खरबूजा
खरबूजा एक मौसमी फल है जो अपनी पौष्टिकता की वजह से आम लोगों की जिंदगी में बहुत महत्व रखता है। इसका पौधा लताओं से भरा होता है। यह पीला या कभी-कभी नारंगी रंग में पाया जाता है। यह मुख्यतः अप्रैल से अगस्त के महीनों में फलता है।
गर्मी के मौसम का अमृत फल खरबूजा माना गया है। इसमें पोषक और रासायनिक तत्वों के साथ प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण, वसा, कार्बोहाइड्रेट, रेशे आदि मौजूद होते हैं। खनिजों में इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन की मात्रा भी पर्याप्त होती है। विटामिन में ए, बी 6 और सी के साथ-साथ फोलिक एसिड और फाइबर जैसे शरीर के लिए जरूरी तत्व इसमें पाए जाते हैं। खरबूजे में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। इसके सेवन से भूख मिटती है और कैलोरी भी एक नियंत्रित मात्रा में होती है।
आयुर्वेद के अनुसार यह बलवर्धक, शीतल, स्वादिष्ट, वीर्य वर्धक तथा वात-पित्त नाशक होता है। गर्मी के मौसम में खरबूजे का नियमित सेवन करने से शरीर में तरावट आती है और मन प्रसन्नचित रहता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह रस से भरा होता है। इसका स्वाद मीठा होने से यह गर्मियों में खाए जाने वाले फलों में विशेष स्थान रखता है। गर्मियों के मौसमी फल खरबूजे में 95 फीसदी हिस्सा पानी का होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में बहुत ही मदद करता है।
खरबूजे में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसके लाभ निम्नानुसार हैं:-
1) खरबूजे का रस चेहरे पर लगाने से झाइयां, दाग-धब्बे नष्ट होते हैं।
2) खरबूजे को खाली पेट खाने से पेट की कब्ज दूर होती है।
3) खरबूजा जलीय फल होने से गर्मी में सेवन करने पर शरीर में पानी की कमी को दूर करता है जिससे लू लगने का डर नहीं रहता है।
4) समस्त चर्म रोगों में 1 सप्ताह तक केवल खरबूजा खाने से इन रोगों में बहुत राहत मिलती है।
5) खरबूजे के सेवन से गुर्दे व पथरी के रोगियों को बहुत फायदा होता है।
6) खरबूजा उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय रोगो का बचाव करता है।
7) मानसिक रूप से तनावग्रस्त और अवसाद के रोगियों को खरबूजे के सेवन से मन और मस्तिष्क दोनों को ही शांति मिलती है।
8) दांतों में जमे मैल को साफ करने के लिए खरबूजा सेवन करना चाहिए इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाता है।
9) खरबूजा पसीने के माध्यम से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
10) खरबूजे के बीजों का पाग अत्यंत बलवर्धक होता है।
11) पथरी के रोगों, पेशाब की जलन आदि में प्रायः खरबूजा खाने से बहुत राहत मिलती है।
12) मोटापे को कम करने के लिए खरबूजे का सेवन अवश्य ही करना चाहिए।
13) खरबूजे का सेवन आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
सभी तरह के उक्त रोगों को दूर करने के लिए खरबूजे को ठंडा करके ही खाना चाहिए लेकिन इसके साथ यह सावधानियां भी रखना चाहिए कि खरबूजा खाने के बाद चाय नहीं पिए साथ ही खरबूजे के साथ दही व मूली का सेवन बिल्कुल नहीं करें।
खरबूजा खाने के बाद पानी बिल्कुल भी नहीं पिए इससे गर्मियों की गंभीर बीमारियों में से एक हैजा और पेट संबंधी अन्य रोगों के होने का खतरा बढ़ जाता है। खरबूजा खाने के बाद खट्टी व गर्म चीजें भी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। खरबूजे के गर्मियों में नियमित सेवन करने से उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जा सकती है।
लेखक - डॉ. बी. आर. नलवाया, प्रोफेसर- वाणिज्य, शासकीय पीजी महाविद्यालय, मंदसौर

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
सूर्य नमस्कार | सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने के क्या लाभ हैं?
योग का वर्गीकरण
भारतीय योग पद्धति अपनाएं, जीवन को खुशहाल बनाएं
योग रखे निरोग
विश्व नींद दिवस : डिसऑर्डर, सप्लीमेंट्स और स्वस्थ नींद के प्रभावी सुझाव
शाकाहार: सर्वोत्तम आहार, क्यों त्याज्य है मांसाहार
सनातन संस्कृति मे उपवास एवं व्रत | उपवास एवं व्रत का महत्व
गर्मियों में खरबूजा खाने के फायदे
औषधीय पौधों का संरक्षण: स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा का मार्ग
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से होने वाले खतरे
स्वास्थ्य के लिए आंसू क्यों ज़रूरी हैं
चांगेरी घास (Changeri) के चमत्कारी फायदे: पाचन, लिवर और त्रिदोष संतुलन
मोटे अनाज के फायदे और महत्व | थाली में हो पोषक आहार
लेखक के अन्य आलेख
डॉ. राधाकृष्णन: व्यक्तित्व और कृतित्व | शिक्षक दिवस विशेष लेख
सिख धर्म के बारहमाहा में सावन : आध्यात्मिक मिलन और विरह
बसंत ऋतु में होली – फागुन, प्रकृति और रंगों के उत्सव का मनोहारी वर्णन
धर्म और कर्म का सच्चा अर्थ – कर्तव्य, निष्काम कर्म और जीवन का उद्देश्य
लोकतंत्र और भारतीय ज्ञान परंपरा | वैदिक जड़ें, संविधान और आधुनिक भारत
वंदे मातरम्: राष्ट्रहित की आध्यात्मिक प्रेरणा | भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक
वीर बाल दिवस 26 दिसंबर | साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अमर शहादत
रामचरितमानस में हास्य और व्यंग्य: तुलसीदास की अनोखी रचनात्मकता
उत्तर भारत में पराली जलाना: किसानों और पर्यावरण के लिए स्थायी समाधान
अज्ञान से ज्ञान की ओर: वैदिक साहित्य में प्रकाश, सद्गुण और श्रेय मार्ग का संदेश
भक्ति का सच्चा अर्थ: मंदिरों से आगे, मानवता की ओर
धनतेरस: समृद्धि का नहीं, संवेदना का उत्सव
शब्द ही ब्रह्म है क्योंकि शब्दों से ही इस त्रिगुणात्मक संसार का सृजन संभव है
कुंबकोणम के शक्ति मुत्तम मंदिर और गरीब पंडित की बगुला संदेश की कहानी
सहनशीलता का गिरता स्तर और समाज पर इसके हानिकारक प्रभाव | धैर्य और क्षमा का महत्व
भारत के शहरी क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की चुनौतियाँ और समाधान
प्रदूषण और निजी वाहनों का बढ़ता प्रभाव
स्वास्थ्य के लिए आंसू क्यों ज़रूरी हैं
छला समर्पण | परिवार, संवेदना और अवमूल्यन की कथा
सच कहने का साहस है.. सलीका है कविता
चलिष्याम निरंतर | जोखिम, परिवर्तन और सफलता का संबंध
अहंकार का अंधकार | व्यक्तित्व और समाज पर प्रभाव
श्रम बिकता है, बोलो... खरीदोगे?
पहलगाम हमला: जब इंसानियत को धर्म से तोला गया
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से होने वाले खतरे
भारतीय परंपराओं के पीछे वैज्ञानिक कारण
अपराध नियंत्रण में संस्कारों की भूमिका और सामाजिक सुधार
नवरात्रि में कोलू/गोलू: परंपरा और आधुनिकता का संगम
उत्तराखंड की 500 साल पुरानी परंपरा | सांस्कृतिक विरासत को सहेजती पहल
श्रावण मास में महादेव की आराधना: महत्व, व्रत और रस्में
चलते रहने का महत्व – कर्म, धैर्य और सकारात्मक सोच की ताकत
जाख अग्नि नृत्य – केदार घाटी की रहस्यमयी धार्मिक परंपरा
गर्मियों में खरबूजा खाने के फायदे
भारत के भोजन शैली और स्वाद की विविधता
चैत्र नवसंवत्सर 2025 का महत्व और उत्सव
जगदगुरु स्वामी माधवाश्रम जी | आध्यात्मिक जीवन और दर्शन
दक्षिण भारत में रक्षाबंधन का बदलता स्वरूप
विश्व नींद दिवस : डिसऑर्डर, सप्लीमेंट्स और स्वस्थ नींद के प्रभावी सुझाव
दुविधा – अनुभव और अस्वीकार्यता के बीच की दूरी
रावण की हड़ताल: दशहरा विशेष व्यंग्य
अनंत चतुर्दशी व्रत कथा, पूजा विधि और 14 गांठों का रहस्य
राम – सत्य और धर्म का सार
सूर्य को जल अर्पण करना | सूर्य नमस्कार
प्रवासी भारतीय ही भारतीय संस्कृति के पहरेदार | नीदरलैंड में भारतीय संस्कृति का उजागर
असली रावण का अंत: जंगल की दशहरा कथा
पीपल की पूजा | भारतीय परंपरा में पीपल पूजा का वैज्ञानिक आधार
कुटुंब को जोड़ते व्रत और त्योहार – भारतीय परंपराओं का उत्सव
भूलते रिश्तों की चीख – एक भावनात्मक हिंदी लघुकथा
अक्षय नवमी: प्रकृति पूजन और आंवला वृक्ष की पूजा का पर्व | Akshaya Navami
एक पाती शिक्षक के नाम – शिक्षक की भूमिका और मूल्य आधारित शिक्षा
राष्ट्र का सजग प्रहरी और मार्गदृष्टा है, शिक्षक
नाश्ता: गरीबी, मानवीय रिश्तों और आत्मबोध की मार्मिक कहानी
लघुकथा : हार-जीत
सावन गीत
युग परिवर्तन
दर्द - भावनात्मक रूप
नारी और समाज
प्रेम की जीत
चाहत बस इतनी सी
आज का सबक - भारतीय परंपरा
देसी बीज
अलविदा मेरे प्यारे बेटे
भारतीय परम्परा की प्रथम वर्षगांठ
जीवन सार : प्रेरणादायक कहानी
शंखनाद
बड़ा लेखक
बच्चों के मन में अंकुरित विश्वास की सुंदर कहानी
यह घर बहुत हसीन है – एक भावनात्मक लघुकथा
मारबत - नागपुर का मारबत पर्व
पोला-पिठोरा (पोळा) - किसानों का प्रमुख त्योहार
तमाशा
ज्योतिष की विभिन्न विधाये और राजा सवाई जयसिंह (जयपुर) का योगदान
बसंत पंचमी माँ परमेश्वरी की जयंती | देवांगन समाज की कुल देवी
अच्युत, अनंत और गोविंद महिमा
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं | हनुमान जयंती