दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें
दीपावली भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह हमारी अनूठी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह त्यौहार है - अंधकार पर प्रकाश की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक एवं हर्षोल्लास से उत्सव मनाने का अवसर।
दीपावली पंचदिवसीय पर्व के रूप में प्रार्थना, दावतों, पारिवारिक समारोहों, आतिशबाजी और धर्माथ दान - स्नान के अनुष्ठान से संपन्न होती है।
दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है।
बच्चों को दीपावली की पौराणिक कहानी सुनाएं –
दीवाली हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहार है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। उन्होंने राक्षस रावण का वध किया था, उसी की प्रसन्नता में भगवान राम का दीये जलाकर और प्रकाश करके स्वागत किया गया था। इसी दिन वामन अवतार भगवान ने दैत्यराज बलि से तीनों लोकों का राज्य प्राप्त किया था।
बच्चों को बाजार साथ ले जाएं -
दीपावली की खरीदारी करने के लिए अकेले न जाकर, बच्चों को भी साथ ले जाएं। इससे बच्चों को वहाँ जाकर अच्छा लगेगा और बहुत सी नई जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। खील - बताशे, कपड़े, दीये, लाइट्स, मिठाइयाँ और पटाखे आदि उन्हीं से पूछकर खरीदें, तो वे इसमें अधिक सम्मिलित होंगे।
दीवाली के बहाने हम जुड़ते हैं दीयों के साथ, जिसका भारतीय परंपरा से गहरा संबंध है। यद्यपि दीपों का प्रयोग बहुत कम हो गया है, फिर भी कुम्हार द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों को जलाकर घर को प्रकाशित करने का उत्साह ही अलग होता है। बच्चे खील - बताशे, बांस और लकड़ी की बनी डोलचियाँ, फूलडालियाँ, मिट्टी की गुल्लक आदि अवश्य खरीदें। दीवाली के अवसर पर ऐसी चीजें सड़क किनारे फुटपाथ पर बिकती हैं। इससे बच्चे ग्रामीणों या पुराने हस्तशिल्पियों की कला से परिचित होंगे और उनसे जुड़ाव बढ़ेगा।
त्यौहार से जुड़ी एक-एक गतिविधि में सम्मिलित करें -
दीपावली में घर की साफ-सफाई तथा सजाने से लेकर शाम की आरती तक में अपने बच्चों को सम्मिलित करें। मंदिर की सफाई और सजावट का काम उन्हें सौंपें। आवश्यक निर्देश आप उन्हें दे सकते हैं। शाम को आरती में उन्हें सबसे आगे करें और जब दीया जलाएँ तो उन्हें दीया सजाने के लिए कहें। पूजन में ध्वनि का विशेष महत्व है। शंख और घंटानाद न केवल देवों को प्रिय है, अपितु इसकी ध्वनि से बैक्टीरिया नष्ट होते हैं, वातावरण शुद्ध होता है और घर-परिवार को नकारात्मकता ऊर्जा से बचाते हैं। बच्चों को शंख बजाने का अभ्यास करवाना चाहिए। उन्हें माँ लक्ष्मी और गणेश से जुड़ी कहानियों को इस त्यौहार पर सुना सकते हैं और उनकी समझ तथा उनके मन में उठने वाले अनेक प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। इससे बच्चों की ऊर्जा बढ़ेगी और उनमें खोजी गुणों का विकास होगा। दीया सजाना, रंगोली बनाना, घर की सजावट के सामान तैयार करने में भी उनकी सहायता लें और उनके कार्यों की प्रशंसा अवश्य करें।
पारंपरिक परिधान पहनाएं -
भारतीय परंपरा का सही अर्थ बच्चे तभी समझ सकेंगे, जब बड़े स्वयं परंपरा का पालन करें। त्यौहार के अवसर पारंपरिक परिधान ही धारण करें तथा बच्चों को भी उसी प्रकार तैयार करें। बेटे कुर्ता-पायजामा और बिटिया सुंदर सा लहंगा चोली पहनें।
बच्चों के साथ त्यौहार मनाएँ -
कोई भी त्यौहार बच्चों या परिवार के बिना अधूरा है। अपने बच्चों के साथ हँसते-खेलते मनाएं, इससे त्यौहार का आनंद कई गुणा बढ़ जाएगा।
दीपावली में भेंट -उपहारों की खरीदारी करें -
दीपावली का त्यौहार प्रकृति के प्रति ढेरों संदेश लिये होता है। ऐसे में हमें बच्चों को अपनी खुशियों से पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाने की सीख देनी चाहिए तथा उन्हें ईको - फ्रैंडली दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए वे जूट या कपड़े का थैला लेकर बाजार जाएं। प्लास्टिक बैग प्रयोग करने से रोकें। भेंट में ऐसी चीजें देने के लिए चुनें, जो प्रकृति को सहेजने में सहायता करे, जैसे घर के अंदर रखे जाने वाले पौधे, आर्गेनिक चाय, पिगी बैंक, मसाले, पुस्तकें, हस्तशिल्प की बनी सजावटी वस्तुएं आदि। इन उपहारों से बच्चे त्यौहारों से जुड़ाव महसूस कर पाएंगे और त्यौहार उनके लिए मजे के दिन ही नहीं, अपितु वे उससे जीवन के लिए अच्छी सीख ले पाएंगे। बच्चों को किसी गरीब या निराश्रित बच्चे को मोमबत्ती, दीया, मिठाई या कोई उपहार आदि देने के लिए भी प्रेरित करें। इससे वे गरीब बच्चे के मुख पर मुस्कान देखकर सार्थक महसूस करेंगे।

ग्रीन पटाखों से मनाएं स्वच्छ दीवाली -
पटाखे दीपावली का हिस्सा नहीं हैं, फिर भी बच्चे से बड़े तक दीपावली के अवसर पर पटाखे अवश्य फोड़ते हैं। कुछ पटाखे बहुत तेज आवाज के होते हैं, जो छोटे बच्चों की सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। पटाखों से निकलने वाला हानिकारक धुआँ बुजुर्ग, छोटे बच्चे तथा पालतू पशुओं को सांस लेने में कठिनाई पैदा कर सकता है। प्रतिवर्ष दीवाली पर बढ़ता वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण चिंता का विषय बन गया है। प्रायः पटाखों से चोट लगने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस दीवाली पर प्रण लें कि शोर वाले पटाखों से दूर रहेंगे। बच्चों के लिए केमिकल वाले पटाखों की जगह ईको - फ्रैंडली पटाखे लाएं। ग्रीन पटाखे दिखने, जलाने और आवाज में सामान्य पटाखों की तरह ही होते हैं, लेकिन प्रदूषण कम होता है और ध्वनि प्रदूषण भी कम करते हैं। ग्रीन पटाखों की पैकिंग के ऊपर अलग से होलोग्राम या लेबल को देखकर यह पता चल जाता है। पटाखे छुड़ाते समय बच्चों के साथ किसी बड़े का होना आवश्यक है। अतः ग्रीन पटाखों से सुरक्षित एवं स्वच्छ दीवाली मनाएं, पवित्र - पावन मन से देवी लक्ष्मी और श्रीगणेश का पूजन करें।
सभी को दीपावली की अमित मंगलमय कामनाएँ।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
तिल चौथ | वक्रतुण्डी चतुर्थी | तिलकुटा चौथ व्रत विधि
तेजादशमी पर्व
जगन्नाथ रथयात्रा | उत्कल प्रदेश के श्री जगन्नाथ भगवान | ओडिशा
रामदेव जयंती | लोकदेवता रामदेव जी पीर
रक्षाबंधन | राखी त्योहार के पीछे क्या तर्क है?
नवरात्रि का महत्व | साल में कितनी बार नवरात्रि आती है ?
शरद पूर्णिमा | शरद पूर्णिमा का महत्व
साजिबू नोंग्मा पैनाबा
ऋषि पंचमी का त्योहार | माहेश्वरी रक्षाबंधन
श्राद्धपक्ष के दौरान न करें ये काम | पितृपक्ष
क्या है पितृपक्ष की पौराणिक कथा ?
ओणम पर्व इतिहास और महत्व
मकर संक्रांति पर्व
नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्माँडा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
लाभ पंचमी का महत्व, व्यापारियों के लिए खास है ये दिन, लाभ पंचमी | सौभाग्य पंचमी
कार्तिक माह स्नान का महत्व | जाने कार्तिक माह में किये जाने वाले व्रत के प्रकार | Importance of Kartik Maah
नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
करवा चौथ व्रत | छलनी में क्यों देखा जाता है चाँद और पति का चेहरा?
शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना कैसे करे ? | कलश स्थापना
पर्युषण पर्व | जैन समाज का पर्युषण पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता हैं ?
होली की परम्पराये | होली मनाने का तरीका
हरतालिका व्रत का महत्व | हरतालिका व्रत क्यों करते है ?
क्यों मनाई जाती है आषाढ़ की पूनम को गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा
गुप्त नवरात्रि क्यों मनाते है ? | गुप्त नवरात्रि का महत्व
गोवर्धन पूजा क्यो करते हैं ? | अन्नकूट का त्योहार
गणपति बप्पा मोरया | जाने गणेश जी को "गणपति बप्पा मोरया" क्यों कहते है ?
गणगौर का व्रत एवं पूजा | गणगौर व्रत
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन | गणपति विसर्जन
गणेश उत्सव क्यों मनाते है - Why Celebrate Ganesh Utsav ?
दशहरा, विजयादशमी और आयुध-पूजा क्यों मनाते है ?
दीपावली पर किये जाने वाले उपाय | दीवाली पूजा | लक्ष्मी पूजन
दीपावली क्यों मनाते हैं? - जानें इसका महत्व और इतिहास
परिवर्तिनी एकादशी | परिवर्तिनी एकादशी: महत्व, पूजा विधि और लाभ
दीपावली पूजन विधि और पूजा सामग्री | लक्ष्मी पूजन की विधि
जानें क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार ? | धनतेरस
होली - रंग अनेक, तरीके अनेक
जानिए क्यों मनाई जाती है देव दिवाली | देव दिवाली | कैसे शुरू हुई देव दिवाली मनाने की परंपरा
दही हांडी | दही हांडी पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चौदस, छोटी दीवाली या नरक निवारण चतुर्दशी का महत्व
जानें क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का त्योहार, किसने शुरू की परंपरा?
चेटीचंड का त्योहार क्यों मनाते है ? | झूलेलाल जयंती
भाई दूज | जानें, कैसे शुरू हुई भाई दूज मनाने की परंपरा, कथा और महत्व
ब्यावर का ऐतिहासिक बादशाह मेला | Beawar City
आदि पेरुक्कु का त्योहार | तमिलनाडु का मानसून त्योहार
नीम की डाली / टहनी से बड़ी (सातुड़ी) तीज की पूजा क्यों की जाती है ? | सातुड़ी तीज
बसंत पंचमी क्यों मनाते है ? | बसंत पंचमी पर्व: सरस्वती पूजा और बसंत ऋतु का आगमन
अनंत चतुर्दशी का महत्व | विष्णु जी की पूजा
अक्षय तृतीया | क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया? | अक्षय तृतीया का महत्व क्या है ?
होली क्यों मनाते है? | होली का महत्व
अधिक मास में दान का महत्व | पुरुषोत्तम मास की तिथिनुसार दान सामग्री
अहोई अष्टमी का महत्व, अहोई अष्टमी की पूजा विधि और अहोई अष्टमी की कथा | Ahoi Ashtami Vrat
उगादी या युगादी का त्योहार क्यों मनाते है ?
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं | हनुमान जयंती
वट सावित्री व्रत | वट सावित्री व्रत का महत्व
पंढरपुर की वारी | भगवान विट्ठल
गुड़ी पाड़वा
महाशिवरात्रि
दिवाली - रामा सामा
महाराष्ट्र की महालक्ष्मी
राम की शक्ति पूजा और नवरात्रि का आरंभ | रामनवमी
निर्जला एकादशी | निर्जला एकादशी की कथा
गुप्त नवरात्रि की उपादेयता
हरियाली अमावस्या | शिव भक्ति | सावन का मौसम
देव शयनी एकादशी | देवउठनी एकादशी | हरि प्रबोधिनी एकादशी
श्री गोवर्धन पूजा एवं प्राकट्य
श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट
जया एकादशी का महत्व | जया एकादशी व्रत
मोक्षदा एकादशी | गीता जयंती | मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी
पौष पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी का व्रत
षटतिला एकादशी | षटतिला का अर्थ | षटतिला एकादशी व्रत
महाशिवरात्रि का महत्व | महा शिवरात्रि का व्रत | भगवान शिव
म्हारी गणगौर | गणगौर पूजा | गणगौर का त्योहार
होली के रंग जीवन के संग
माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस | महेश नवमी | माहेश्वरी
शीतला सप्तमी/बासोड़ा पूजा | Sheetla Saptami Puja
कजली तीज
मकर संक्रांति का त्यौहार
महा शिवरात्रि | शिव की पूजा कैसे करें | बारह ज्योतिर्लिंग
सौभाग्य को बनाये रखने हेतु मनाया जाता है गणगौर पर्व
अक्षय फलदायक पर्व है अक्षय तृतीया
श्री राम सीता का विवाह | विवाह पंचमी
पोंगल का त्योहार | कैसे मनाया जाता है पोंगल ?
हनुमान जयंती | हनुमान जयंती कैसे मनाते है ?
गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा का अर्थ | गुरु पूर्णिमा का महत्व
देवी राधा का जन्मदिन | राधाष्टमी की पूजा विधि
पोला-पिठोरा (पोळा) - किसानों का प्रमुख त्योहार
मारबत - नागपुर का मारबत पर्व
श्री लक्षेश्वर - महाशिवरात्रि पर्व
चैत्र नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि के नवमें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
वट सावित्री व्रत
शरद पूर्णिमा व्रत कथा | शरद पूर्णिमा की पूजा विधि
श्राद्ध क्या होते है? | पितरों को श्राद्ध की प्राप्ति कैसे होती है ?
क्यों होता है अधिकमास | अधिकमास का पौराणिक आधार
डोर विश्वास की : रक्षाबंधन
हरतालिका तीज
दुर्गा पूजा: अच्छाई की विजय और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व
हमारे लोक पर्व - सांझी माता या चंदा तरैया
सिंदूर खेला
करवा चौथ में चाँद को छलनी से क्यों देखते हैं?
दीपावली का प्रारंभ दिवस - धनतेरस
दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें
नाग पंचमी | Naag Panchami
कृष्ण जन्माष्टमी – महत्व, कथा और उत्सव
ऋषि पंचमी – परंपरा और प्रेम का पवित्र सूत्र | Rishi Panchami
महालया से छठ पूजा तक – भारतीय पर्वों की आध्यात्मिक यात्रा
अक्षय नवमी: प्रकृति पूजन और आंवला वृक्ष की पूजा का पर्व | Akshaya Navami
देवोत्थान एकादशी – एक शुभ आरंभ का दिन
सफला एकादशी व्रत: शुभता और सिद्धि का पर्व | Saphala Ekadashi
संकट चौथ व्रत – महत्व, कथा और पूजन विधि
रंगारंग होली के गीत – रसिया और परंपरागत धुनों का उत्सव
अक्षय तृतीया: महत्व, पूजा विधि, कथा और शुभ संयोग | Akshaya Tritiya
भक्ति से विज्ञान तक: हरितालिका तीज का बहुआयामी महत्व
रेशम की डोर | रक्षाबंधन: प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पावन पर्व
बलराम जयंती, हल षष्ठी और चंद्र छठ का महत्व
पितृ पक्ष: श्राद्ध की परंपरा और महत्व
शरद पूर्णिमा पूजा
दीपोत्सव: संस्कार, सामाजिकता और विज्ञान का संगम
भाई दूज (यम द्वितीया): भाई-बहन के प्रेम, परंपरा और पूजा विधि का पर्व
Bhai Dooj (Yama Dwitiya): Festival of Sibling Love, Tradition, and Rituals
जितिया व्रत कथा - संतान की दीर्घायु के लिए पूजनीय पर्व
शीतला सप्तमी व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व
अनंत चतुर्दशी व्रत कथा, पूजा विधि और 14 गांठों का रहस्य
दक्षिण भारत में रक्षाबंधन का बदलता स्वरूप
महाशिवरात्रि व्रत कथा और पूजन विधि
वैदिक होली की परंपरा और विज्ञान
चैत्र नवसंवत्सर 2025 का महत्व और उत्सव
वरुथिनी एकादशी का महत्व, नियम व कथा
अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती का महत्व
श्रावण मास में महादेव की आराधना: महत्व, व्रत और रस्में
गणेश उत्सव: महाभारत से उत्पत्ति, आध्यात्मिक महत्व और आधुनिक पुनर्जागरण
नवरात्रि में कोलू/गोलू: परंपरा और आधुनिकता का संगम
भाई दूज | यम द्वितीया की कथा, महत्व और परंपराएं
महावीर स्वामी जयंती: उपदेश, पंचशील और अहिंसा का अमर संदेश
बुद्ध पूर्णिमा का महत्व व संदेश
ऋतुओं के संधि काल का पर्व - होली | रंगों और उल्लास का आध्यात्मिक पर्व
होली की भाई दूज – भाई-बहन के प्रेम का अमर पर्व
धनतेरस: समृद्धि का नहीं, संवेदना का उत्सव
लोहड़ी पर्व: ऊर्जा, उल्लास और कृतज्ञता का लोक उत्सव | Lohri Festival Significance
षटतिला एकादशी व्रत: महत्व, पूजा विधि, कथा और तिल के उपाय
लेखक के अन्य आलेख
प्राचीन तीर्थ सम्भल – कल्कि अवतार की जन्मस्थली और 68 तीर्थों का पावन धाम
भारतीय नववर्ष क्यों मनाया जाता है??
नारी: परिवार की कुशल प्रबंधक — भारतीय संस्कृति में नारी की शक्ति, भूमिका और महत्व
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
गोरखपुर का आध्यात्मिक इतिहास
किशोरों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियाँ
तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन का महत्व
वैदिक होली की परंपरा और विज्ञान
बच्चे सीखें भगवान श्रीराम के जीवनादर्श | रामायण से नैतिक शिक्षा
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
शिखा का वैज्ञानिक व धार्मिक महत्व
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
हिमाचल की बहुभाषी संस्कृति | हिमाचल प्रदेश
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
परीक्षा से डर कैसा
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
शाकाहार: सर्वोत्तम आहार, क्यों त्याज्य है मांसाहार
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें