आओ! नदियों को बचाएँ
मानव सभ्यता का विकास नदियों के तट पर हुआ। नदियों को मानव ने जल स्रोत और जीवनोपयोगी साधन जुटाने का माध्यम बनाया। सिंधु घाटी की सभ्यता, नील नदी घाटी सभ्यता से लेकर अद्यतन मानव और जीव - जंतुओं का जीवन का आधार भी नदियाँ ही हैं। यह परिवहन और कृषि कार्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। जिसप्रकार माँ अपनी संतान का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार नदियाँ भी मानव सहित अनेक प्राणियों के लिए जीवनदात्री हैं। नदी को अँग्रेजी में रीवर कहा जाता है। इस शब्द की उत्पत्ति 'रिया'शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है किनारा। पुराने काल में, पानी की उस धारा को, जिसके किनारे होते थे, रीवर कहा जाता था। आधुनिक परिभाषा के अनुसार, पानी की बहती विशाल धाराओं, जिनके किनारे बदलते रहे, नदी कहा जाता है।
सृष्टि के आरंभिक काल में जब धरती पर पहाड़ों और समुद्रों का निर्माण हो चुका था, तब लगातार वर्षा होती रहती थी। वर्षा का यह जल पहाड़ों पर से टेढ़े - मेढ़े मार्गों से होता हुआ, समुद्र में जा मिलता था। लगातार जल-प्रवाह के कारण मार्ग गहरे और चौड़े होते गए तथा धाराओं का रूप परिवर्तित होने के कारण उन्हें नदी कहा गया और उनके विभिन्न नाम यथा - गंगा, यमुना, नर्मदा, कावेरी, कृष्णा, सिंधु, झेलम, रावी, चिनाव, घाघरा, गोदावरी, पिनाकिनी, तुंगा, भद्रा, चंबल आदि दिए गए। अधिकांश नदियाँ पहाड़ों से ही निकलती हैं। कुछ का जन्म पहाड़ों पर जमी बर्फ से बने हिमखंड पिघलने के कारण भी होता है। इसके अतिरिक्त झरने और झीलों से भी कुछ नदियों का जन्म होता है।
नदियाँ तो विश्व के प्रत्येक देश में होती हैं। लेकिन हमारे देश भारत में उन्हें माँ के रूप में अत्यंत सम्मानित स्थान प्राप्त है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में नदियों की महत्ता को स्वीकार करते हुए उनका सदैव गौरवगान किया गया है। कहा गया है - रक्षति रक्षितः, नद्य हन्ति संति।, अर्थात नदी की रक्षा होगी तो वह हमारी रक्षा करेगी। पद्म पुराण में उल्लेख है - सर्वतीर्थमयी गंगा तथा माता न संशयः। अर्थात गंगा और माता सर्वमयी मानी गई है, इसमें कोई संदेह नहीं है।
नदियाँ केवल जल प्रवाहिका ही नहीं, अपितु हमारी सांस्कृतिक परंपरा की साधनास्थली, उसकी पोषक एवं वाहिका तथा हमारे जीवन के आवश्यक खाद्यान्न, वन तथा जैवविविधता के संरक्षण - संवर्द्धन की हेतु भी हैं। अतः मानव जीवन और अन्य जीव - जंतुओं के प्राणों की रक्षा के लिए, नदियों का निरंतर स्वच्छ निर्मल जलयुक्त प्रवाहमान रहना अत्यावश्यक है।
आइए! एकबार ऐसे समय की कल्पना करें जब भारत देश में एक भी नदी न हो। सदानीरा नदियों के बिना हमारा भारत कैसा लगेगा! ऐसा विचार मस्तिष्क में आते ही मन सिहर उठता है। इस भयावह आपदा के आने से, न केवल भारतीय संस्कृति, अपितु देश की अर्थव्यवस्था भी छिन्न - भिन्न हो जाएगी। आज घोर प्रदूषण के कारण नदियों का अमृत जल 'प्राण हारी विष' बन गया है, जिससे जलचरों के साथ मानव जीवन भी संकट में आ गया है। यदि नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोका नहीं गया तो लगभग 1500-2000 वर्ष बाद भारत नदीविहीन देश होगा।
आधुनिकता के युग में पूर्वजों की चेतावनियों को मनुष्य ने अनसुना कर दिया जिसके परिणामस्वरूप पतितपावनी गंगा सहित अन्य नदियों का पावन जल कलुषित और प्रदूषित हो गया है। कई नदियाँ विलुप्ति के सन्निकट हैं और कुछ का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। इस कुकृत्य में स्वार्थी मनुष्य का ही हाथ है।
नदियों के समीप शौच, वस्त्र धोना, जल में कुल्ला करना, शरीर मलना, बाल झाड़ना,पूजा की सामग्री बहाना, कूड़ा - कचरा फेंकना, शव बहाना, तैरना आदि कर्म करना वर्जित हैं, तथापि कल - कारखानों के अवशिष्ट, रसायन, अपद्रव्य, अधजले शव, शहरों की गंदगी और मल-मूत्र निःसंकोच नदियों में प्रवाहित कर दिया जाता है, इससे नदियों के जल में विष घुल रहा है, यहाँ तक कि जल आचमन के योग्य भी नहीं बचा है। जल में बड़ी संख्या में विषाणु बढ़ रहे हैं और जल का उपयोग गंभीर बीमारियों का कारण बन गया है। जल - जीवों की अनेक प्रजातियाँ नष्ट हो चुकी हैं। नदियों का दूषित जल आसपास भूगर्भ में जाने से भूजल भी विषाक्त हो रहा है।
नदियों के बिना लोकजीवन की मधुरता तथा प्रकृति की मोहकता की कल्पना नहीं की जा सकती। अस्तु, नदियों को बचाना एक प्रकार से देश की संस्कृति और मानव अस्तित्व के बचाने का ही प्रयास होगा। एतदर्थ कुछ विंदुओं पर विशेष ध्यान देकर क्रियान्वयन अपरिहार्य है -
-नदियों को प्रदूषित करने वाले कारकों को तत्काल रोका जाए। नदियों में गिरने वाले अपशिष्ट को नदियों तक पहुँचने के पूर्व ही विनष्ट कर दिया जाए। इसके लिए जन - जागरूकता और सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
-गंदी नालियों और सीवर को नदियों की ओर न मोड़ा जाए, उसका पूर्व में ही परिशोधन कर लिया जाए।
-नदियों की निरंतर और नियमित सफाई कराई जाए। इसके लिए समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सेवाएँ ली जा सकती हैं।
-नदियों की गहराई भी बड़े पैमाने पर बढ़ाई जाए जिससे पानी का स्वाभाविक प्रवाह सतत बना रहे।
-डॉ राममनोहर लोहिया ने साठ के दशक में 'नदियाँ साफ करो' अभियान का सूत्रपात किया था। आज पुनः ऐसे सार्थक अभियान की आवश्यकता है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गंगा को स्वच्छ - निर्मल बनाने के लिए वर्ष 2014 में 'नमामि गंगे' परियोजना की घोषणा की है। ऐसे ही सभी नदियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जाए।
-जीव विज्ञानियों तथा वनस्पतिशास्त्रियों का योगदान लेकर नदियों में ऐसे जीव तथा वनस्पति विकसित हो, जिनसे जल - प्रदूषण को कम किया जा सके।
-वैज्ञानिकों के अनुसार, बालू अनेक प्रदूषकों को सोख लेती है तथा जल को स्वच्छ कर देती है, इसलिए नदियों में बालू के खनन पर प्रतिबंध लगाया जाए।
-नदी के जल का वेग बढ़ाया जाए जिससे प्रदूषक तत्त्वों का तन्वीकरण प्राकृतिक रूप से हो सके।
-नदी के तटों के पास तथा वहाँ के धार्मिक स्थलों पर अनुपयुक्त और अपशिष्ट पदार्थो के निस्तारण हेतु उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
-नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए संचार माध्यमों द्वारा जनजागरण अभियान चलाना चाहिए, इससे लोगों के विचारों में परिवर्तन लाकर उन्हें नदियों के संरक्षण में भागीदार बनाया जा सकता है।
नदियों के संरक्षण से ही मानव सभ्यता का संरक्षण होगा। देश के हित में यह आवश्यक, अपरिहार्य और अनिवार्य है कि नदियों को स्वच्छ - स्वस्थ रखें, इन्हें विलुप्त होने से बचाएँ। यह हम सभी का पावन कर्तव्य भी है और महत्वपूर्ण कर्तव्य भी। आइए! आज ही इसके लिए सच्चे मन से संकल्प लें।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
पूर्णिमा का महत्व | पूर्णिमा व्रत
सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा | सात वार का महत्व
महा मृत्युंजय मंत्र का अर्थ, उत्पत्ति और महत्व | महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय रखें इन बातों का ध्यान | Maha Mrityunjaya Mantra
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
मंदिर शब्द की उत्पत्ति कब हुई | मंदिर का निर्माण कब से शुरू हुआ?
तुलसी जी कौन थी? कैसे बनी तुलसी पौधे के रूप में ? | तुलसी विवाह
हिंदी वर्णमाला की संपूर्ण जानकारी | हिंदी वर्णमाला
अच्युत, अनंत और गोविंद महिमा
निष्कामता
हर दिन महिला दिन | Women's Day
33 कोटि देवी देवता
हिंदू संस्कृति के 16 संस्कार
हिंदी दिवस
शिक्षक दिवस
राखी
बचपन की सीख | बच्चों को लौटा दो बचपन
बात प्रेम की
महामाया मंदिर रतनपुर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़ | मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का ननिहाल
माँ बमलेश्वरी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
माँ चंद्रहासिनी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
खल्लारी माता मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहते थे | भारत देश
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस | World Menstrual Hygiene Day
ज्योतिष शास्त्र | शनि न्याय प्रिय ग्रह क्यों है ?
वास्तु शास्त्र | वास्तुशास्त्र का उदगम
वास्तुशास्त्र में पूजा कक्ष का महत्व
पंचवटी वाटिका | पंचवटी का महत्व स्कंद पुराण में वर्णित
कृतज्ञता
ज्योतिष की विभिन्न विधाये और राजा सवाई जयसिंह (जयपुर) का योगदान
संस्कारों की प्यारी महक
मिच्छामि दुक्कडम्
सत्संग बड़ा है या तप
ब्रह्मांड के स्वामी शिव
बलिदानी - स्वतंत्रता के नायक
महामृत्युंजय मंत्र | महामृत्युंजय मंत्र जाप
राम राज्य की सोच
भारतीय वैदिक ज्योतिष का संक्षिप्त परिचय
भारतीय वैदिक ज्योतिष का प्रचलन
मैच बनाने की मूल बातें (विवाह और ज्योतिष)
कुंडली मिलान | विवाह के लिए गुण मिलान क्यों महत्वपूर्ण है?
कुंडली चार्ट में घरों की बुनियादी समझ
सनातन संस्कृति में व्रत और त्योहारों के तथ्य
सनातन संस्कृति में उपवास एवं व्रत का वैज्ञानिक एवं धार्मिक पक्ष
2 जून की रोटी: संघर्ष और जीविका की कहानी
प्रकृति की देन - पौधों में मौजूद है औषधीय गुण
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च
दो जून की रोटी
गणेश जी की आरती
भारतीय परम्परा की प्रथम वर्षगांठ
नव वर्ष
नहीं कर अभिमान रे बंदे
आज का सबक - भारतीय परंपरा
चाहत बस इतनी सी
नारी और समाज
माँ तू ऐसी क्यों हैं...?
दर्द - भावनात्मक रूप
पुरुष - पितृ दिवस
मितव्ययता का मतलब कंजूसी नहीं
सावन गीत
आया सावन
गुरु पूर्णिमा - गुरु की महिमा
सार्वजानिक गणेशोत्सव के प्रणेता लोकमान्य तिलक
शास्त्रीजी की जिन्दगी से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है | लाल बहादुर जयंती
कन्याओं को पूजन से अधिक सुरक्षा की जरूरत है ...!
जीवन में सत्संग बहुत जरूरी है
धर्म - धारण करना
आलस्य (Laziness)
प्रतिष्ठित शिक्षक - प्रेरक प्रसंग
राष्ट्र का सजग प्रहरी और मार्गदृष्टा है, शिक्षक
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?
संस्कृति का उद्गम संस्कृत दिवस | Culture origin in Sanskrit Day
75 बरस की आजादी का अमृत महोत्सव और हम
एक पाती शिक्षक के नाम – शिक्षक की भूमिका और मूल्य आधारित शिक्षा
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक प्रेरक विचार
रामबोला से कालिदास बनने की प्रेरक कथा – भारत के महान कवि की जीवनी
त्रिदेवमय स्वरूप भगवान दत्तात्रेय
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी का इतिहास, महत्व और समारोह
बीते तीन साल बहुत कुछ सीखा गया | 2020 से 2022 तक की सीखी गई सीखें | महामारी के बाद का जीवन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | कोविड से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी
वैदिक काल की विदुषी : गार्गी और मैत्रेयी
वर्तमान दौर में बदलता प्रेम का स्वरूप – एक विचारणीय लेख
जल संरक्षण आवश्यक है – पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं
कुटुंब को जोड़ते व्रत और त्योहार – भारतीय परंपराओं का उत्सव
मेरे गाँव की परिकल्पना – विकास और विनाश पर एक काव्यात्मक चिंतन
जलवायु परिवर्तन और हमारी जिम्मेदारी: अब तो जागो
राजा राममोहन राय - आधुनिक भारत के जनक | भारत के महान समाज सुधारक
भविष्य अपना क्या है? | तकनीक और मोबाइल लत का युवाओं पर असर
प्रकृति संरक्षण ही जीवन बीमा है – पेड़ बचाएं, पृथ्वी बचाएं
वैदिक काल में स्त्रियों का स्थान – समान अधिकार और आध्यात्मिक ज्ञान
मेरे पिताजी की साइकिल – आत्मनिर्भरता और सादगी पर प्रेरक लेख
भारत रत्न गुलजारीलाल नन्दा (Guljarilal Nanda) – सिद्धांत, त्याग और ईमानदारी का प्रतीक
डिजिटल उपवास – बच्चों के लिए क्यों ज़रूरी है?
नववर्ष संकल्प से सिद्धि | सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति
पीपल की पूजा | भारतीय परंपरा में पीपल पूजा का वैज्ञानिक आधार
जीवन में सत्य, धन और आत्मनियंत्रण की प्रेरणा
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में इसका महत्व
महिला समानता दिवस | नारी सशक्तिकरण: चुनौतियाँ, प्रगति और भविष्य
मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता
श्रावण माह: त्योहारों की शुरुआत
रिश्वतखोरी का अभिशाप
भारतीय संस्कृति की पहचान
प्रवासी भारतीय ही भारतीय संस्कृति के पहरेदार | नीदरलैंड में भारतीय संस्कृति का उजागर
वेदों की अमूल्य सूक्तियाँ – जानिए 80 अनमोल वैदिक रत्न
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
सूर्य को जल अर्पण करना | सूर्य नमस्कार
विकसित सोच: सफलता की असली कुंजी
राम – सत्य और धर्म का सार
रावण की हड़ताल: दशहरा विशेष व्यंग्य
नथ का वजन – एक परंपरा का अंत
दुविधा – अनुभव और अस्वीकार्यता के बीच की दूरी
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
परीक्षा से डर कैसा
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
सनातन धर्म और अंधविश्वास का सच
विज्ञान दिवस और हमारे वैज्ञानिक
पहलगाम हमला: जब इंसानियत को धर्म से तोला गया
श्रम बिकता है, बोलो... खरीदोगे?
जीवन में सफलता के लिए धैर्य का महत्व
अहंकार का अंधकार | व्यक्तित्व और समाज पर प्रभाव
चलिष्याम निरंतर | जोखिम, परिवर्तन और सफलता का संबंध
रामायण महाभारत के युद्ध बनाम आधुनिक युद्ध
सच कहने का साहस है.. सलीका है कविता
सामाजिक संकट एवं सांस्कृतिक अवसाद की ओर बढ़ते भारतीय परिवार
चातुर्मास - सनातनी विज्ञान | पाँच तत्व, विज्ञान और परंपरा
मानवीय सद्गुण की आज बड़ी जरूरत | विनम्रता की शक्ति
जीवन में निर्णय का महत्व
तुलसीदास की दृष्टि में नारी शक्ति, प्रकृति, अग्नि और काल का दर्शन
प्रदूषण और निजी वाहनों का बढ़ता प्रभाव
सरकारी नियंत्रण से मन्दिरों को मुक्त करें – एक सनातनी पुकार
खिचड़ी: ढाई हजार साल पुराना भारतीय व्यंजन, स्वाद, परंपरा और इतिहास के साथ
भारत के शहरी क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की चुनौतियाँ और समाधान
सहनशीलता का गिरता स्तर और समाज पर इसके हानिकारक प्रभाव | धैर्य और क्षमा का महत्व
कुंबकोणम के शक्ति मुत्तम मंदिर और गरीब पंडित की बगुला संदेश की कहानी
क्या हमारे कार्य करने की कोई सीमा होती है?
कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें और अपनी असली क्षमता पहचानें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – नारी शक्ति को सलाम
शब्द ही ब्रह्म है क्योंकि शब्दों से ही इस त्रिगुणात्मक संसार का सृजन संभव है
आंतरिक और बाहरी दुनिया — ध्यान से आत्म नियंत्रण की शक्ति
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
लेखक के अन्य आलेख
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
गोरखपुर का आध्यात्मिक इतिहास
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
शिखा का वैज्ञानिक व धार्मिक महत्व
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
हिमाचल की बहुभाषी संस्कृति | हिमाचल प्रदेश
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
परीक्षा से डर कैसा
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
शाकाहार: सर्वोत्तम आहार, क्यों त्याज्य है मांसाहार
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें