व्यापार और जीवन
व्यापार और जीवन में नयी ऊर्जा भरता सनातनियों का दीपोत्सव
विविध त्यौहार, उत्सव, और मेले भारतीय संस्कृति की अन्यतम विशेषता है। अच्छी बात यह है कि हमारे सभी त्यौहार कहीं न कहीं संस्कार, संस्कृति, धर्म, अध्यात्म से जुड़े हुए हैं, विज्ञान सम्मत है तथा आस्था और विश्वास की मजबूत नींव पर खड़े हैं। आज के व्यावसायिक जीवन में, अपनो के लिए समय न निकाल पाने वाले माहौल में इन त्यौहारों का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इनका प्रमुख उद्देश्य परिवार और समाज को एकजुट करते हुए मानव जीवन में हर्ष, उल्लास, उत्साह, जोश भरते रहना हैं। सभी त्यौहार जीवन में परिवार तथा आस-पड़ोस के महत्व को प्रतिपादित करते हैं तथा पारिवारिक सदस्यों, नाते-रिश्तेदारों, मित्र- मंडली तथा पड़ोसियों के मध्य संबंधों की डोर को मजबूत करते हैं तथा भाईचारा और समन्वय को स्थायित्व प्रदान करते हैं। इन त्यौहारों में दीपोत्सव का विशेष स्थान है क्योंकि यह त्यौहार देश की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में बहुत तेजी लाता है, अर्थव्यवस्था को सशक्त करता है तथा आत्म-निर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, वोकल फार लोकल भारत, स्वदेशी भारत (आंदोलन) के भाव को जगाता हुआ भारतीय निर्माताओं, विक्रेताओं तथा क्रेताओं के चेहरों पर मुस्कान का कारण बनता है। वास्तव में यह त्यौहार छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए, छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए पिछले वर्ष के नफे-नुकसान का आंकलन करते हुए कारोबार को नवीन ऊर्जा, नवीन सोच, नवीन विचार, नवीन तकनीक, के माध्यम से नवीन ऊंचाइयों पर पहुंचाने का एक सुनहरा अवसर भी है।
दीपोत्सव के दौरान अधिकांश भारतीय धन की देवी लक्ष्मी, विद्या की देवी सरस्वती तथा सद्बुद्धि के देवता श्रीगणेश की पूजा, अराधना करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। यह पूजन संकेत है कि मनुष्य जीवन में शिक्षा (पढ़ाई-लिखाई, संस्कार-सस्कृति, कौशल आदि), धन (रुपए- पैसा, संसाधन आदि), बुद्धि (विवेक आदि) के महत्व को समझे और सोच-विचार कर, सही-ग़लत, हित-अनहित में अंतर करते हुए आचरण करें।
दीपोत्सव के एक माह पूर्व और एक माह बाद तक व्यापारिक गतिविधियों में तेजी देखी जा सकती है। बाजार सजे-धजे रहते हैं और ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, फिर चाहे वह मॉल हो, या फिर बर्तन, वस्त्र, आभूषण, साज सज्जा, किराना, मिष्ठान-नमकीन-मेवे, गिफ्ट आइटम, पूजा सामग्री तथा भगवान के वस्त्र-आभूषण, आतिशबाजी आदि विविध वस्तुओं की दुकानें हों, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, वाहन (दो पहिए से लेकर चार पहियों तक) के शोरूम हों या फिर फुटपाथ पर लगी छोटी-छोटी विविध वस्तुओं की दुकानें हों (दीयें , मोमबत्ती, झालर, फल, फूल- माला, धानी, आकर्षक फोटो, मूर्तियां, झाड़ू आदि) सभी की दीपावली के समय मांग और बिक्री बढ़ती है। थोक और फुटकर व्यापारियों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नया स्टाक रखने, नवोन्मेषी उत्पाद लॉन्च करने, विशेष छूट देने आदि के लिए विशेष योजनाएं आरंभ करने का समय होता है। इसीलिए दीपावली से पहले का समय बाजार में प्रतिस्पर्धा का समय होता है, और हर व्यवसायी और दुकानदार विक्री को बढ़ाने के लिए ग्राहक हितेषी नवाचार तथा रचनात्मक रणनीतियाँ का सहारा लेता है।
उपभोक्ता भी नयी-नयी वस्तुओं के क्रय के लिए इस समय का इंतजार करता है, धन इकट्ठा करता है। बैंक आदि संस्थाएं जहां एक ओर कंज्यूमर्स लोन को आसान शर्तों पर उपलब्ध कराती है, वहीं सरकारी तथा प्राइवेट संस्थाएं अपने अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए बोनस देती है, डीए में बढ़ोतरी करती है तथा फेस्टिवल लोन की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। सभी का एक ही उद्देश्य रहता है उत्पादन में बढ़ोतरी करना, इंसान की क्रय शक्ति को बढ़ाना, बाजार में मांग और आपूर्ति में तेजी लाना तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना।
ऐसा देखा गया है कि इन अवसरों पर उपभोक्ता बड़े पैमाने पर, उत्साह और उमंग के साथ यथा क्षमता खरीदारी करते हैं और अपने घरों को साफ-सफाई, रंग-रोगन, लिपाई-पुताई, रोशनी तथा साज- सज्जा आदि से आकर्षक रूप प्रदान करते हैं। उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति भी दीपावली के दौरान अधिक देखी गई है।कई बार इसका कारण छूट और आकर्षक ऑफरों होते हैं तो कई बार बाजार का आकर्षण तथा उपभोक्ताओं की प्रवृत्ति के साथ यह विश्वास कि इस दौरान ली गई वस्तुएं मंगलकारी होती हैं। अच्छी बात यह है कि इन अवसरों पर ग्राहकों की बढ़ी हुई क्रय शक्ति से बाजार में पैसे का प्रवाह अधिक होता है, जो देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाता है। अतः हम विश्वास से कह सकते हैं भारतीय सनातन संस्कृति में इस तरह के त्यौहार, निर्माताओं से लेकर सभी छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए एक अवसर होता है, गुणवत्ता युक्त, देशज, स्थानीय उत्पादों की बिक्री के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने और पुराने ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूती प्रदान करने का, स्वयं और देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक भूमिका निभाने का। क्रेताओं की भी जिम्मेदारी है कि वे फुटकर, फुटपाथ तथा स्थानीय लोगों की वस्तुओं, उत्पादों, कलाकृतियों को महत्व दें, उन्हें भी दीपोत्सव मनाने का अवसर प्रदान करें।आज के डिजिटल युग में, ऑनलाइन शॉपिंग का महत्व भी दीपावली के समय बढ़ जाता है। ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, और अन्य ऑनलाइन विक्री के माध्यम इस समय विशेष छूट और ऑफरों के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर अपनी पहुंच को विस्तार देते हैं।
वास्तव में यह समय निवेश और खपत का होता है, जिससे बाजार में मांग और आपूर्ति का संतुलन बना रहता है। छोटे व्यापारी और कारीगरों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी होता है, क्योंकि वे अपने उत्पादों को बड़े पैमाने पर बेचने का अवसर पाते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन और बिक्री बढ़ने से रोजगार/आमदनी के अवसर भी बढ़ते हैं, जिससे समाज के आर्थिक ढांचे में भी सुधार होता है।
अतः हम कह सकते हैं कि दीपोत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि व्यापारिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण पर्व है। यह त्यौहार व्यापार जगत में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है, गतिशीलता लाता है,नई संभावनाओं को जन्म देता है और अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।
इस दौरान भारतीय लोगों का विशेषकर सनातनियों के व्यवहार में भी बदलाव देखा जाता है, जहां एक ओर अधिकांश लोगों का पूजा-पाठ, दान-पुण्य की ओर झुकाव बढ़ता है और दीन, दु:खी, गरीब, मजबूर, अनाथ आदि लोगों के प्रति समर्पण दिखाई देता है, कर्त्तव्य बोध का एहसास होता है और सहायता करने की इच्छा जागृत होती है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस अवसर का लाभ उठा कर धोखाधड़ी, चोरीचकारी, लूटपाट , छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आते हैं, मिलावट का सहारा लेते हैं, टोने-टोटके और अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं। सम्पन्न लोगों का गरीबों की सहायता करना, उनके साथ दीपावली मनाना तो एक अच्छा बदलाव कहा जा सकता है, क्योंकि यह कृत्य अपराध और अपराधिक प्रवृत्तियों को कम करने में मदद करता है। किन्तु लोगों का धोखाधड़ी, जालसाजी, लूटपाट, मिलावट, अंधविश्वास आदि में लिप्त होना कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस पर रोक लगना ही चाहिए। इस समय बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। यातायात की सुगम रुप से व्यवस्था करना कठिन होता है।
इस समस्या के लिए जिम्मेदार है दुकानदार और ग्राहक और समाधान भी इनके पास है। दुकानदार मदद कर सकता है अपनी दुकानों तक सीमित रहते हुए, आवागमन के मार्ग को अवरूद्ध न करके और ग्राहक मदद कर सकते हैं अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क करके या पब्लिक यातायात व्यवस्था का उपयोग कर के ।
दीपोत्सव का संबंध कहीं न कहीं साफ- सफाई से भी है जो स्वस्थ रहने के लिए अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की सीख देता तथा बुराइयों से दूर रहने के लिए मन, शरीर और आचरण की पवित्रता और शुद्धि पर बल देता है। यह सचेत भी करता है कि भारत की विश्व प्रदूषक के मानकों की दृष्टि से पहली ही स्थिति अच्छी नहीं है अतः हमें ऐसे कार्य करने से बचना चाहिए जो प्रदूषण में और वृद्धि का कारण बने। हम आतिशबाजी करें, दिये जलाएं, रोशनी करें, अपनी परंपराओं और खुशियों को समुचित रूप से अभिव्यक्त भी करें किंतु हमेशा अति से बचें। कई महानगरों में देखने में आता है कि दीपोत्सव पर जलाए जाने वाले पटाखे प्रदूषण (वायु, ध्वनि, भू) तथा दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। अतः सीमित और सुरक्षित रुप में आतिश-बाजी विशेष कर ग्रीन आतिशबाजी के उपयोग पर सभी को विचार करना चाहिए।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
पूर्णिमा का महत्व | पूर्णिमा व्रत
सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा | सात वार का महत्व
महा मृत्युंजय मंत्र का अर्थ, उत्पत्ति और महत्व | महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय रखें इन बातों का ध्यान | Maha Mrityunjaya Mantra
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
मंदिर शब्द की उत्पत्ति कब हुई | मंदिर का निर्माण कब से शुरू हुआ?
तुलसी जी कौन थी? कैसे बनी तुलसी पौधे के रूप में ? | तुलसी विवाह
हिंदी वर्णमाला की संपूर्ण जानकारी | हिंदी वर्णमाला
अच्युत, अनंत और गोविंद महिमा
निष्कामता
हर दिन महिला दिन | Women's Day
33 कोटि देवी देवता
हिंदू संस्कृति के 16 संस्कार
हिंदी दिवस
शिक्षक दिवस
राखी
बचपन की सीख | बच्चों को लौटा दो बचपन
बात प्रेम की
महामाया मंदिर रतनपुर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़ | मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का ननिहाल
माँ बमलेश्वरी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
माँ चंद्रहासिनी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
खल्लारी माता मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहते थे | भारत देश
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस | World Menstrual Hygiene Day
ज्योतिष शास्त्र | शनि न्याय प्रिय ग्रह क्यों है ?
वास्तु शास्त्र | वास्तुशास्त्र का उदगम
वास्तुशास्त्र में पूजा कक्ष का महत्व
पंचवटी वाटिका | पंचवटी का महत्व स्कंद पुराण में वर्णित
कृतज्ञता: मानसिक सेहत, रिश्तों और सकारात्मक जीवन का आधार
ज्योतिष की विभिन्न विधाये और राजा सवाई जयसिंह (जयपुर) का योगदान
संस्कारों की प्यारी महक
मिच्छामि दुक्कडम्
सत्संग बड़ा है या तप
ब्रह्मांड के स्वामी शिव
बलिदानी - स्वतंत्रता के नायक
महामृत्युंजय मंत्र | महामृत्युंजय मंत्र जाप
राम राज्य की सोच
भारतीय वैदिक ज्योतिष का संक्षिप्त परिचय
भारतीय वैदिक ज्योतिष का प्रचलन
मैच बनाने की मूल बातें (विवाह और ज्योतिष)
कुंडली मिलान | विवाह के लिए गुण मिलान क्यों महत्वपूर्ण है?
कुंडली चार्ट में घरों की बुनियादी समझ
सनातन संस्कृति में व्रत और त्योहारों के तथ्य
सनातन संस्कृति में उपवास एवं व्रत का वैज्ञानिक एवं धार्मिक पक्ष
2 जून की रोटी: संघर्ष और जीविका की कहानी
प्रकृति की देन - पौधों में मौजूद है औषधीय गुण
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च
दो जून की रोटी
गणेश जी की आरती
भारतीय परम्परा की प्रथम वर्षगांठ
नव वर्ष
नहीं कर अभिमान रे बंदे
आज का सबक - भारतीय परंपरा
चाहत बस इतनी सी
नारी और समाज
माँ तू ऐसी क्यों हैं...?
दर्द - भावनात्मक रूप
पुरुष - पितृ दिवस
मितव्ययता का मतलब कंजूसी नहीं
सावन गीत
आया सावन
गुरु पूर्णिमा - गुरु की महिमा
सार्वजानिक गणेशोत्सव के प्रणेता लोकमान्य तिलक
शास्त्रीजी की जिन्दगी से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है | लाल बहादुर जयंती
कन्याओं को पूजन से अधिक सुरक्षा की जरूरत है ...!
जीवन में सत्संग बहुत जरूरी है
धर्म - धारण करना
आलस्य (Laziness)
प्रतिष्ठित शिक्षक - प्रेरक प्रसंग
राष्ट्र का सजग प्रहरी और मार्गदृष्टा है, शिक्षक
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?
संस्कृति का उद्गम संस्कृत दिवस | Culture origin in Sanskrit Day
75 बरस की आजादी का अमृत महोत्सव और हम
एक पाती शिक्षक के नाम – शिक्षक की भूमिका और मूल्य आधारित शिक्षा
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक प्रेरक विचार
रामबोला से कालिदास बनने की प्रेरक कथा – भारत के महान कवि की जीवनी
त्रिदेवमय स्वरूप भगवान दत्तात्रेय
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी का इतिहास, महत्व और समारोह
बीते तीन साल बहुत कुछ सीखा गया | 2020 से 2022 तक की सीखी गई सीखें | महामारी के बाद का जीवन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | कोविड से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी
वैदिक काल की विदुषी : गार्गी और मैत्रेयी
वर्तमान दौर में बदलता प्रेम का स्वरूप – एक विचारणीय लेख
जल संरक्षण आवश्यक है – पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं
कुटुंब को जोड़ते व्रत और त्योहार – भारतीय परंपराओं का उत्सव
मेरे गाँव की परिकल्पना – विकास और विनाश पर एक काव्यात्मक चिंतन
जलवायु परिवर्तन और हमारी जिम्मेदारी: अब तो जागो
राजा राममोहन राय - आधुनिक भारत के जनक | भारत के महान समाज सुधारक
भविष्य अपना क्या है? | तकनीक और मोबाइल लत का युवाओं पर असर
प्रकृति संरक्षण ही जीवन बीमा है – पेड़ बचाएं, पृथ्वी बचाएं
वैदिक काल में स्त्रियों का स्थान – समान अधिकार और आध्यात्मिक ज्ञान
मेरे पिताजी की साइकिल – आत्मनिर्भरता और सादगी पर प्रेरक लेख
भारत रत्न गुलजारीलाल नन्दा (Guljarilal Nanda) – सिद्धांत, त्याग और ईमानदारी का प्रतीक
डिजिटल उपवास – बच्चों के लिए क्यों ज़रूरी है?
नववर्ष संकल्प से सिद्धि | सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति
पीपल की पूजा | भारतीय परंपरा में पीपल पूजा का वैज्ञानिक आधार
जीवन में सत्य, धन और आत्मनियंत्रण की प्रेरणा
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में इसका महत्व
महिला समानता दिवस | नारी सशक्तिकरण: चुनौतियाँ, प्रगति और भविष्य
मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता
श्रावण माह: त्योहारों की शुरुआत
रिश्वतखोरी का अभिशाप
भारतीय संस्कृति की पहचान
प्रवासी भारतीय ही भारतीय संस्कृति के पहरेदार | नीदरलैंड में भारतीय संस्कृति का उजागर
वेदों की अमूल्य सूक्तियाँ – जानिए 80 अनमोल वैदिक रत्न
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
सूर्य को जल अर्पण करना | सूर्य नमस्कार
विकसित सोच: सफलता की असली कुंजी
राम – सत्य और धर्म का सार
रावण की हड़ताल: दशहरा विशेष व्यंग्य
नथ का वजन – एक परंपरा का अंत
दुविधा – अनुभव और अस्वीकार्यता के बीच की दूरी
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
परीक्षा से डर कैसा
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
सनातन धर्म और अंधविश्वास का सच
विज्ञान दिवस और हमारे वैज्ञानिक
जीवन का असली उद्देश्य – सेवा, प्रेम और सद्भावना से जीवन जीना
चलते रहने का महत्व – कर्म, धैर्य और सकारात्मक सोच की ताकत
घोड़े पर योद्धा की मूर्तियों के संकेत: मुद्रा क्या दर्शाती है?
मानसिक शांति के लिए क्यों ज़रूरी है एक अच्छी दिनचर्या?
आलस्य और डर से बाहर निकलें: मानसिकता में बदलाव
क्या वास्तव में “बी प्रैक्टिकल” होना ज़रूरी है?
अपराध नियंत्रण में संस्कारों की भूमिका और सामाजिक सुधार
विनम्रता: व्यक्तित्व को निखारने वाला सबसे सुंदर मानवीय गुण
दीपोत्सव: भारतीय व्यापार, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा
राम से बड़ा राम का नाम
सफलता का फार्मूला: अभ्यास और जीवन मूल्य
पर्यावरण संकट बढ़ रहा है—अब बदलाव हमारी ज़िम्मेदारी है
अन्न का दुरुपयोग – दिखावे की संस्कृति में बर्बादी
किशोरों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियाँ
अयोध्या राम मंदिर का इतिहास और निर्माण
पहलगाम हमला: जब इंसानियत को धर्म से तोला गया
श्रम बिकता है, बोलो... खरीदोगे?
जीवन में सफलता के लिए धैर्य का महत्व
अहंकार का अंधकार | व्यक्तित्व और समाज पर प्रभाव
चलिष्याम निरंतर | जोखिम, परिवर्तन और सफलता का संबंध
रामायण महाभारत के युद्ध बनाम आधुनिक युद्ध
सच कहने का साहस है.. सलीका है कविता
सामाजिक संकट एवं सांस्कृतिक अवसाद की ओर बढ़ते भारतीय परिवार
चातुर्मास - सनातनी विज्ञान | पाँच तत्व, विज्ञान और परंपरा
मानवीय सद्गुण की आज बड़ी जरूरत | विनम्रता की शक्ति
जीवन में निर्णय का महत्व
तुलसीदास की दृष्टि में नारी शक्ति, प्रकृति, अग्नि और काल का दर्शन
प्रदूषण और निजी वाहनों का बढ़ता प्रभाव
सरकारी नियंत्रण से मन्दिरों को मुक्त करें – एक सनातनी पुकार
खिचड़ी: ढाई हजार साल पुराना भारतीय व्यंजन, स्वाद, परंपरा और इतिहास के साथ
भारत के शहरी क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की चुनौतियाँ और समाधान
सहनशीलता का गिरता स्तर और समाज पर इसके हानिकारक प्रभाव | धैर्य और क्षमा का महत्व
कुंबकोणम के शक्ति मुत्तम मंदिर और गरीब पंडित की बगुला संदेश की कहानी
क्या हमारे कार्य करने की कोई सीमा होती है?
कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें और अपनी असली क्षमता पहचानें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – नारी शक्ति को सलाम
शब्द ही ब्रह्म है क्योंकि शब्दों से ही इस त्रिगुणात्मक संसार का सृजन संभव है
आंतरिक और बाहरी दुनिया — ध्यान से आत्म नियंत्रण की शक्ति
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
वीर बाल दिवस 26 दिसंबर | साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अमर शहादत
लेखक के अन्य आलेख
महाकुंभ 2025: सनातन ज्ञान एवं संस्कृति का खुला विश्वविद्यालय
तुलसीदास की दृष्टि में नारी शक्ति, प्रकृति, अग्नि और काल का दर्शन
रामायण महाभारत के युद्ध बनाम आधुनिक युद्ध
दीपोत्सव: भारतीय व्यापार, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा
विज्ञान दिवस और हमारे वैज्ञानिक
सनातन धर्म और अंधविश्वास का सच
दीपोत्सव: संस्कार, सामाजिकता और विज्ञान का संगम
भक्ति से विज्ञान तक: हरितालिका तीज का बहुआयामी महत्व
सनातन संस्कृति में उपवास एवं व्रत का वैज्ञानिक एवं धार्मिक पक्ष