Bhartiya Parmapara

नए वर्ष का स्वागत: सकारात्मक विचार, संकल्प और जीवन को खुशहाल बनाने वाले मंत्र

नए साल के नए संकल्प 

धीरे-धीरे हम सब इस वर्ष के अन्तिम दिनों तक पहुंच गए हैं और एक दिन बाद नया साल भी आ जाएगा।  
इस वर्ष हमने बहुत से अच्छे और बुरे पलों को जिया है, हमारे जीवन का यह वर्ष हमें बहुत से सुखद एवं दुखद अहसासों से हमारा परिचय करा गया।  
यह वर्ष बहुत सी अविस्मरणीय यादों को हमारे मानस पटल पर अंकित कर गया।

अब नए वर्ष का स्वागत हम पूरे आनंद के साथ करते हैं और अपने जीवन को ख़ुशहाल बनाने के लिए कुछ नए संकल्प लेते हैं, कुछ नए विचारों को हृदय में स्थान देने का प्रयास करते हैं।

जैसे - हमारे पास सब कुछ पर्याप्त मात्रा में है, जिनके साथ हम ख़ुशी से रह सकते हैं।  
जैसे - हम बहुत हिम्मतवाले हैं, क्योंकि जो भी परिस्थिति सामने आई है उसे हमने स्वयं चुना है।  
जैसे - हम जीवन का हर पल बहुत ही आनन्द और ख़ुशी के साथ जी रहे हैं।  
जैसे - हम वह हर चीज़ बहुत आसानी से प्राप्त कर पाते हैं, जिसे हम पाना चाहते हैं।  
जैसे - हम सिर्फ़ वही नहीं करते जो कर सकते हैं, बल्कि हम वह सब कर सकते हैं जो हम करना चाहते हैं।  
जैसे - हम अपने बीते हुए कल से आज बहुत बेहतर हो सकते हैं।  
जैसे -  हम वह सब परमात्मा से मांग लेते हैं जो भी हमें चाहिए होता है।

अब से हम प्रतिदिन इन नियमों को मन में दोहराते रहेंगे और जीवन को ख़ुशहाल बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

हे परमात्मा!!  
जीवन का एक और वर्ष अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर है और हम आपका धन्यवाद देते हैं कि हम आज का यह ख़ूबसूरत दिन देख पा रहे हैं। हम प्रतिदिन अपने जीवन को आनन्द और ख़ुशी से जीने का प्रयास करेंगे। सबका जीवन शांत और सुख से बीते यही ईश्वर से प्रार्थना है।  
 



       

 

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |