भगवान श्री राम अपनी पत्नी सीता मैया और भ्राता लक्ष्मण के साथ जंगल में पंचवटी बना कर रहे थे। पंचवटी बनाकर उसमें रहने से चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं।
"मूल ब्रह्मा, त्वचा विष्णु ,शाखा रुद्र महेश्वर:।
पत्रे पत्रे तु देवानाम वृक्ष राजो नमोस्तुते "।।
अर्थात्- वृक्षों के मूल में ब्रह्मा है, तने में विष्णु, शाखाओं में रुद्र, शिव है, तो पत्तों में अन्य देवता निवास करते हैं अतः हे वृक्षराज आपको नमस्कार है।
पंचवटी का तात्पर्य - पंच यानी पांच और वट यानि वृक्ष। ये पांच विशेष प्रकार के वृक्ष जिस स्थान पर लगाए जाते हैं उसे ही पंचवटी कहते हैं। ये पांच वृक्ष निम्न हैं - पीपल, बेलपत्र, बड़, आंवला एवं अशोक।
इन पांचों वृक्षों को एक विशेष दिशा एवं दूरी पर लगाया जाना चाहिए ।
पंचवटी का महत्व स्कंद पुराण में वर्णित है। इसकी संरचना में आयुर्वेद, मनोविज्ञान, औघोगिक, वास्तुशास्त्र एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोग होता है।
इन पांचों वृक्षों के अलावा हर प्रकार के वृक्ष और पौधे को उसकी सकारात्मक दिशा में लगाकर उससे उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा, धन संबंधी समस्या, रोग निवारण, बच्चों की पढ़ाई एवं परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम रहे, सभी प्रकार से सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं ।
पांचों वृक्षों का महत्व -
इन पांचों वृक्षों में बहुत औषधिय गुण, धार्मिक महत्व, पर्यावरण के लिए महत्त्व होते हैं । इनके अंतर्गत वो सभी गुण पाए जाते हैं, जिनसे मनुष्य दीर्घायु रहकर अपने समस्त रोगों से निजात पा सकता है ।

आंवला -
आंवले को आयुर्वेद में अमृत फल कहा गया है। पेड़ पौधों से जो औषधि बनती है, उसको काष्ठोषधि कहते हैं और धातु खनिज से जो औषधि बनती है उसको रसौषधि कहते हैं। इन दोनों तरह की औषधि में आंवले का इस्तेमाल किया जाता है, यहां तक कि आंवले को रसायन द्रव्यो में भी सबसे अच्छा माना गया है, जिसका प्रभाव बालों के ऊपर देखने को मिलता है, इसका प्रयोग बालों पर करने से रूखे बाल काले, घने और चमकदार हो जाते हैं। चरक संहिता में १०० रोगो के लिए एक दवा बताई गई है, वो है आंवला। आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत है, एवं शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इसलिए च्यवनप्राश में आंवले का उपयोग किया जाता है। आंखों के लिए, बालों के लिए, त्रिदोष, कब्ज, मूत्र विकार इनके अलावा अन्य रोगो में भी आंवले के बहुत फायदे हैं ।

पीपल -
पद्मपुराण में पीपल वृक्ष को भगवान विष्णु का रूप माना गया है। इस वृक्ष को दैवीय पेड़ के रूप में माना गया है। सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी का वास होता है। पीपल में पितरों का निवास भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी को शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो हर शनिवार पीपल वृक्ष में जल अर्पित करके उसकी सात बार परिक्रमा लगाने से लाभ होता है। इसके साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ की जड़ में दीपक जलाना भी लाभप्रद होता है। पीपल रक्त विकार दूर करने वाला वेदनाशमक करता है। पीपल एक ऐसा वृक्ष है जिसमें से प्राणवायु आंक्सीजन के साथ साथ ओज़ोन गैस भी निकलती है, यह ओज़ोन गैस औरतों की प्रजनन शक्ति को बढ़ाकर ताकतवर बच्चे पैदा करने की शक्ति प्रदान करती है। इसके अलावा भी कई रोगो में पीपल की जड़ और पत्तों का उपयोग किया जाता है, जैसे सांस संबंधी, त्वचा संबंधी आदि।

बेलपत्र -
बेलपत्र के वृक्ष पर भगवान शंकर का निवास माना गया है। बेलपत्र पेट और शरीर की गर्मी को शांत करता है। बेल की पत्तियों, काष्ठ एवं फल में तेल ग्रंथिया होती है जो वातावरण को सुगंधित करती है। इस वृक्ष को लगाने से माँ लक्ष्मी जी भी बहुत प्रसन्न होती हैं, और जातक को वैभवशाली बनाती है। बेल फल में कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, वहीं बेलपत्र में भी प्रोटीन, थायमीन, विटामिन बी, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके उपयोग से त्वचा संबंधी समस्याओं सहित और भी कई रोगो में निजात पाया जा सकता है।

अशोक -
हिन्दू धर्म में यह एक पवित्र, लाभकारी और मनोरथ पूर्ण करने वाला वृक्ष है। इस वृक्ष पर लक्ष्मी जी का निवास माना गया है।
अशोक का अर्थ है- किसी भी प्रकार का शोक न होना। माँगलिक और धार्मिक कार्यों में इसके पत्तों का प्रयोग किया जाता है। इस वृक्ष पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है, जिसके कारण यह वृक्ष जहां लगा होता है, वहां पर सभी कार्य पूर्णतः निर्बाध रूप से सम्पन्न हो जाते हैं। स्त्री विकारों को दूर करने वाला प्रमुख वृक्ष है। यह एक सर्वश्रेष्ठ वृक्ष है । सीता मैया ने अशोक वाटिका में अशोक वृक्ष के नीचे लगातार बैठकर इतनी शक्ति प्राप्त कर ली थी कि वो रावण जैसे राक्षस को भी वश में करके शोक रहित हो गई थी। यह सदाबहार वृक्ष है कभी पत्तो के रहित नहीं रहता है एवं छाया प्रदान करता है।

बरगद / बड़ -
बरगद के वृक्ष पर ब्रह्मा जी का निवास माना गया है। बरगद के पेड़ से कफ, वात, पित्त दोष ठीक किया जा सकता है। स्त्रियो के श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर तथा पुरूषों के स्वप्न दोष प्रमेह अर्थात धातु संबंधी सभी रोगो को दूर करने के लिए यह रामबाण औषधि है। बन्धया को संतान का सुख प्राप्त होता है इसके उपयोग से उसका जीवन स्वर्ग समान हो जाता है। बड़ का दूध बहुत बलदायी होता है, इसके सेवन से शरीर का कायाकल्प हो जाता है । जीवन शक्ति में वृद्धि होती है।
पर्यावरण महत्व के रूप में इन वृक्षों पर फल उपलब्ध होने से पक्षियों एवं अन्य जीव जंतुओं को निरंतर भोजन उपलब्ध रहता है । पक्षियों के घोंसला बनाने के लिए उपयुक्त रहते हैं, वे इन पर स्थायी निवास कर सकते हैं। शुद्व वातावरण बना रहता है जिससे हम स्वस्थ जीवन जीते हैं। जलवायु के लिए भी वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान होता है।
पंचवटी के अलावा भी सभी वृक्षों एवं पौधों का अलग अलग महत्वपूर्ण स्थान होता है, उनको वास्तु शास्त्र के अनुसार उनकी सही दिशा में लगाकर बहुत शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं। घर के अलावा इन वृक्षों और पौधों का महत्व व्यक्ति के कार्य क्षेत्र में भी बहुत है वहां भी अगर वास्तु के अनुसार छोटे पौधे लगाए जाएं तो कार्य क्षेत्र में काम करने वाले सब पर उसका प्रभाव पड़ता है जिससे कार्य क्षेत्र में प्रगति होती है।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
पूर्णिमा का महत्व | पूर्णिमा व्रत
सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा | सात वार का महत्व
महा मृत्युंजय मंत्र का अर्थ, उत्पत्ति और महत्व | महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय रखें इन बातों का ध्यान | Maha Mrityunjaya Mantra
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
मंदिर शब्द की उत्पत्ति कब हुई | मंदिर का निर्माण कब से शुरू हुआ?
तुलसी जी कौन थी? कैसे बनी तुलसी पौधे के रूप में ? | तुलसी विवाह
हिंदी वर्णमाला की संपूर्ण जानकारी | हिंदी वर्णमाला
अच्युत, अनंत और गोविंद महिमा
निष्कामता
हर दिन महिला दिन | Women's Day
33 कोटि देवी देवता
हिंदू संस्कृति के 16 संस्कार
हिंदी दिवस
शिक्षक दिवस
राखी
बचपन की सीख | बच्चों को लौटा दो बचपन
बात प्रेम की
महामाया मंदिर रतनपुर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़ | मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का ननिहाल
माँ बमलेश्वरी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
माँ चंद्रहासिनी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
खल्लारी माता मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहते थे | भारत देश
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस | World Menstrual Hygiene Day
ज्योतिष शास्त्र | शनि न्याय प्रिय ग्रह क्यों है ?
वास्तु शास्त्र | वास्तुशास्त्र का उदगम
वास्तुशास्त्र में पूजा कक्ष का महत्व
पंचवटी वाटिका | पंचवटी का महत्व स्कंद पुराण में वर्णित
कृतज्ञता: मानसिक सेहत, रिश्तों और सकारात्मक जीवन का आधार
ज्योतिष की विभिन्न विधाये और राजा सवाई जयसिंह (जयपुर) का योगदान
संस्कारों की प्यारी महक
मिच्छामि दुक्कडम्
सत्संग बड़ा है या तप
ब्रह्मांड के स्वामी शिव
बलिदानी - स्वतंत्रता के नायक
महामृत्युंजय मंत्र | महामृत्युंजय मंत्र जाप
राम राज्य की सोच
भारतीय वैदिक ज्योतिष का संक्षिप्त परिचय
भारतीय वैदिक ज्योतिष का प्रचलन
मैच बनाने की मूल बातें (विवाह और ज्योतिष)
कुंडली मिलान | विवाह के लिए गुण मिलान क्यों महत्वपूर्ण है?
कुंडली चार्ट में घरों की बुनियादी समझ
सनातन संस्कृति में व्रत और त्योहारों के तथ्य
सनातन संस्कृति में उपवास एवं व्रत का वैज्ञानिक एवं धार्मिक पक्ष
2 जून की रोटी: संघर्ष और जीविका की कहानी
प्रकृति की देन - पौधों में मौजूद है औषधीय गुण
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च
दो जून की रोटी
गणेश जी की आरती
भारतीय परम्परा की प्रथम वर्षगांठ
नव वर्ष
नहीं कर अभिमान रे बंदे
आज का सबक - भारतीय परंपरा
चाहत बस इतनी सी
नारी और समाज
माँ तू ऐसी क्यों हैं...?
दर्द - भावनात्मक रूप
पुरुष - पितृ दिवस
मितव्ययता का मतलब कंजूसी नहीं
सावन गीत
आया सावन
गुरु पूर्णिमा - गुरु की महिमा
सार्वजानिक गणेशोत्सव के प्रणेता लोकमान्य तिलक
शास्त्रीजी की जिन्दगी से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है | लाल बहादुर जयंती
कन्याओं को पूजन से अधिक सुरक्षा की जरूरत है ...!
जीवन में सत्संग बहुत जरूरी है
धर्म - धारण करना
आलस्य (Laziness)
प्रतिष्ठित शिक्षक - प्रेरक प्रसंग
राष्ट्र का सजग प्रहरी और मार्गदृष्टा है, शिक्षक
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?
संस्कृति का उद्गम संस्कृत दिवस | Culture origin in Sanskrit Day
75 बरस की आजादी का अमृत महोत्सव और हम
एक पाती शिक्षक के नाम – शिक्षक की भूमिका और मूल्य आधारित शिक्षा
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक प्रेरक विचार
रामबोला से कालिदास बनने की प्रेरक कथा – भारत के महान कवि की जीवनी
त्रिदेवमय स्वरूप भगवान दत्तात्रेय
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी का इतिहास, महत्व और समारोह
बीते तीन साल बहुत कुछ सीखा गया | 2020 से 2022 तक की सीखी गई सीखें | महामारी के बाद का जीवन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | कोविड से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी
वैदिक काल की विदुषी : गार्गी और मैत्रेयी
वर्तमान दौर में बदलता प्रेम का स्वरूप – एक विचारणीय लेख
जल संरक्षण आवश्यक है – पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं
कुटुंब को जोड़ते व्रत और त्योहार – भारतीय परंपराओं का उत्सव
मेरे गाँव की परिकल्पना – विकास और विनाश पर एक काव्यात्मक चिंतन
जलवायु परिवर्तन और हमारी जिम्मेदारी: अब तो जागो
राजा राममोहन राय - आधुनिक भारत के जनक | भारत के महान समाज सुधारक
भविष्य अपना क्या है? | तकनीक और मोबाइल लत का युवाओं पर असर
प्रकृति संरक्षण ही जीवन बीमा है – पेड़ बचाएं, पृथ्वी बचाएं
वैदिक काल में स्त्रियों का स्थान – समान अधिकार और आध्यात्मिक ज्ञान
मेरे पिताजी की साइकिल – आत्मनिर्भरता और सादगी पर प्रेरक लेख
भारत रत्न गुलजारीलाल नन्दा (Guljarilal Nanda) – सिद्धांत, त्याग और ईमानदारी का प्रतीक
डिजिटल उपवास – बच्चों के लिए क्यों ज़रूरी है?
नववर्ष संकल्प से सिद्धि | सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति
पीपल की पूजा | भारतीय परंपरा में पीपल पूजा का वैज्ञानिक आधार
जीवन में सत्य, धन और आत्मनियंत्रण की प्रेरणा
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में इसका महत्व
महिला समानता दिवस | नारी सशक्तिकरण: चुनौतियाँ, प्रगति और भविष्य
मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता
श्रावण माह: त्योहारों की शुरुआत
रिश्वतखोरी का अभिशाप
भारतीय संस्कृति की पहचान
प्रवासी भारतीय ही भारतीय संस्कृति के पहरेदार | नीदरलैंड में भारतीय संस्कृति का उजागर
वेदों की अमूल्य सूक्तियाँ – जानिए 80 अनमोल वैदिक रत्न
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
सूर्य को जल अर्पण करना | सूर्य नमस्कार
विकसित सोच: सफलता की असली कुंजी
राम – सत्य और धर्म का सार
रावण की हड़ताल: दशहरा विशेष व्यंग्य
नथ का वजन – एक परंपरा का अंत
दुविधा – अनुभव और अस्वीकार्यता के बीच की दूरी
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
परीक्षा से डर कैसा
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
सनातन धर्म और अंधविश्वास का सच
विज्ञान दिवस और हमारे वैज्ञानिक
अमृत महोत्सव में संयम व नैतिकता: राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
जीवन में सफलता के लिए निरंतर सीखना जरूरी
राम के आदर्श: रामायण से जीवन सीखें और अपने आचरण में उतारें
बच्चे सीखें भगवान श्रीराम के जीवनादर्श | रामायण से नैतिक शिक्षा
नारी का सम्मान और सामाजिक योगदान
यक्ष और युधिष्ठिर का दिव्य संवाद
जीवन का असली उद्देश्य – सेवा, प्रेम और सद्भावना से जीवन जीना
चलते रहने का महत्व – कर्म, धैर्य और सकारात्मक सोच की ताकत
घोड़े पर योद्धा की मूर्तियों के संकेत: मुद्रा क्या दर्शाती है?
मानसिक शांति के लिए क्यों ज़रूरी है एक अच्छी दिनचर्या?
आलस्य और डर से बाहर निकलें: मानसिकता में बदलाव
क्या वास्तव में “बी प्रैक्टिकल” होना ज़रूरी है?
अपराध नियंत्रण में संस्कारों की भूमिका और सामाजिक सुधार
विनम्रता: व्यक्तित्व को निखारने वाला सबसे सुंदर मानवीय गुण
दीपोत्सव: भारतीय व्यापार, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा
राम से बड़ा राम का नाम
सफलता का फार्मूला: अभ्यास और जीवन मूल्य
पर्यावरण संकट बढ़ रहा है—अब बदलाव हमारी ज़िम्मेदारी है
अन्न का दुरुपयोग – दिखावे की संस्कृति में बर्बादी
किशोरों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियाँ
अयोध्या राम मंदिर का इतिहास और निर्माण
पहलगाम हमला: जब इंसानियत को धर्म से तोला गया
श्रम बिकता है, बोलो... खरीदोगे?
जीवन में सफलता के लिए धैर्य का महत्व
अहंकार का अंधकार | व्यक्तित्व और समाज पर प्रभाव
चलिष्याम निरंतर | जोखिम, परिवर्तन और सफलता का संबंध
रामायण महाभारत के युद्ध बनाम आधुनिक युद्ध
सच कहने का साहस है.. सलीका है कविता
सामाजिक संकट एवं सांस्कृतिक अवसाद की ओर बढ़ते भारतीय परिवार
चातुर्मास - सनातनी विज्ञान | पाँच तत्व, विज्ञान और परंपरा
मानवीय सद्गुण की आज बड़ी जरूरत | विनम्रता की शक्ति
जीवन में निर्णय का महत्व
तुलसीदास की दृष्टि में नारी शक्ति, प्रकृति, अग्नि और काल का दर्शन
प्रदूषण और निजी वाहनों का बढ़ता प्रभाव
सरकारी नियंत्रण से मन्दिरों को मुक्त करें – एक सनातनी पुकार
खिचड़ी: ढाई हजार साल पुराना भारतीय व्यंजन, स्वाद, परंपरा और इतिहास के साथ
भारत के शहरी क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की चुनौतियाँ और समाधान
सहनशीलता का गिरता स्तर और समाज पर इसके हानिकारक प्रभाव | धैर्य और क्षमा का महत्व
कुंबकोणम के शक्ति मुत्तम मंदिर और गरीब पंडित की बगुला संदेश की कहानी
क्या हमारे कार्य करने की कोई सीमा होती है?
कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें और अपनी असली क्षमता पहचानें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – नारी शक्ति को सलाम
शब्द ही ब्रह्म है क्योंकि शब्दों से ही इस त्रिगुणात्मक संसार का सृजन संभव है
आंतरिक और बाहरी दुनिया — ध्यान से आत्म नियंत्रण की शक्ति
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
21वीं सदी: अवसर, चुनौतियाँ और डिजिटल युग में बाल मन का भविष्य
दर्शन क्या है? देखने और दर्शन के गहरे अंतर की आध्यात्मिक समझ
भक्ति का सच्चा अर्थ: मंदिरों से आगे, मानवता की ओर
क्षमा का मूल्य: भारतीय संस्कृति में क्षमाशीलता की परंपरा
अज्ञान से ज्ञान की ओर: वैदिक साहित्य में प्रकाश, सद्गुण और श्रेय मार्ग का संदेश
नारी: परिवार की कुशल प्रबंधक — भारतीय संस्कृति में नारी की शक्ति, भूमिका और महत्व
जीवन की बाँसुरी: सरलता से चुनौतियों को मधुर बनाने की कला
उत्तर भारत में पराली जलाना: किसानों और पर्यावरण के लिए स्थायी समाधान
पहली तूलिका, पहली कहानी: भारत के प्रागैतिहासिक शैल चित्रों का अद्भुत संसार
रामचरितमानस में हास्य और व्यंग्य: तुलसीदास की अनोखी रचनात्मकता
भाषा का महत्व: मधुर वाणी, संस्कार और सभ्यता का वास्तविक परिचय
जीवन की बाँसुरी: कठिनाइयों को सरलता से जीतने की प्रेरणादायक सीख
हर विचार का आकर्षण
भारतीय नववर्ष क्यों मनाया जाता है??
डॉ. विक्रम साराभाई: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक
वीर बाल दिवस 26 दिसंबर | साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अमर शहादत
माँ सरस्वती की आरती | विद्या की देवी
लेखक के अन्य आलेख
पंचवटी वाटिका | पंचवटी का महत्व स्कंद पुराण में वर्णित
वास्तुशास्त्र में पूजा कक्ष का महत्व
वास्तु शास्त्र | वास्तुशास्त्र का उदगम
ज्योतिष शास्त्र | शनि न्याय प्रिय ग्रह क्यों है ?