Bhartiya Parmapara

घर पर बनाएं हेल्दी चने और गेंहूं का सत्तू

चने का गुणकारी सत्तू 


सामग्री: चने- 4 कप भुने हुए, जौ का दलिया- 2 कप, गेंहूँ का दलिया- 2 कप भूना हुआ, चीनी का पाउडर- 1 कप, काला नमक- 1 टी स्पून, नींबू का रस - 2-3 टी स्पून, नमक- 1 टी स्पून, जीरा- 1 टी स्पून, हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई (स्वादानुसार), पुदीने की पत्तियाँ ।

विधि: चने का लाजवाब सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले भुने हुए चने ले लीजिए और अगर चने छिलके वाले है तो चनो को फटक कर छिलको से अलग कर दीजिए। भुने हुए चनो को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिए। चने के पाउडर को निकाल कर अच्छे से छान लीजिए।



       

 

गेंहू का लाजवाब सत्तू - गेहू का लाजवाब सत्तू बनाने के लिए 1 कप भुना हुआ गेंहू का दलिया ले लीजिए और उसे मिक्सर में बारीक पीस लीजिए। इन सभी सत्तू को आप किसी एयर टाईट क्न्टेनर में रख कर  2 महीने तक आराम से इस्तेमाल कर सकते है।

सत्तू का हेल्दी नमकीन शरबत – सत्तू का  नमकीन शरबत बनाने के लिए 1/2 कप चने का सत्तू ले लीजिए और उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर चिकना घोल बना लीजिए अब इस घोल में 1/4 छोटा चम्मच सफेद नमक, 1/4 छोटी चम्मच काला नमक, 1/4 छोटी चम्म्च जीरा पाउडर, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च,1/2 नींबू का रस, 1.5 कप पानी और थोड़ी सी पूदीने की पत्तियां डाल कर मिक्स कर लीजिए। अब सत्तू को एक गिलास में पलट लीजिए और उपर से एक-दो पुदीने की पत्ती रख दीजिए। आप का लाजवाब नमकीन सत्तू शरबत तैयार हैं।   
(अगर आपको यह मीठा चाहिए, तो आप नमक की जगह शक्कर डाल सकते हो)

गेंहू के सत्तू का शरबत - गेंहू का लाजवाब शरबत बनानें लिए एक बर्तन में 1/2 कप गेंहू का सत्तू निकाल लीजिए और थोड़ा सा पानी डाल कर एक चिकना घोल बना लीजिए, अब घोल में 2 छोटे चम्म्च चीनी पाउडर, 1/2 नींबू का रख, एक चुटकी काला नमक और एक कप पानी डाल कर अच्छे से मिला लीजिए अब शरबत को एक गिलास में निकाल लीजिए लाजवाब शरबत सर्व करने को   
तैयार हैं।



       

 

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |