परीक्षा से डर कैसा
परीक्षा निकट आते ही बच्चों के मन में तनाव छा जाता है। फिर परीक्षा चाहे मासिक टेस्ट हो, तिमाही हो या छमाही हो। वार्षिक परीक्षा तो वर्षभर की पढ़ाई का मूल्यांकन समझा जाता है, इसलिए छात्र दिनरात अत्यंत दबाव में रहते हैं। वे खाना, सोना, हँसना - मुस्काना, खेलकूद आदि सब भूलकर केवल पढ़ाई पर जुट जाते हैं।
मन के भीतर से दूर करें परीक्षा का डर
छात्रों के मन के भीतर परीक्षा का डर और तनाव छिपा रहता है। इनको दूर करने के लिए माता-पिता और शिक्षकों को लगातार प्रयास करना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर बच्चों से बातचीत करके, समझा कर तथा अच्छी सीख देकर उन्हें प्रेरित - प्रोत्साहित करना चाहिए। उनकी जिज्ञासाओं को शांत करते हुए, उनमें बनने वाले तनाव के कारणों को दूर करना आवश्यक है। इससे उनमें सकारात्मक परिवर्तन, उत्साह, ऊर्जा एवं जिजीविषा की ज्योति जाग्रत होगी।
परीक्षा बने पर्व
परीक्षा छात्रों को एक अभिशाप न लगे तथा तनावमुक्त लगे, इसके लिए वे एक पर्व की भाँति परीक्षा - आयोजन में भागीदारी करें। इससे वे परीक्षा के परिणाम को सफल जीवन से जोड़ सकेंगे और भविष्य में संघर्षों से बिना डरे सामना करने में सक्षम बन सकेंगे।
शिक्षक और छात्र में हो स्नेहिल नाता
शिक्षक और छात्र के बीच केवल पढ़ाई का नाता नहीं होना चाहिए, अपितु शिक्षक को एक संरक्षक की भाँति निरंतर प्रगाढ़ नाता बनाए रखना चाहिए। चूँकि छात्र का अधिकांश समय शिक्षक के सानिध्य में व्यतीत होता है, इसलिए दोनों के बीच पिता - पुत्र जैसा सामंजस्य होना चाहिए। शिक्षक का कार्य केवल पढ़ाई और उसकी जांच करना भर नहीं है, अपितु छात्रों के जीवन को सँवारना और सामर्थ्य देना भी है। अतः उसका व्यवहार अत्यंत उदार,स्नेहिल और संवेदनशील हो, जिससे प्रत्येक छात्र निःसंकोच अपने विषय संबंधी कठिनाइयों का हल पा सके।
उक्त विषय में कुछ महत्वपूर्ण विंदुओं पर गंभीरता से विचार एवं क्रियान्वयन आवश्यक है, इन पर छात्रों के साथ - साथ अभिभावकों को भी ध्यान देना अपरिहार्य है -
- परीक्षा में छात्र स्वयं से स्पर्द्धा करें, दूसरों से नहीं। परीक्षा के लेकर उपजे तनाव को झेलने के लिए स्वयं को सामर्थ्यवान बनाएँ तथा बेहतर प्रदर्शन के प्रयास करें। मित्रों के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखें, उनसे ईर्ष्या - द्वेष का भाव प्रदर्शित न करें।
-छात्र छोटी-छोटी गलतियों से बचें, जैसे परीक्षा में नए कपड़े पहनने से बचें, नया पेन प्रयोग न करें। परीक्षा शुरू होने तक पुस्तकों से चिपके न रहें। परीक्षा के पूर्व ऐसा कुछ न खाएँ जिससे शरीर को कष्ट हो।
-परीक्षा प्रारंभ होने से पहले मन को शांत रखें। परीक्षा - कक्ष में शांति से बैठें। मित्रों के साथ हँसी - ठहाके लगाएँ। अपनी डेस्क या मेज की जांच कर लें कि कहीं कोई नकल की पुर्जी तो नहीं रखी है या कुछ आपत्तिजनक लिखा तो नहीं है। अब यदि आपके हाथ में प्रश्नपत्र आएगा, तो आपको तनाव नहीं होगा।
-शिक्षक सभी छात्रों के साथ समान जुड़ाव रखें, जिससे वे अपनी बात उनके सामने खुलकर रख सकें और उनकी कमजोरी को पहचान सकेंगे।किसी भी क्षेत्र में छात्रों के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की जानी चाहिए, जिससे उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न हो।
-छात्र अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, जैसे मोबाइल की बैटरी चार्ज करने के लिए सजग रहते हैं। प्रतिदिन कुछ समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अवश्य दें।
-परीक्षा की तैयारी के अंतर्गत नित्य लिखने का अभ्यास अवश्य करें। इससे लिखने की क्षमता बढ़ेगी और सारे विषय भी ठीक प्रकार से तैयार होंगे।
-पूरी नींद अवश्य लें। मोबाइल फोन का प्रयोग बंद कर दें या समय को नियंत्रित कर लें। रात - रातभर रीलें देखने या वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि उपयोग से नुकसान होता है, नींद कम आती है, आलस रहता है, किसी काम में मन नहीं लगता। तन - मन को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है।भोजन करते समय गैजेट्स का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।
-विषयों के चयन में स्वयं पर भरोसा रखें। माता-पिता को अपने प्रति भरोसे को कमजोर न होने दें। उनके साथ सारी बातों को साझा करें।
-अपनी प्राथमिकताएँ स्वयं तय करें। सही - गलत पहचानने का विवेक जाग्रत करें। किसी कारण गलती हो भी जाए तो निराश न हों, अपितु उससे सीख लें। स्वयं निर्णायक बनें।
-माता-पिता बच्चों के सामने स्वयं को इतना सहज रखें कि वे अपने मन की बात के साथ अपनी समस्याओं को साझा कर सकें।यदि बच्चा कुछ दिनों से गुमसुम दिख रहा हो, तो उसका कारण जानकर, समस्या का समाधान करें।
-बच्चे के टाइम टेबिल में पढ़ाई के अतिरिक्त समाचार पत्र पढ़ने, घर के बाहर के खेल खेलने, मोबाइल देखने तथा टीवी देखने का समय भी अंकित होना चाहिए। अंकों की दौड़ में अपने बच्चे को दौड़ाने के स्थान पर एक सुलझा हुआ मानव बनाना अधिक श्रेयस्कर है।
-बच्चे माता-पिता से झूठ न बोलें। उनसे तो कह दिया कि आप चिंता न करें, वे रात को पढ़ लेंगे, किंतु उनके सोने के बाद, स्वयं सो जाते हैं। इससे एक तो विश्वास कमजोर होता है, दूसरे पढ़ाई नहीं हो पाती है। आप कहीं को बताकर कहीं और चले जाते हो, तो यह भी बुरी बात है।
- माता-पिता बच्चों से नकारात्मक व्यवहार न करें। वे भूल से भी बच्चों से न कहें कि तुम पढ़ाई में कमजोर हो, नाकारा हो, आलसी हो, तुम्हें कुछ आता - जाता नहीं है, इससे बच्चों का मनोबल गिरता है और धीरे-धीरे वे अच्छी बातों को भी अनसुना कर देंगे।
-सदैव अच्छे और तेजस्वी बच्चों से मित्रता रखें, उनसे आगे बढ़ने की सीख एवं प्रेरणा लें ।
-पढ़ाई नियमित जारी रखें, इससे परीक्षा के पहले ही तैयारी पूरी हो जाएगी। फिर केवल पाठ्यक्रम दोहराने की आवश्यकता रहेगी, रटने की नहीं। कोई नया पाठ परीक्षा के समय न पढ़ें।
-परीक्षा - कक्ष में चिंतामुक्त होकर जाना चाहिए। वहाँ कहीं भी कैमरे लगे हों या कोई भी जाँच करने के लिए आए, उससे डरने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसे स्वाभाविक प्रक्रिया मानें।
-यदि कोई मित्र आपसे आगे चला गया है और वह हर विषय में अच्छे अंक ला रहा है, तो उससे ईर्ष्या न करें। उसकी जगह स्वयं पर ध्यान देने और परिश्रम से पढ़ाई करने की आवश्यकता है।
-पढ़ाई के साथ-साथ अपने शरीर पर भी ध्यान दें। प्रतिदिन व्यायाम से मन और शरीर स्वस्थ रखें, सादा और पौष्टिक भोजन सही समय पर करें, दिनचर्या नियमित रहे, नहीं तो बीमार पड़ने पर परीक्षा गड़बड़ा सकती है।
पढ़ाई में परीक्षा एक अनिवार्य प्रक्रिया है। छात्रों को समय-समय पर अपना मूल्यांकन करने के लिए परीक्षा आवश्यक है। माता-पिता और शिक्षकों को सामूहिक रूप से उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना चाहिए। बच्चों में आत्मविश्वास की कमी चिंता का विषय है, इससे अवसाद घेर लेता है। अतः छात्रों के आचरण के गहन आत्म - विश्लेषण से यह समस्या दूर हो सकती है, इसके लिए माता-पिता और शिक्षक अपना दायित्व समझें तथा बच्चे को विश्वास में लेकर उन्हें सदैव प्रेरित - प्रोत्साहित करते रहें।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
पूर्णिमा का महत्व | पूर्णिमा व्रत
सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा | सात वार का महत्व
महा मृत्युंजय मंत्र का अर्थ, उत्पत्ति और महत्व | महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय रखें इन बातों का ध्यान | Maha Mrityunjaya Mantra
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
मंदिर शब्द की उत्पत्ति कब हुई | मंदिर का निर्माण कब से शुरू हुआ?
तुलसी जी कौन थी? कैसे बनी तुलसी पौधे के रूप में ? | तुलसी विवाह
हिंदी वर्णमाला की संपूर्ण जानकारी | हिंदी वर्णमाला
अच्युत, अनंत और गोविंद महिमा
निष्कामता
हर दिन महिला दिन | Women's Day
33 कोटि देवी देवता
हिंदू संस्कृति के 16 संस्कार
हिंदी दिवस
शिक्षक दिवस
राखी
बचपन की सीख | बच्चों को लौटा दो बचपन
बात प्रेम की
महामाया मंदिर रतनपुर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़ | मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का ननिहाल
माँ बमलेश्वरी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
माँ चंद्रहासिनी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
खल्लारी माता मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहते थे | भारत देश
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस | World Menstrual Hygiene Day
ज्योतिष शास्त्र | शनि न्याय प्रिय ग्रह क्यों है ?
वास्तु शास्त्र | वास्तुशास्त्र का उदगम
वास्तुशास्त्र में पूजा कक्ष का महत्व
पंचवटी वाटिका | पंचवटी का महत्व स्कंद पुराण में वर्णित
कृतज्ञता: मानसिक सेहत, रिश्तों और सकारात्मक जीवन का आधार
ज्योतिष की विभिन्न विधाये और राजा सवाई जयसिंह (जयपुर) का योगदान
संस्कारों की प्यारी महक
मिच्छामि दुक्कडम्
सत्संग बड़ा है या तप
ब्रह्मांड के स्वामी शिव
बलिदानी - स्वतंत्रता के नायक
महामृत्युंजय मंत्र | महामृत्युंजय मंत्र जाप
राम राज्य की सोच
भारतीय वैदिक ज्योतिष का संक्षिप्त परिचय
भारतीय वैदिक ज्योतिष का प्रचलन
मैच बनाने की मूल बातें (विवाह और ज्योतिष)
कुंडली मिलान | विवाह के लिए गुण मिलान क्यों महत्वपूर्ण है?
कुंडली चार्ट में घरों की बुनियादी समझ
सनातन संस्कृति में व्रत और त्योहारों के तथ्य
सनातन संस्कृति में उपवास एवं व्रत का वैज्ञानिक एवं धार्मिक पक्ष
2 जून की रोटी: संघर्ष और जीविका की कहानी
प्रकृति की देन - पौधों में मौजूद है औषधीय गुण
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च
दो जून की रोटी
गणेश जी की आरती
भारतीय परम्परा की प्रथम वर्षगांठ
नव वर्ष
नहीं कर अभिमान रे बंदे
आज का सबक - भारतीय परंपरा
चाहत बस इतनी सी
नारी और समाज
माँ तू ऐसी क्यों हैं...?
दर्द - भावनात्मक रूप
पुरुष - पितृ दिवस
मितव्ययता का मतलब कंजूसी नहीं
सावन गीत
आया सावन
गुरु पूर्णिमा - गुरु की महिमा
सार्वजानिक गणेशोत्सव के प्रणेता लोकमान्य तिलक
शास्त्रीजी की जिन्दगी से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है | लाल बहादुर जयंती
कन्याओं को पूजन से अधिक सुरक्षा की जरूरत है ...!
जीवन में सत्संग बहुत जरूरी है
धर्म - धारण करना
आलस्य (Laziness)
प्रतिष्ठित शिक्षक - प्रेरक प्रसंग
राष्ट्र का सजग प्रहरी और मार्गदृष्टा है, शिक्षक
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?
संस्कृति का उद्गम संस्कृत दिवस | Culture origin in Sanskrit Day
75 बरस की आजादी का अमृत महोत्सव और हम
एक पाती शिक्षक के नाम – शिक्षक की भूमिका और मूल्य आधारित शिक्षा
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक प्रेरक विचार
रामबोला से कालिदास बनने की प्रेरक कथा – भारत के महान कवि की जीवनी
त्रिदेवमय स्वरूप भगवान दत्तात्रेय
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी का इतिहास, महत्व और समारोह
बीते तीन साल बहुत कुछ सीखा गया | 2020 से 2022 तक की सीखी गई सीखें | महामारी के बाद का जीवन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | कोविड से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी
वैदिक काल की विदुषी : गार्गी और मैत्रेयी
वर्तमान दौर में बदलता प्रेम का स्वरूप – एक विचारणीय लेख
जल संरक्षण आवश्यक है – पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं
कुटुंब को जोड़ते व्रत और त्योहार – भारतीय परंपराओं का उत्सव
मेरे गाँव की परिकल्पना – विकास और विनाश पर एक काव्यात्मक चिंतन
जलवायु परिवर्तन और हमारी जिम्मेदारी: अब तो जागो
राजा राममोहन राय - आधुनिक भारत के जनक | भारत के महान समाज सुधारक
भविष्य अपना क्या है? | तकनीक और मोबाइल लत का युवाओं पर असर
प्रकृति संरक्षण ही जीवन बीमा है – पेड़ बचाएं, पृथ्वी बचाएं
वैदिक काल में स्त्रियों का स्थान – समान अधिकार और आध्यात्मिक ज्ञान
मेरे पिताजी की साइकिल – आत्मनिर्भरता और सादगी पर प्रेरक लेख
भारत रत्न गुलजारीलाल नन्दा (Guljarilal Nanda) – सिद्धांत, त्याग और ईमानदारी का प्रतीक
डिजिटल उपवास – बच्चों के लिए क्यों ज़रूरी है?
नववर्ष संकल्प से सिद्धि | सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति
पीपल की पूजा | भारतीय परंपरा में पीपल पूजा का वैज्ञानिक आधार
जीवन में सत्य, धन और आत्मनियंत्रण की प्रेरणा
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में इसका महत्व
महिला समानता दिवस | नारी सशक्तिकरण: चुनौतियाँ, प्रगति और भविष्य
मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता
श्रावण माह: त्योहारों की शुरुआत
रिश्वतखोरी का अभिशाप
भारतीय संस्कृति की पहचान
प्रवासी भारतीय ही भारतीय संस्कृति के पहरेदार | नीदरलैंड में भारतीय संस्कृति का उजागर
वेदों की अमूल्य सूक्तियाँ – जानिए 80 अनमोल वैदिक रत्न
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
सूर्य को जल अर्पण करना | सूर्य नमस्कार
विकसित सोच: सफलता की असली कुंजी
राम – सत्य और धर्म का सार
रावण की हड़ताल: दशहरा विशेष व्यंग्य
नथ का वजन – एक परंपरा का अंत
दुविधा – अनुभव और अस्वीकार्यता के बीच की दूरी
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
परीक्षा से डर कैसा
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
सनातन धर्म और अंधविश्वास का सच
विज्ञान दिवस और हमारे वैज्ञानिक
अमृत महोत्सव में संयम व नैतिकता: राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
जीवन में सफलता के लिए निरंतर सीखना जरूरी
राम के आदर्श: रामायण से जीवन सीखें और अपने आचरण में उतारें
बच्चे सीखें भगवान श्रीराम के जीवनादर्श | रामायण से नैतिक शिक्षा
नारी का सम्मान और सामाजिक योगदान
यक्ष और युधिष्ठिर का दिव्य संवाद
जीवन का असली उद्देश्य – सेवा, प्रेम और सद्भावना से जीवन जीना
चलते रहने का महत्व – कर्म, धैर्य और सकारात्मक सोच की ताकत
घोड़े पर योद्धा की मूर्तियों के संकेत: मुद्रा क्या दर्शाती है?
मानसिक शांति के लिए क्यों ज़रूरी है एक अच्छी दिनचर्या?
आलस्य और डर से बाहर निकलें: मानसिकता में बदलाव
क्या वास्तव में “बी प्रैक्टिकल” होना ज़रूरी है?
अपराध नियंत्रण में संस्कारों की भूमिका और सामाजिक सुधार
विनम्रता: व्यक्तित्व को निखारने वाला सबसे सुंदर मानवीय गुण
दीपोत्सव: भारतीय व्यापार, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा
राम से बड़ा राम का नाम
सफलता का फार्मूला: अभ्यास और जीवन मूल्य
पर्यावरण संकट बढ़ रहा है—अब बदलाव हमारी ज़िम्मेदारी है
अन्न का दुरुपयोग – दिखावे की संस्कृति में बर्बादी
किशोरों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियाँ
अयोध्या राम मंदिर का इतिहास और निर्माण
पहलगाम हमला: जब इंसानियत को धर्म से तोला गया
श्रम बिकता है, बोलो... खरीदोगे?
जीवन में सफलता के लिए धैर्य का महत्व
अहंकार का अंधकार | व्यक्तित्व और समाज पर प्रभाव
चलिष्याम निरंतर | जोखिम, परिवर्तन और सफलता का संबंध
रामायण महाभारत के युद्ध बनाम आधुनिक युद्ध
सच कहने का साहस है.. सलीका है कविता
सामाजिक संकट एवं सांस्कृतिक अवसाद की ओर बढ़ते भारतीय परिवार
चातुर्मास - सनातनी विज्ञान | पाँच तत्व, विज्ञान और परंपरा
मानवीय सद्गुण की आज बड़ी जरूरत | विनम्रता की शक्ति
जीवन में निर्णय का महत्व
तुलसीदास की दृष्टि में नारी शक्ति, प्रकृति, अग्नि और काल का दर्शन
प्रदूषण और निजी वाहनों का बढ़ता प्रभाव
सरकारी नियंत्रण से मन्दिरों को मुक्त करें – एक सनातनी पुकार
खिचड़ी: ढाई हजार साल पुराना भारतीय व्यंजन, स्वाद, परंपरा और इतिहास के साथ
भारत के शहरी क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की चुनौतियाँ और समाधान
सहनशीलता का गिरता स्तर और समाज पर इसके हानिकारक प्रभाव | धैर्य और क्षमा का महत्व
कुंबकोणम के शक्ति मुत्तम मंदिर और गरीब पंडित की बगुला संदेश की कहानी
क्या हमारे कार्य करने की कोई सीमा होती है?
कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें और अपनी असली क्षमता पहचानें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – नारी शक्ति को सलाम
शब्द ही ब्रह्म है क्योंकि शब्दों से ही इस त्रिगुणात्मक संसार का सृजन संभव है
आंतरिक और बाहरी दुनिया — ध्यान से आत्म नियंत्रण की शक्ति
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
21वीं सदी: अवसर, चुनौतियाँ और डिजिटल युग में बाल मन का भविष्य
दर्शन क्या है? देखने और दर्शन के गहरे अंतर की आध्यात्मिक समझ
भक्ति का सच्चा अर्थ: मंदिरों से आगे, मानवता की ओर
क्षमा का मूल्य: भारतीय संस्कृति में क्षमाशीलता की परंपरा
अज्ञान से ज्ञान की ओर: वैदिक साहित्य में प्रकाश, सद्गुण और श्रेय मार्ग का संदेश
नारी: परिवार की कुशल प्रबंधक — भारतीय संस्कृति में नारी की शक्ति, भूमिका और महत्व
जीवन की बाँसुरी: सरलता से चुनौतियों को मधुर बनाने की कला
उत्तर भारत में पराली जलाना: किसानों और पर्यावरण के लिए स्थायी समाधान
पहली तूलिका, पहली कहानी: भारत के प्रागैतिहासिक शैल चित्रों का अद्भुत संसार
रामचरितमानस में हास्य और व्यंग्य: तुलसीदास की अनोखी रचनात्मकता
भाषा का महत्व: मधुर वाणी, संस्कार और सभ्यता का वास्तविक परिचय
जीवन की बाँसुरी: कठिनाइयों को सरलता से जीतने की प्रेरणादायक सीख
हर विचार का आकर्षण
भारतीय नववर्ष क्यों मनाया जाता है??
डॉ. विक्रम साराभाई: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक
वीर बाल दिवस 26 दिसंबर | साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अमर शहादत
माँ सरस्वती की आरती | विद्या की देवी
लेखक के अन्य आलेख
भारतीय नववर्ष क्यों मनाया जाता है??
नारी: परिवार की कुशल प्रबंधक — भारतीय संस्कृति में नारी की शक्ति, भूमिका और महत्व
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
गोरखपुर का आध्यात्मिक इतिहास
किशोरों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियाँ
वैदिक होली की परंपरा और विज्ञान
बच्चे सीखें भगवान श्रीराम के जीवनादर्श | रामायण से नैतिक शिक्षा
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
शिखा का वैज्ञानिक व धार्मिक महत्व
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
हिमाचल की बहुभाषी संस्कृति | हिमाचल प्रदेश
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
परीक्षा से डर कैसा
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
शाकाहार: सर्वोत्तम आहार, क्यों त्याज्य है मांसाहार
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें