ही सभी सहेलियाँ उसका मज़ाक उड़ाने लगीं और बोलीं, "हमें कुछ नहीं होगा। मिन्नी, तुम खुद डर रही हो और हमें भी डरा रही हो।"
मिन्नी चुपचाप अपने घर की ओर चली गई।
थोड़ी ही देर में बारिश तेज हो गई। बिजली लगातार चमकने लगी और बादलों की तेज गर्जना सुनाई देने लगी। अब सभी लड़कियाँ शांत हो गईं।
विधि बोली, "चलो उस पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो जाते हैं। जैसे ही बारिश कम होगी, हम घर चले जाएँगे।"
जैसे ही सभी ने आगे कदम बढ़ाया, पलक झपकते ही जोरदार गर्जना के साथ आसमान से वज्रपात हुआ। देखते ही देखते हरे-भरे वृक्षों में आग लग गई। लड़कियाँ बाल-बाल बच गईं। वे एक-दूसरे को देखते हुए काँपने लगीं। डर के कारण उनके मुँह से आवाज तक नहीं निकल रही थी।
धीरे से प्रिंसी बोली, "विधि, तुम्हारा घर पास में ही है। हम तुम्हारे घर चलते हैं। यहाँ रुकना बिल्कुल सही नहीं है।"
सभी ने उसकी बात मान ली और भीगते हुए विधि के घर पहुँच गईं।
विधि के मम्मी-पापा ने दूर से ही विधि और उसकी सहेलियों को घर की ओर आते देख लिया था। सभी अंदर आए। पिताजी ने सबको एक-एक तौलिया देते हुए पूछा, "इतनी बारिश में तुम सब कहाँ से आ रहे हो?"
सभी बच्चियाँ डर के कारण चुप थीं। उन्हें लग रहा था कि अब तो डाँट पक्की है।
फिर उन्होंने प्यार से पूछा, "बताओ बेटा, क्या हुआ?"
प्रिंसी ने पूरी घटना क्रम की जानकारी मम्मी-पापा को दी।
विधि के पिताजी ने सभी को समझाते हुए कहा—
"जीवन में हमेशा याद रखना कि ऐसे समय में हमें पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे न तो खेलना चाहिए और न ही खड़ा होना चाहिए। तुम सबने देखा कि आसमान से वज्रपात पेड़ों पर हुआ। जैसे दो पत्थरों को आपस में रगड़ने से आग उत्पन्न होती है, उसी प्रकार आसमान में बादल जब एक-दूसरे से टकराते हैं तो बिजली उत्पन्न होती है। यह धरती के गुरुत्वाकर्षण के कारण पेड़ों और बिजली के खंभों जैसी ऊँची वस्तुओं पर गिरती है। जहाँ यह गिरती है, वहाँ आसपास आग लग जाती है और भारी नुकसान होता है। इससे निकलने वाला धुआँ भी बहुत हानिकारक होता है। यह केवल आसपास की जगहों को ही नहीं, बल्कि वहाँ मौजूद मनुष्यों के शरीर को भी गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है।"
उन्होंने आगे कहा,
"बादल और बिजली के संबंध में जो बातें मिन्नी के पिताजी ने उसे समझाई थीं, वही बातें उसने तुम सबको भी बताईं। लेकिन तुम लोगों ने उसे मज़ाक समझ लिया।"
यह सुनकर सभी बच्चियाँ सिर झुकाए चुपचाप विधि के कमरे की ओर चली गईं। उन्हें आज जीवन का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण सबक मिल गया था।
शिक्षा
प्राकृतिक आपदाओं और मौसम संबंधी चेतावनियों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर बरती गई सावधानी ही हमें बड़े हादसों से बचा सकती है।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
यात्रा
महिला सशक्तिकरण
तमाशा
उपहार
शिक्षा जीवन का आधार
कन्या पूजन
खुशबू
ह्रदय परिवर्तन
सच्चे मित्र - संघर्ष, दोस्ती और शिक्षा की प्रेरक कहानी
एक चुटकी गुलाल - लघुकथा
दुआ - लघुकथा
अपेक्षा - एक लघुकथा
सावन की सौगात
दोस्त – एक प्रेरणादायक कहानी सच्ची दोस्ती और आत्मविश्वास की | भारतीय परंपरा
पितृपक्ष की एक भावनात्मक कथा | Pitru Paksha
खुशियों के दीप – उम्मीद और संघर्ष की एक भावनात्मक दीपावली कहानी
परीक्षा डयुटी | शिक्षकों की परीक्षा में भूमिका
आभूषण | माँ-बेटी के रिश्ते और जीवन के सुंदर संदेश की कहानी | Adornment
रिश्तों की डोर - पतंग से मिली जीवन सीख
यह घर बहुत हसीन है – एक भावनात्मक लघुकथा
होली पर लघुकथा – रंगों से भरी दिल छू लेने वाली कहानी
परीक्षा और परवरिश की कहानी: दादाजी की सीख और राघव की जीत
बच्चों के मन में अंकुरित विश्वास की सुंदर कहानी
विश्वास (Faith) - किसानों, सपनों और प्रकृति पर प्रेरक कहानी
भ्रष्टाचार
क्षितिज तक
बड़ा लेखक
महकते रिश्ते
जीवन सार : प्रेरणादायक कहानी
अलविदा मेरे प्यारे बेटे
देसी बीज
समर्पण
प्रेम की जीत
बदलता कैडर
युग परिवर्तन
परवरिश - माँ के आत्मचिंतन की कहानी
माँ अभी जिंदा है - कहानी
बालकथा - माँ का दर्द
लघुकथा : हार-जीत
नाश्ता: गरीबी, मानवीय रिश्तों और आत्मबोध की मार्मिक कहानी
निर्णय (The Decision)
दिशा (Direction)
बांसुरी के बोल - राधा, गोपियाँ और बांसुरी का भावपूर्ण संवाद
राधा की प्रेम-साधना – एक अद्वितीय समर्पण
भूलते रिश्तों की चीख – एक भावनात्मक हिंदी लघुकथा
लघुकथा – पिता और सपनों की सच्चाई
गरीबी (Poverty) | मानवता की एक मार्मिक कहानी
विकल्प | बिना पटाखों वाली मस्ती भरी दीपावली
नवरात्रि : सत्यमेव जयते | बेटियों को सुरक्षा चाहिए, केवल पूजन नहीं
असली रावण का अंत: जंगल की दशहरा कथा
जूतों की खोज और जीवन का संदेश
दुआ | पूर्णिमा की दीपावली की कहानी
सोना समझ गयी | एक मेहनती चींटी की प्रेरणादायक कहानी
आडंबर की कहानी | प्रकृति के प्रति मानव समाज
होली की सतरंगी छटा | प्रेरणादायक कहानी
दर्द-ए-दिल: अपाहिज लड़की की सफलता की प्रेरणादायक कहानी
क्षितिज तक | बच्चों को चाहिए साथ, सिर्फ़ संसाधन नहीं
मृणाल की वापसी और गांव में बदलाव
एक कप चाय और सच्चा प्रेम
भाई का अनमोल उपहार
बेटी का महत्व – सोच के दायरे को तोड़ती एक प्रेरणादायक कहानी
डॉ. विश्वास की ईमानदारी: बाल श्रम, भ्रष्टाचार और नैतिक साहस की सच्ची कहानी
पिता–पुत्र की वास्तविक जीत: हार में छिपी इंसानियत और विजय की कहानी
मरहम: करुणा, सहानुभूति और मानवता की एक मार्मिक कहानी
नारी का अंतर्मन और स्नेह की प्यास
राशन की दुकान पर भ्रष्टाचार: व्यवस्था की सच्चाई उजागर करती एक मार्मिक कहानी
आधुनिक विवाह और सामाजिक विडंबना: बदलते रिश्तों की सच्चाई
ज़िंदगी के साथ भी, ज़िंदगी के बाद भी – जीवन दर्शन कहानी
डिग्री नहीं, दिशा ज़रूरी – करियर और जीवन की सीख
छला समर्पण | परिवार, संवेदना और अवमूल्यन की कथा
अंतर्वेदना: आत्मा को छू लेने वाली लघुकथा
माँ से सास तक: विभा की शक्ति और सामंजस्य की यात्रा
संयम की अंगाकर रोटी ने स्कूल मेले में सबका दिल जीता
शादी में सहमति और बेटी के सपनों का सम्मान – शर्मा और तिवारी परिवार की कहानी
माँ की समझ - बच्चों का भविष्य और मोबाइल का जाल | ब्रेन रॉट
पीयूष की कहानी: घर, ऑफिस और रिश्तों का सच्चा एहसास
सर्दियों की सीख: मौसम बदलने का महत्व
संवेदना: एक मर्मस्पर्शी कहानी जो इंसानियत का आईना दिखाती है
आंधी-तूफान और बिजली से बचाव | बच्चों की प्रेरणादायक कहानी | सावधानी
लेखक के अन्य आलेख
आंधी-तूफान और बिजली से बचाव | बच्चों की प्रेरणादायक कहानी | सावधानी
संवेदना: एक मर्मस्पर्शी कहानी जो इंसानियत का आईना दिखाती है
जीवन की बाँसुरी: कठिनाइयों को सरलता से जीतने की प्रेरणादायक सीख
शादी में सहमति और बेटी के सपनों का सम्मान – शर्मा और तिवारी परिवार की कहानी
संयम की अंगाकर रोटी ने स्कूल मेले में सबका दिल जीता
अंतर्वेदना: आत्मा को छू लेने वाली लघुकथा
डिग्री नहीं, दिशा ज़रूरी – करियर और जीवन की सीख
ज़िंदगी के साथ भी, ज़िंदगी के बाद भी – जीवन दर्शन कहानी
प्री-वेडिंग शूट: आधुनिकता की अंधी दौड़ या सांस्कृतिक पतन?
मृणाल की वापसी और गांव में बदलाव
दर्द-ए-दिल: अपाहिज लड़की की सफलता की प्रेरणादायक कहानी
होली की सतरंगी छटा | प्रेरणादायक कहानी
आडंबर की कहानी | प्रकृति के प्रति मानव समाज
सोना समझ गयी | एक मेहनती चींटी की प्रेरणादायक कहानी
गरीबी (Poverty) | मानवता की एक मार्मिक कहानी
बालकथा - माँ का दर्द
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च