मोहन बेटा ! मैं तुम्हारे काका के घर जा रहा हूँ।
क्यों पिताजी ?
और आप आजकल काका के घर बहुत जा रहे हो ...? आपका मन मान रहा हो तो चले जाओ ... पिताजी !!! लो ये पैसे रख लो, काम आएंगे ।
पिताजी का मन भर आया, उन्हें आज अपने बेटे को दिए गए संस्कार लौटते नजर आ रहे थे।
जब मोहन स्कूल जाता था वह पिताजी से जेब खर्च लेने में हमेशा हिचकता था, क्यों कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिताजी मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से घर चला पाते थे ... पर माँ फिर भी उसकी जेब में कुछ सिक्के डाल देती थी ... जबकि वह बार बार मना करता था।
मोहन की पत्नी का स्वभाव भी उसके पिताजी की तरफ कुछ लगाव वाला नहीं था। वह रोज पिताजी की आदतों के बारे में कहासुनी करती थी ... उसे ये बड़ों से टोका टाकी पसन्द नही थी ... बच्चे भी दादा के कमरे में नहीं जाते, मोहन को भी देर से आने के कारण बात करने का समय नहीं मिलता ।
एक दिन मोहन ने पिताजी का पीछा किया...
आखिर पिताजी को काका के घर जाने की इतनी जल्दी क्यों रहती है? वह यह देख कर हैरान रह गया कि पिताजी तो काका के घर जाते ही नहीं हैं !!!
वह तो स्टेशन पर एकान्त में शून्य एक पेड़ के सहारे घंटों बैठे रहते है। तभी पास खड़े एक बजुर्ग, जो यह सब देख रहे थे, उन्होंने कहा ... बेटा...! क्या देख रहे हो?
जी....! वो...
अच्छा, तुम उस बूढे आदमी को देख रहे हो....? वो यहाँ अक्सर आते हैं और घंटों पेड़ तले बैठ कर सांझ ढले अपने घर लौट जाते हैं। किसी अच्छे सभांत घर के लगते हैं।
बेटा ...! ऐसे एक नहीं अनेकों बुजुर्ग माता, बुजुर्ग पिता तुम्हें यहाँ आसपास मिल जाएंगे !! जी, मगर क्यों?
बेटा ...! जब घर में बड़े बुजुर्गों को प्यार नहीं मिलता.... उन्हें बहुत अकेलापन महसूस होता है, तो वे यहाँ वहाँ बैठ कर अपना समय काटा करते हैं।
वैसे क्या तुम्हें पता है.. बुढापे में इन्सान का मन बिल्कुल बच्चे जैसा हो जाता है। उस समय उन्हें अधिक प्यार और सम्मान की जरूरत पड़ती है, पर परिवार के सदस्य इस बात को समझ नहीं पाते ।
वो यही समझते हैं कि इन्होंने अपनी जिंदगी जी ली है फिर उन्हें अकेला छोड देते हैं। कहीं साथ ले जाने से कतराते हैं। बात करना तो दूर अक्सर उनकी राय भी उन्हें कड़वी लगती है। जब कि वही बुजुर्ग अपने बच्चों को अपने अनुभवों से आने वाले संकटों और परेशानियों से बचाने के लिए सटीक सलाह देते हैं।
घर लौट कर मोहन ने किसी से कुछ नहीं कहा। जब पिताजी लौटे, मोहन घर के सभी सदस्यों को देखता रहा।
किसी को भी पिताजी की चिन्ता नहीं थी। पिताजी से कोई बात नहीं करता, कोई हंसता खेलता नहीं था। जैसे पिताजी का घर में कोई अस्तित्व ही न हो ! पत्नी और बच्चे सभी किसी का भी ध्यान पिताजी तरफ नहीं था।
सबको सही राह दिखाने के लिऐ आखिर मोहन ने भी अपनी पत्नी और बच्चों से बोलना बन्द कर दिया ... वो काम पर जाता और वापस आता किसी से कोई बातचीत नही ...! बच्चे एवं पत्नी बोलने की कोशिश भी करते, तो वह भी उनकी तरफ ध्यान नहीं देता और अपने काम मे डूबे रहने का नाटकं करता !!! तीन दिन मे सभी परेशान हो उठे... पत्नी, बच्चे इस उदासी का कारण जानना चाहते थे।
मोहन ने अपने परिवार को अपने पास बिठाया। उन्हें प्यार से समझाया कि मैंने तुम से चार दिन बात नहीं की तो तुम कितने परेशान हो गए ? अब सोचो तुम पिताजी के साथ ऐसा व्यवहार करके उन्हें कितना दुख दे रहे हो?
मेरे पिताजी मुझे जान से प्यारे हैं और फिर पिताजी के अकेले स्टेशन जाकर घंटों बैठकर रोने की बात की छुपा लिया। सभी को अपने बुरे व्यवहार का खेद था।
उस दिन जैसे ही पिताजी शाम को घर लौटे, तो बच्चे उनसे चिपट गए ...! दादा जी!!! आज हम आपके पास बैठेंगे...! कोई किस्सा कहानी सुनाओ ना ।
पिताजी की आँखें भीग आई। वो बच्चों को लिपटकर उन्हें प्यार करने लगे और फिर जो किस्से कहानियों का दौर शुरू हुआ वो घंटों चला। इस बीच मोहन की पत्नी उनके लिए फल तो कभी चाय नमकीन लेकर आती, उनका पूरा ख्याल रखती ।
पिताजी बच्चों और मोहन के साथ स्वयं भी खाते और बच्चों को भी खिलाते । अब घर का माहौल पूरी तरह बदल गया था !!!
एक दिन मोहन बोला, पिताजी..! आजकल काका के घर नहीं जा रहे हो.? नहीं बेटा। अब तो अपना घर ही स्वर्ग लगता है ...!!!
आज सभी में तो नहीं, लेकिन अधिकांश परिवारों के बुजुर्गों की यही कहानी है। बहुधा आस पास के बगीचों में, बस अड्डे पर, नजदीकी रेल्वे स्टेशन पर परिवार से तिरस्कृत भरे पूरे परिवार में एकाकी जीवन बिताते हुए ऐसे कई बुजुर्ग देखने को मिल जाएंगे।
आप भी कभी न कभी अवश्य बूढे होंगे। आज नहीं तो कुछ वर्षों बाद होंगे। जीवन का सबसे बड़ा संकट है बुढापा ! घर के बुजुर्ग ऐसे बूढे वृक्ष हैं, जो बेशक फल न देते हों पर छाँव तो देते ही हैं !
अपना बुढापा खुशहाल बनाने के लिए बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न होने दीजिये, उनका सम्मान भले ही न कर पाएँ, पर उन्हें तिरस्कृत मत कीजिये, उनका खयाल रखिये।
आने वाला आपका जीवन भी यहीं दिखायेगा, जो आप आज कर रहे है ।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
यात्रा
महिला सशक्तिकरण
तमाशा
उपहार
शिक्षा जीवन का आधार
कन्या पूजन
खुशबू
ह्रदय परिवर्तन
सच्चे मित्र - संघर्ष, दोस्ती और शिक्षा की प्रेरक कहानी
एक चुटकी गुलाल - लघुकथा
दुआ - लघुकथा
अपेक्षा - एक लघुकथा
सावन की सौगात
दोस्त – एक प्रेरणादायक कहानी सच्ची दोस्ती और आत्मविश्वास की | भारतीय परंपरा
पितृपक्ष की एक भावनात्मक कथा | Pitru Paksha
खुशियों के दीप – उम्मीद और संघर्ष की एक भावनात्मक दीपावली कहानी
परीक्षा डयुटी | शिक्षकों की परीक्षा में भूमिका
आभूषण | माँ-बेटी के रिश्ते और जीवन के सुंदर संदेश की कहानी | Adornment
रिश्तों की डोर - पतंग से मिली जीवन सीख
यह घर बहुत हसीन है – एक भावनात्मक लघुकथा
होली पर लघुकथा – रंगों से भरी दिल छू लेने वाली कहानी
परीक्षा और परवरिश की कहानी: दादाजी की सीख और राघव की जीत
बच्चों के मन में अंकुरित विश्वास की सुंदर कहानी
विश्वास (Faith) - किसानों, सपनों और प्रकृति पर प्रेरक कहानी
भ्रष्टाचार
क्षितिज तक
बड़ा लेखक
महकते रिश्ते
जीवन सार : प्रेरणादायक कहानी
अलविदा मेरे प्यारे बेटे
देसी बीज
समर्पण
प्रेम की जीत
बदलता कैडर
युग परिवर्तन
परवरिश - माँ के आत्मचिंतन की कहानी
माँ अभी जिंदा है - कहानी
बालकथा - माँ का दर्द
लघुकथा : हार-जीत
नाश्ता: गरीबी, मानवीय रिश्तों और आत्मबोध की मार्मिक कहानी
निर्णय (The Decision)
दिशा (Direction)
बांसुरी के बोल - राधा, गोपियाँ और बांसुरी का भावपूर्ण संवाद
राधा की प्रेम-साधना – एक अद्वितीय समर्पण
भूलते रिश्तों की चीख – एक भावनात्मक हिंदी लघुकथा
लघुकथा – पिता और सपनों की सच्चाई
गरीबी (Poverty) | मानवता की एक मार्मिक कहानी
विकल्प | बिना पटाखों वाली मस्ती भरी दीपावली
नवरात्रि : सत्यमेव जयते | बेटियों को सुरक्षा चाहिए, केवल पूजन नहीं
असली रावण का अंत: जंगल की दशहरा कथा
जूतों की खोज और जीवन का संदेश
दुआ | पूर्णिमा की दीपावली की कहानी
सोना समझ गयी | एक मेहनती चींटी की प्रेरणादायक कहानी
आडंबर की कहानी | प्रकृति के प्रति मानव समाज
होली की सतरंगी छटा | प्रेरणादायक कहानी
दर्द-ए-दिल: अपाहिज लड़की की सफलता की प्रेरणादायक कहानी
क्षितिज तक | बच्चों को चाहिए साथ, सिर्फ़ संसाधन नहीं
मृणाल की वापसी और गांव में बदलाव
एक कप चाय और सच्चा प्रेम
भाई का अनमोल उपहार
बेटी का महत्व – सोच के दायरे को तोड़ती एक प्रेरणादायक कहानी
डॉ. विश्वास की ईमानदारी: बाल श्रम, भ्रष्टाचार और नैतिक साहस की सच्ची कहानी
पिता–पुत्र की वास्तविक जीत: हार में छिपी इंसानियत और विजय की कहानी
मरहम: करुणा, सहानुभूति और मानवता की एक मार्मिक कहानी
नारी का अंतर्मन और स्नेह की प्यास
राशन की दुकान पर भ्रष्टाचार: व्यवस्था की सच्चाई उजागर करती एक मार्मिक कहानी
आधुनिक विवाह और सामाजिक विडंबना: बदलते रिश्तों की सच्चाई
ज़िंदगी के साथ भी, ज़िंदगी के बाद भी – जीवन दर्शन कहानी
डिग्री नहीं, दिशा ज़रूरी – करियर और जीवन की सीख
छला समर्पण | परिवार, संवेदना और अवमूल्यन की कथा
अंतर्वेदना: आत्मा को छू लेने वाली लघुकथा
माँ से सास तक: विभा की शक्ति और सामंजस्य की यात्रा
संयम की अंगाकर रोटी ने स्कूल मेले में सबका दिल जीता
शादी में सहमति और बेटी के सपनों का सम्मान – शर्मा और तिवारी परिवार की कहानी
माँ की समझ - बच्चों का भविष्य और मोबाइल का जाल | ब्रेन रॉट
पीयूष की कहानी: घर, ऑफिस और रिश्तों का सच्चा एहसास
सर्दियों की सीख: मौसम बदलने का महत्व
लेखक के अन्य आलेख
बसंत ऋतु में होली – फागुन, प्रकृति और रंगों के उत्सव का मनोहारी वर्णन
धर्म और कर्म का सच्चा अर्थ – कर्तव्य, निष्काम कर्म और जीवन का उद्देश्य
लोकतंत्र और भारतीय ज्ञान परंपरा | वैदिक जड़ें, संविधान और आधुनिक भारत
वंदे मातरम्: राष्ट्रहित की आध्यात्मिक प्रेरणा | भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक
वीर बाल दिवस 26 दिसंबर | साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अमर शहादत
रामचरितमानस में हास्य और व्यंग्य: तुलसीदास की अनोखी रचनात्मकता
उत्तर भारत में पराली जलाना: किसानों और पर्यावरण के लिए स्थायी समाधान
अज्ञान से ज्ञान की ओर: वैदिक साहित्य में प्रकाश, सद्गुण और श्रेय मार्ग का संदेश
भक्ति का सच्चा अर्थ: मंदिरों से आगे, मानवता की ओर
धनतेरस: समृद्धि का नहीं, संवेदना का उत्सव
शब्द ही ब्रह्म है क्योंकि शब्दों से ही इस त्रिगुणात्मक संसार का सृजन संभव है
कुंबकोणम के शक्ति मुत्तम मंदिर और गरीब पंडित की बगुला संदेश की कहानी
सहनशीलता का गिरता स्तर और समाज पर इसके हानिकारक प्रभाव | धैर्य और क्षमा का महत्व
भारत के शहरी क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की चुनौतियाँ और समाधान
प्रदूषण और निजी वाहनों का बढ़ता प्रभाव
स्वास्थ्य के लिए आंसू क्यों ज़रूरी हैं
छला समर्पण | परिवार, संवेदना और अवमूल्यन की कथा
सच कहने का साहस है.. सलीका है कविता
चलिष्याम निरंतर | जोखिम, परिवर्तन और सफलता का संबंध
अहंकार का अंधकार | व्यक्तित्व और समाज पर प्रभाव
श्रम बिकता है, बोलो... खरीदोगे?
पहलगाम हमला: जब इंसानियत को धर्म से तोला गया
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से होने वाले खतरे
भारतीय परंपराओं के पीछे वैज्ञानिक कारण
अपराध नियंत्रण में संस्कारों की भूमिका और सामाजिक सुधार
नवरात्रि में कोलू/गोलू: परंपरा और आधुनिकता का संगम
उत्तराखंड की 500 साल पुरानी परंपरा | सांस्कृतिक विरासत को सहेजती पहल
श्रावण मास में महादेव की आराधना: महत्व, व्रत और रस्में
चलते रहने का महत्व – कर्म, धैर्य और सकारात्मक सोच की ताकत
जाख अग्नि नृत्य – केदार घाटी की रहस्यमयी धार्मिक परंपरा
गर्मियों में खरबूजा खाने के फायदे
भारत के भोजन शैली और स्वाद की विविधता
चैत्र नवसंवत्सर 2025 का महत्व और उत्सव
जगदगुरु स्वामी माधवाश्रम जी | आध्यात्मिक जीवन और दर्शन
दक्षिण भारत में रक्षाबंधन का बदलता स्वरूप
विश्व नींद दिवस : डिसऑर्डर, सप्लीमेंट्स और स्वस्थ नींद के प्रभावी सुझाव
दुविधा – अनुभव और अस्वीकार्यता के बीच की दूरी
रावण की हड़ताल: दशहरा विशेष व्यंग्य
अनंत चतुर्दशी व्रत कथा, पूजा विधि और 14 गांठों का रहस्य
शीतला सप्तमी व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व
राम – सत्य और धर्म का सार
सूर्य को जल अर्पण करना | सूर्य नमस्कार
प्रवासी भारतीय ही भारतीय संस्कृति के पहरेदार | नीदरलैंड में भारतीय संस्कृति का उजागर
असली रावण का अंत: जंगल की दशहरा कथा
पीपल की पूजा | भारतीय परंपरा में पीपल पूजा का वैज्ञानिक आधार
कुटुंब को जोड़ते व्रत और त्योहार – भारतीय परंपराओं का उत्सव
भूलते रिश्तों की चीख – एक भावनात्मक हिंदी लघुकथा
अक्षय नवमी: प्रकृति पूजन और आंवला वृक्ष की पूजा का पर्व | Akshaya Navami
एक पाती शिक्षक के नाम – शिक्षक की भूमिका और मूल्य आधारित शिक्षा
राष्ट्र का सजग प्रहरी और मार्गदृष्टा है, शिक्षक
नाश्ता: गरीबी, मानवीय रिश्तों और आत्मबोध की मार्मिक कहानी
लघुकथा : हार-जीत
सावन गीत
युग परिवर्तन
दर्द - भावनात्मक रूप
नारी और समाज
प्रेम की जीत
चाहत बस इतनी सी
आज का सबक - भारतीय परंपरा
देसी बीज
अलविदा मेरे प्यारे बेटे
भारतीय परम्परा की प्रथम वर्षगांठ
जीवन सार : प्रेरणादायक कहानी
शंखनाद
बड़ा लेखक
बच्चों के मन में अंकुरित विश्वास की सुंदर कहानी
यह घर बहुत हसीन है – एक भावनात्मक लघुकथा
मारबत - नागपुर का मारबत पर्व
पोला-पिठोरा (पोळा) - किसानों का प्रमुख त्योहार
तमाशा
ज्योतिष की विभिन्न विधाये और राजा सवाई जयसिंह (जयपुर) का योगदान
बसंत पंचमी माँ परमेश्वरी की जयंती | देवांगन समाज की कुल देवी
अच्युत, अनंत और गोविंद महिमा
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं | हनुमान जयंती