Bhartiya Parmapara

मन की शांति से समाधान पाने की प्रेरणादायक कहानी

मन की शान्ति का महत्व

एक बार घर में एक आदमी की घड़ी खो गई, उसने बहुत खोजा परन्तु वह नहीं मिली, तब उसने बच्चों की मदद ली.......

उसने बच्चों से कहा, कि "जो मेरी घड़ी खोज देगा उसे ईनाम दिया जाएगा", बच्चे घड़ी खोजने में जुट गए पर उन्हें भी घड़ी नहीं मिली.......

तभी एक बच्चे ने कहा, "मुझे एक मौका दीजिए, मैं घड़ी ढूंढ कर लाता हूं परन्तु, मैं अकेला ही उसे ढूंढूंगा......."

थोड़ी ही देर में वह घड़ी लेकर आ गया, उस आदमी ने बच्चे से पूछा कि तुम्हें घड़ी कैसे मिली?...

इस पर लड़का बोला, "कुछ नहीं बस मैं कमरे में गया और चुपचाप बैठ गया, मैंने घड़ी की 'टिक-टिक' पर ध्यान लगाया और घड़ी ख़ुद ही मिल गई......"

जीवन का सार

जैसे, कमरे की शान्ति घड़ी ढूंढ़ने में मददगार साबित हुई, ठीक वैसे ही मन की शान्ति हमें जीवन की ज़रुरी चीजें समझने में मददगार साबित होगी......

कईं बार हम दुविधा में होते हैं कि क्या करें? हमारे पास कईं विकल्प होते हैं या फ़िर हमें कोई रास्ता ही नहीं सुझाई देता..... दोनों ही परिस्थितियों में जवाब हमें बाहर से नहीं भीतर से खोजने होंगे.......

लोगों के शोर और मशवरों से दूर एकांत में बैठकर उस परिस्थिति पर हमें विचार करना चाहिए और ख़ुद अपने आप से ही अपने प्रश्नों के उत्तर खोजने चाहिए.......

बाहर के कोलाहल में हमें अपने भीतर की आवाज़ ही सुनाई नहीं पड़ती, वह आवाज़ जो सच्ची है, उसे ही हम नज़रांदाज़ कर देते हैं....... हमारे हर सवाल, हर समस्या, हर परिस्थिति का हल हमारे ही भीतर नीहित है, बस ज़रूरत उस आवाज़ को सुनने की ही होती है......

हे सर्वशक्तिमान!!.....

क्या सही है? क्या ग़लत है? कौन सा रास्ता हमें चुनना है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर हमारे मन में ही होते हैं, क्योंकि हमारे भीतर ईश्वर ही तो विराजमान हैं और हमारे भीतर की आवाज़ ईश्वर की ही आवाज़ होती है......

कुछ पल अकेले शान्त जगह पर बैठकर हमें अपने प्रश्नों के उत्तर खोजने का प्रयास करना चाहिए और अपने मन की आवाज़ सुनकर ही जो हमें सही लगे वही निर्णय लेना चाहिए......



           

 

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |