Bhartiya Parmapara

गट्टे का अचार – कच्चे आम और बेसन से बना पारंपरिक अचार

गट्टे का अचार

सामग्री (Ingredients): 1 किलो कच्चा आम (केरी), 250 ग्राम बेसन, 1 किलो तेल, आधी कटोरी राई की दाल, 1 कटोरी मिर्च पाउडर, ¾ कटोरी नमक,   
¼ कटोरी सौंफ, ½ चम्मच हल्दी, 5 लौंग, 6–8 काली मिर्च के दाने, चुटकीभर हींग।

  • विधि (Method):   
    - सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।
  • - उसमें हल्दी और नमक लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • - इसके बाद आम का सारा पानी निचोड़ लें।
  • - उस पानी में बेसन डालें, उसमें एक बड़ा चम्मच तेल (मोयन), चुटकीभर हींग, एक-एक चम्मच नमक, मिर्च और सौंफ डालकर गूंध लें।
  • - बेसन से गट्टे बनाकर तल लें।
  • - अब तेल गरम करें और उसमें नमक, हींग, हल्दी, लौंग, सौंफ, काली मिर्च, और राई की दाल डालकर भूनें।
  • - जब तेल पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब मिर्च पाउडर डालें।
  • - अब इसमें कद्दूकस किया आम और तले हुए गट्टे डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
  • - अचार में तेल इतना होना चाहिए कि मिश्रण से लगभग दो अंगुल ऊपर रहे।

                                   

                                     

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |