शादी फिक्स होते ही लोगों का सबसे पहला सवाल– "प्री वेडिंग हो गई?"
हो गई तो अच्छी बात है नहीं हुई तो क्यों नहीं हुई? आजकल तो सभी करवा रहे हैं। इस आधुनिक युग में ये सब आम बात है, अरे भाई! शर्माना कैसा? आप बस तैयारी शुरू करो। आपको एक बहुत अच्छे फोटोग्राफर और प्लेस (स्थान) बताने की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। ज्यादा खर्च नहीं आएगा बस वही..... 'साठ से सत्तर हजार मात्र' ही लगेंगे! और भी...अच्छी फोटोग्राफी चाहिए तो रुपए बढ़ा देना।
आजकल ये हर रिश्तेदार का स्वभाव बन गया है।
भारतीय संस्कृति में विवाह – हमारी भारतीय संस्कृति में विवाह को ईश्वर का वरदान और आशीर्वाद के रूप में माना जाता है। बड़े बुजुर्गों का मानना है कि जोड़ी ईश्वर की बनाई हुई होती है। इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन आजकल के मानव इन सभी रीति-रिवाजों से धीरे–धीरे मुंह मोड़ने लगे हैं। इसके अलावा पश्चिमी परंपराओं को अपनाते जा रहे हैं। ये कहाँ की नीति है? हिंदू धर्म में लड़का और लड़की का विवाह के पहले मिलना धर्म के विरुद्ध माना जाता है। आधुनिकता के चलते इन सब बातों को दरकिनार किया जा रहा है। विवाह सात जन्मो का पवित्र बंधन होता है। आजकल की युवा पीढ़ी इन सब बातों का तात्पर्य नहीं समझते।
प्री वेडिंग – विवाह से पहले युवक–युवती एक–दूसरे से मिलने के साथ ही साथ अलग–अलग स्थानों में जा कर फिल्मों की तरह फोटोशूट कराते हैं। नए–नए आधुनिक कपड़े, नए जूते, आभूषण, मेकअप वगैरह.....वगैरह....! आजकल के युवक–युवती अपने बड़े बुजुर्गों, माता–पिता, भाई –बहन के सामने ऐसे फोटो शूट कराते हैं मानो.... जन्मों से नाता हो। पश्चिमी सभ्यता को अपनाना और भारतीय संस्कृति को भूलना कहाँ तक उचित है? अगर कोई रोक–टोक करे तो बारूद की तरह फटने में देर नहीं करते। "देहाती" शब्दों का प्रयोग किया जाता है। अरे! तुमको क्या पता ये प्री वेडिंग शूट क्या होता है? अच्छा! सोच बदलो सोच।
ठीक है, सोच बदलना ही चाहिए। लेकिन सोच के साथ–साथ मर्यादा, धर्म और संस्कृति पर निष्ठा रखनी चाहिए। छोटे–छोटे कपड़े पहनकर एक–दूसरे को आलिंगन करना, प्रेम का इजहार करना, शर्मशार कर देने वाली हरकतें करना। क्या इन्हीं सब बातों के लिए सोच बदलना है? जिस इंसान से आप कुछ ही हफ्ते पहले मिले हैं, बिना एक–दूसरे को जाने, सोशल मीडिया में प्रेम का इजहार कर के क्या बताना चाहते हैं कि हम एक–दूसरे से बहुत प्रेम करते हैं? विवाह के पहले ही सब कुछ खुलेआम हो जा रहा है। लज्जा व संकोच नाम की चीज बची ही नहीं है और लोग बोलते हैं सोच बदलो। प्रेम दिखावा नहीं है जो दुनिया के सामने दिखाया जाता है। जिन चीजों में मर्यादा है उसको सरे-आम दिखाया जा रहा। यही आजकल के नई पीढ़ी की सोच बन गई है।
रीति–रिवाज – हमारी भारतीय संस्कृति में कन्या का हाथ वर के हाथ में तभी दिया जाता है, जब वर–वधु मंडप में बैठते हैं। सभी रस्म, रीति–रिवाजों के साथ एक–दूसरे से जन्म-जन्मांतर का नाता जोड़ा जाता है। आधुनिक युग के चलते ये सभी रस्म प्री–वेडिंग के दौरान ही हो जाता है। बस... औपचारिकता ही बची रहती है। अगर ऐसे आयोजन में होने वाले फिजूलखर्ची को शादी वाले घरों में अथवा अनाथ आश्रम में दान करने बोल दिया जाएगा तो.... आग बबूला होने से पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्री वेडिंग में लाखों रुपए फेंकने से हिचकते नहीं हैं। स्वागत समारोह में सार्वजनिक रूप से प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को दिखाया जाता है कि हम शादी से पहले ये सभी रस्मों को निभा चुके हैं। बस समाज के सामने मंत्रोच्चारण द्वारा शादी करना ही रह गया था। प्रोजेक्टर के माध्यम से ऐसे प्रसारण करते हैं मानो... बहुत ही अच्छा कार्य किया गया हो। सम्मान मिलने के स्थान में उनकी बदनामी होती है खैर....क्या फर्क पड़ता है...? पड़ोस में शादी हुई तो उनके बेटे–बहू ने प्री वेडिंग करवाया था, सो......हम उससे भी अच्छी जगह जा कर करवाएंगे प्री वेडिंग! लोग स्वयं को दिग्भ्रमित कर लेते हैं और भेड़ की चाल चलने लगते हैं। कहीं–कहीं बड़े बुजर्गों को नजरें झुका कर चलने में मजबूर कर देते हैं।
पश्चिमी सभ्यता के अनुसार सोच बदल ही रहे हैं तो एक बात है की वहांँ एक नहीं अनेक विवाह करने की सभ्यता है, पति या पत्नियां बदलना वहाॅं फैशन सा है। तो क्या? हमारे हिंदू युवक–युवती भी आने वाले समय में इसे अपनाने में कसर नहीं छोड़ेंगे? बच्चों पर क्या असर पड़ता है इसका ख्याल रखना भी जरूरी है। ये सब परंपराएं बंद होनी चाहिए।
रिश्तेदार और मित्र ऐसे खुश होते हैं जैसे खुद की शादी हो रही। "थ्री डेज़ टू गो..." स्टेटस ऊपर स्टेटस! इंतजार ही नहीं होता। कब वो दिन आए और कब आनंद लें! फिर क्या, शादी के बाद पूछता ही कौन है? चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी कहाँ गए पता ही कहाँ चलता है। जैसे–जैसे शादी नजदीक आती है रिश्तेदारों और मित्रों का स्टेटस के माध्यम से प्रचार–प्रसार बना रहता है। शिष्टाचार बखूबी निभाते हैं।
फोटोग्राफर – हाँ! इन दिनों फोटोग्राफर की कमाई में कोई शक नहीं, क्योंकि प्री वेडिंग के चलते उनकी कमाई दुगुनी हो गई है। फ्री में खाना–पीना, नए–नए जगहों में जाना। उनके जीवन में बदलाव आने लगा है। पाँचों उंगलियाँ घी में डूबी होती हैं। काफी खुश दिखाई पड़ते हैं। तीन मिनट के वीडियो में लाखों रुपए कमाना। वाह! वे सोचते हैं हर दिन ऐसे ही लोग प्री वेडिंग कराते रहें और हम नोट गिनते रहें।
नोट – मेरी बातों से बहुत से सामाजिक/सज्जन व्यक्तियों को ठेस पहुँची होगी। तीखी मिर्ची भी लगी होगी, क्यों? क्योंकि… वे स्वयं अपने–अपने विवाह से पूर्व प्री–वेडिंग करवा चुके होंगे। सो... "सच तो कड़ुआ होता है न!" (सत्यं सदा कटु एव भवति)। निवेदन है कि पश्चिमी सभ्यता को छोड़कर भारतीय परंपराओं पर प्रकाश डालें। बच्चों को धार्मिक और आध्यात्मिकता से जोड़ें। विदेशों में भारतीय परंपराएं अपनाई जा रही हैं और हमारे देश के सभ्य नागरिक अपने ही गौरवशाली और मर्यादित रीति–रिवाजों में पीछे होते जा रहे हैं।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
पूर्णिमा का महत्व | पूर्णिमा व्रत
सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा | सात वार का महत्व
महा मृत्युंजय मंत्र का अर्थ, उत्पत्ति और महत्व | महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय रखें इन बातों का ध्यान | Maha Mrityunjaya Mantra
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
मंदिर शब्द की उत्पत्ति कब हुई | मंदिर का निर्माण कब से शुरू हुआ?
तुलसी जी कौन थी? कैसे बनी तुलसी पौधे के रूप में ? | तुलसी विवाह
हिंदी वर्णमाला की संपूर्ण जानकारी | हिंदी वर्णमाला
अच्युत, अनंत और गोविंद महिमा
निष्कामता
हर दिन महिला दिन | Women's Day
33 कोटि देवी देवता
हिंदू संस्कृति के 16 संस्कार
हिंदी दिवस
शिक्षक दिवस
राखी
बचपन की सीख | बच्चों को लौटा दो बचपन
बात प्रेम की
महामाया मंदिर रतनपुर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़ | मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का ननिहाल
माँ बमलेश्वरी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
माँ चंद्रहासिनी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
खल्लारी माता मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहते थे | भारत देश
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस | World Menstrual Hygiene Day
ज्योतिष शास्त्र | शनि न्याय प्रिय ग्रह क्यों है ?
वास्तु शास्त्र | वास्तुशास्त्र का उदगम
वास्तुशास्त्र में पूजा कक्ष का महत्व
पंचवटी वाटिका | पंचवटी का महत्व स्कंद पुराण में वर्णित
कृतज्ञता
ज्योतिष की विभिन्न विधाये और राजा सवाई जयसिंह (जयपुर) का योगदान
संस्कारों की प्यारी महक
मिच्छामि दुक्कडम्
सत्संग बड़ा है या तप
ब्रह्मांड के स्वामी शिव
बलिदानी - स्वतंत्रता के नायक
महामृत्युंजय मंत्र | महामृत्युंजय मंत्र जाप
राम राज्य की सोच
भारतीय वैदिक ज्योतिष का संक्षिप्त परिचय
भारतीय वैदिक ज्योतिष का प्रचलन
मैच बनाने की मूल बातें (विवाह और ज्योतिष)
कुंडली मिलान | विवाह के लिए गुण मिलान क्यों महत्वपूर्ण है?
कुंडली चार्ट में घरों की बुनियादी समझ
सनातन संस्कृति में व्रत और त्योहारों के तथ्य
सनातन संस्कृति में उपवास एवं व्रत का वैज्ञानिक एवं धार्मिक पक्ष
2 जून की रोटी: संघर्ष और जीविका की कहानी
प्रकृति की देन - पौधों में मौजूद है औषधीय गुण
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च
दो जून की रोटी
गणेश जी की आरती
भारतीय परम्परा की प्रथम वर्षगांठ
नव वर्ष
नहीं कर अभिमान रे बंदे
आज का सबक - भारतीय परंपरा
चाहत बस इतनी सी
नारी और समाज
माँ तू ऐसी क्यों हैं...?
दर्द - भावनात्मक रूप
पुरुष - पितृ दिवस
मितव्ययता का मतलब कंजूसी नहीं
सावन गीत
आया सावन
गुरु पूर्णिमा - गुरु की महिमा
सार्वजानिक गणेशोत्सव के प्रणेता लोकमान्य तिलक
शास्त्रीजी की जिन्दगी से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है | लाल बहादुर जयंती
कन्याओं को पूजन से अधिक सुरक्षा की जरूरत है ...!
जीवन में सत्संग बहुत जरूरी है
धर्म - धारण करना
आलस्य (Laziness)
प्रतिष्ठित शिक्षक - प्रेरक प्रसंग
राष्ट्र का सजग प्रहरी और मार्गदृष्टा है, शिक्षक
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?
संस्कृति का उद्गम संस्कृत दिवस | Culture origin in Sanskrit Day
75 बरस की आजादी का अमृत महोत्सव और हम
एक पाती शिक्षक के नाम – शिक्षक की भूमिका और मूल्य आधारित शिक्षा
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक प्रेरक विचार
रामबोला से कालिदास बनने की प्रेरक कथा – भारत के महान कवि की जीवनी
त्रिदेवमय स्वरूप भगवान दत्तात्रेय
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी का इतिहास, महत्व और समारोह
बीते तीन साल बहुत कुछ सीखा गया | 2020 से 2022 तक की सीखी गई सीखें | महामारी के बाद का जीवन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | कोविड से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी
वैदिक काल की विदुषी : गार्गी और मैत्रेयी
वर्तमान दौर में बदलता प्रेम का स्वरूप – एक विचारणीय लेख
जल संरक्षण आवश्यक है – पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं
कुटुंब को जोड़ते व्रत और त्योहार – भारतीय परंपराओं का उत्सव
मेरे गाँव की परिकल्पना – विकास और विनाश पर एक काव्यात्मक चिंतन
जलवायु परिवर्तन और हमारी जिम्मेदारी: अब तो जागो
राजा राममोहन राय - आधुनिक भारत के जनक | भारत के महान समाज सुधारक
भविष्य अपना क्या है? | तकनीक और मोबाइल लत का युवाओं पर असर
प्रकृति संरक्षण ही जीवन बीमा है – पेड़ बचाएं, पृथ्वी बचाएं
वैदिक काल में स्त्रियों का स्थान – समान अधिकार और आध्यात्मिक ज्ञान
मेरे पिताजी की साइकिल – आत्मनिर्भरता और सादगी पर प्रेरक लेख
भारत रत्न गुलजारीलाल नन्दा (Guljarilal Nanda) – सिद्धांत, त्याग और ईमानदारी का प्रतीक
डिजिटल उपवास – बच्चों के लिए क्यों ज़रूरी है?
नववर्ष संकल्प से सिद्धि | सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति
पीपल की पूजा | भारतीय परंपरा में पीपल पूजा का वैज्ञानिक आधार
जीवन में सत्य, धन और आत्मनियंत्रण की प्रेरणा
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में इसका महत्व
महिला समानता दिवस | नारी सशक्तिकरण: चुनौतियाँ, प्रगति और भविष्य
मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता
श्रावण माह: त्योहारों की शुरुआत
रिश्वतखोरी का अभिशाप
भारतीय संस्कृति की पहचान
प्रवासी भारतीय ही भारतीय संस्कृति के पहरेदार | नीदरलैंड में भारतीय संस्कृति का उजागर
वेदों की अमूल्य सूक्तियाँ – जानिए 80 अनमोल वैदिक रत्न
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
सूर्य को जल अर्पण करना | सूर्य नमस्कार
विकसित सोच: सफलता की असली कुंजी
राम – सत्य और धर्म का सार
रावण की हड़ताल: दशहरा विशेष व्यंग्य
नथ का वजन – एक परंपरा का अंत
दुविधा – अनुभव और अस्वीकार्यता के बीच की दूरी
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
परीक्षा से डर कैसा
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
सनातन धर्म और अंधविश्वास का सच
विज्ञान दिवस और हमारे वैज्ञानिक
भारत के शहरी क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की चुनौतियाँ और समाधान
सहनशीलता का गिरता स्तर और समाज पर इसके हानिकारक प्रभाव | धैर्य और क्षमा का महत्व
कुंबकोणम के शक्ति मुत्तम मंदिर और गरीब पंडित की बगुला संदेश की कहानी
क्या हमारे कार्य करने की कोई सीमा होती है?
कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें और अपनी असली क्षमता पहचानें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – नारी शक्ति को सलाम
शब्द ही ब्रह्म है क्योंकि शब्दों से ही इस त्रिगुणात्मक संसार का सृजन संभव है
आंतरिक और बाहरी दुनिया — ध्यान से आत्म नियंत्रण की शक्ति
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
लेखक के अन्य आलेख
शादी में सहमति और बेटी के सपनों का सम्मान – शर्मा और तिवारी परिवार की कहानी
संयम की अंगाकर रोटी ने स्कूल मेले में सबका दिल जीता
होली की सतरंगी छटा | प्रेरणादायक कहानी
आडंबर की कहानी | प्रकृति के प्रति मानव समाज
सोना समझ गयी | एक मेहनती चींटी की प्रेरणादायक कहानी
गरीबी (Poverty) | मानवता की एक मार्मिक कहानी
बालकथा - माँ का दर्द
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च