Bhartiya Parmapara

होली के लिए पान शरबत रेसिपी

पान का शरबत 

 

इस महीने होली का त्यौहार है, और अगर होली में पान या पान से बनी कोई खास डिश शामिल हो जाए, तो उत्साह और मजा कई गुना बढ़ जाता है।

सामग्री - पान के पत्ते – 8-10 (4-5 मीठे, 4-5 मद्रासी), गुलकंद – 3 चम्मच, चीनी – 700 ग्राम, सौंफ – 150 ग्राम, लौंग – 4-5, इलायची – 10-12, अस्मनतारा (ठंडाई) – 2 छोटी डांडिया, पानी – 1 गिलास, बर्फ का चूरा (ऐच्छिक)

विधि - 
1. पान के पत्ते, सौंफ और लौंग को अच्छी तरह पीस लें। 
2. एक पैन में पानी गरम करें और उसमें चीनी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें। (अगर आपको गुलकंद ज्यादा पसंद है, तो चीनी की मात्रा कम कर सकते हैं।) 
3. तैयार चाशनी में गुलकंद और पीसी हुई सामग्री मिलाएं और 5-7 मिनट तक पकाएं। 
4. गैस बंद करें और मिश्रण में ठंडाई मिला दें।  
5. इसे ढककर लगभग 3 घंटे के लिए रख दें। 3 घंटे बाद इसे छानकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। 
6. परोसते समय स्वादानुसार ठंडा पानी या दूध और बर्फ के टुकड़े मिलाकर लंबे पतले गिलास में सर्व करें।

होली के रंगों के साथ इस स्वादिष्ट पान शरबत का आनंद लें! 
 

                                    

                                      

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |