Bhartiya Parmapara

माँ पार्वती आरती – संपूर्ण आरती

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता 
ब्रह्मा सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥ ॐ जय पार्वती माता...

अरिकुल कंटक नासनि, निज सेवक त्राता, 
जगजननी जगदम्बा, हरिहर गुण गाता ॥ ॐ जय पार्वती माता...

सिंह को वहान साजे, कुंडल है साथा, 
देव वधू जस गावत, नृत्य करत ता था ॥ ॐ जय पार्वती माता...

सतयुग रूप शील अतिसुंदर, नाम सती कहलाता, 
हेमाचंल घर जन्मी, सखियाँ संगराता ॥ ॐ जय पार्वती माता...

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमाचंल स्थाता, 
सहस्त्र भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा ॥ ॐ जय पार्वती माता...

सृष्टि रूप तुही है जननी, शिव संग रंगराता, 
नन्दी भृंगी बीन लही, सारा जग मदमाता ॥ ॐ जय पार्वती माता...

देवन अरज करत हम, चरण ध्यान लाता, 
तेरी कृपा रहे तो, मन नहीं भरमाता ॥ ॐ जय पार्वती माता...

मैया जी की आरती, भक्ति भाव से जो नर गाता, 
नित्य सुखी रह करके, सुख संपत्ति पाता ॥ ॐ जय पार्वती माता...

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता, 
ब्रह्मा सनातन देवी, शुभ फल की दाता ॥ ॐ जय पार्वती माता... 
 



            

 

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |