"यह दौलत भी ले लो यह शोहरत भी ले लो
भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन
वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी"
जगजीत जी की इस गझल से शानदार बचपन के वो सुखद पल आँखों के समक्ष उभर आते है और मन बरबस ही यह सोचने के लिए मजबूर हो जाता है वर्तमान दौर के बच्चों का बचपन न जाने कहॉं खो गया ....?
अधिकांश अभिभावकों ने आज बच्चों का बचपन अपनी अभिलाषाओं के तहत रौंद दिया है साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी इसमें पूरा योगदान है। परिवर्तन संसार का नियम है किंतु परिवर्तन हमें किस दिशा की और ले जा रहा है प्रगति की जगह कहीं पतन तो नहीं हो रहा। इतना समझना तो जरूरी है।
बच्चे तो माटी के घड़ों से है उन्हें सही रूप में ढ़ालने का दायित्व अभिभावकों का है। आज व्यस्त जीवनशैली के चलते अभिभावकों के पास समय का अभाव पाया जाता है भौतिक संसाधनों की पूर्ति कर वे अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझते हैं जो पूर्णतः अनुचित है। अभिभावक की उपाधि अपने साथ अनेक चुनौतीपूर्ण दायित्वों से हमे जोड़ देती है। अभिभावक बनने से पूर्व ही दायित्वों का निर्वहन भली भांति करने की मानसिकता बना लेनी चाहिए।
बच्चे जो देखते है वहीं सीखते है उसी से उनका आचरण निर्धारित होता है। आजकल हम देखते है दूध मुॅंहे बच्चे भी हाथों में मोबाइल ले खुश हो खेलने लगते है। आजकल छोटे छोटे बच्चों की टोलियां मैदानों में नजर नहीं आती अपितु भारी भरकम फीस देकर स्पोर्ट्स क्लबों में भेजने से अभिभावकों को संतुष्टि मिलती है। साथ ही यह उनकी शानोशौकत का प्रतिक भी हो गया है। एकतरफ हम बच्चों को चीजे बांटना सिखातें है तो दूसरी तरफ उन्हें अपने से कमतर समुदाय के लोगों से दूरी बनाए रखने हेतु सावधान भी करते है उनके भीतर ऊंच-नीच, अमीरी गरीबी की लक्ष्मण रेखा हम ही खींचते हैं। भविष्य में यह छोटी छोटी बातें उनके व्यक्तित्व विकास में किस तरह से बाधा निर्माण करती है यह हम समझ नहीं पाते बच्चों को खुलकर उनके बचपन का लुत्फ उठाने दें।

सावन तो अब भी आता है किंतु अब ना कागज की कश्तियां नजर आती है न ही बारिश में भीगते हुए बच्चों का बचपन नजर आता है, न ही रेत के घरौंदे बनते है, न ही गुल्ली डंडा दिखता है, तितलियों के पीछे भागना उन्हें पकड़ना, पंछियों के घोंसलों को निहारना, पेड़ों से तोड़ फल खाना, छत पर लंबी कतारों में आसमान की खूबसूरती को निहारते हुए शीतल हवा में बेफिक्री की चादर ओढ़े गहरी नींद सोना सब कुछ जैसे खत्म हो गया है।
दो ढाई साल में ही बच्चों को प्ले स्कूल में भेज देते है, छः सात साल के बच्चों का जीवन तो पूरी तरह मशिनी हो जाता है। वह स्वच्छंद प्यारा बचपन गुम सा गया है। संयुक्त परिवारों में पहले बच्चे दादा दादी, नाना नानी से बोधात्मक, शुरवीरों की कहानियां सुनते थे जो उनके जीवन में संजीवनी का काम करती थी। अब एकल परिवार हो रहे है अपनी सुविधा के खातिर माता पिता बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक खिलौने, मोबाइल, लॅपटॉप आदि दे देते है और जिस वजह से चारदीवारीयों में उनकी दुनिया सिमट गई है। मोबाइल, कम्प्यूटर में वो न जाने क्या क्या देखते है और समय से पूर्व ही उनमें परिपक्वता आ जाती है जो विकृत समाज को जन्म दे रही है और फिर यहीं समाज देश के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। एक घंटे का संस्कार वर्ग लगाने से संस्कारों का आना संभव नहीं होता संस्कारों की वास्तविक पाठशाला तो हमारा घर है।
बच्चों के जिज्ञासु मन को पढ़ना होगा उन्हें समय देना होगा उनकी भावनाओं को समझते हुए लक्ष्य निर्धारित करें। उनके शारीरिक और मानसिक विकास को सुदृढ़ करने में केवल एजुकेशनल गेम्स नहीं मैदानों की खुली हवा भी बहुत जरूरी है तभी तो वह सही ढ़ंग से पनप पायेंगे।
बच्चों के मन की पीड़ा को समझे और उन्हें अवसर दे अपनी प्रतिभा को निखारने का, उड़ने दे खुले आसमान में, पंछी वहीं अधिक विकसित होता है जो बंद पिंजरे में नहीं खुले गगन में विचरण करता है। हमारे आज के नन्हें मुन्नों के हाथों कल देश का भविष्य होगा इसलिए हमें बहुमुखी प्रतिभा को तैयार करना है केवल भारी भरकम बस्ते और अपनी अभिलाषाओं के तहत हमें बच्चों के बचपन को खत्म नहीं करना है उन्हें बचपन के सुखद पलों को खुलकर जी लेने दो, लौटा दो उन्हें उनका सुनहरा बचपन।

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
पूर्णिमा का महत्व | पूर्णिमा व्रत
सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा | सात वार का महत्व
महा मृत्युंजय मंत्र का अर्थ, उत्पत्ति और महत्व | महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय रखें इन बातों का ध्यान | Maha Mrityunjaya Mantra
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
मंदिर शब्द की उत्पत्ति कब हुई | मंदिर का निर्माण कब से शुरू हुआ?
तुलसी जी कौन थी? कैसे बनी तुलसी पौधे के रूप में ? | तुलसी विवाह
हिंदी वर्णमाला की संपूर्ण जानकारी | हिंदी वर्णमाला
अच्युत, अनंत और गोविंद महिमा
निष्कामता
हर दिन महिला दिन | Women's Day
33 कोटि देवी देवता
हिंदू संस्कृति के 16 संस्कार
हिंदी दिवस
शिक्षक दिवस
राखी
बचपन की सीख | बच्चों को लौटा दो बचपन
बात प्रेम की
महामाया मंदिर रतनपुर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़ | मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का ननिहाल
माँ बमलेश्वरी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
माँ चंद्रहासिनी मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
खल्लारी माता मंदिर | संभावनाओ का प्रदेश - छत्तीसगढ़
भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहते थे | भारत देश
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस | World Menstrual Hygiene Day
ज्योतिष शास्त्र | शनि न्याय प्रिय ग्रह क्यों है ?
वास्तु शास्त्र | वास्तुशास्त्र का उदगम
वास्तुशास्त्र में पूजा कक्ष का महत्व
पंचवटी वाटिका | पंचवटी का महत्व स्कंद पुराण में वर्णित
कृतज्ञता: मानसिक सेहत, रिश्तों और सकारात्मक जीवन का आधार
ज्योतिष की विभिन्न विधाये और राजा सवाई जयसिंह (जयपुर) का योगदान
संस्कारों की प्यारी महक
मिच्छामि दुक्कडम्
सत्संग बड़ा है या तप
ब्रह्मांड के स्वामी शिव
बलिदानी - स्वतंत्रता के नायक
महामृत्युंजय मंत्र | महामृत्युंजय मंत्र जाप
राम राज्य की सोच
भारतीय वैदिक ज्योतिष का संक्षिप्त परिचय
भारतीय वैदिक ज्योतिष का प्रचलन
मैच बनाने की मूल बातें (विवाह और ज्योतिष)
कुंडली मिलान | विवाह के लिए गुण मिलान क्यों महत्वपूर्ण है?
कुंडली चार्ट में घरों की बुनियादी समझ
सनातन संस्कृति में व्रत और त्योहारों के तथ्य
सनातन संस्कृति में उपवास एवं व्रत का वैज्ञानिक एवं धार्मिक पक्ष
2 जून की रोटी: संघर्ष और जीविका की कहानी
प्रकृति की देन - पौधों में मौजूद है औषधीय गुण
प्री वेडिंग – एक फिज़ूलखर्च
दो जून की रोटी
गणेश जी की आरती
भारतीय परम्परा की प्रथम वर्षगांठ
नव वर्ष
नहीं कर अभिमान रे बंदे
आज का सबक - भारतीय परंपरा
चाहत बस इतनी सी
नारी और समाज
माँ तू ऐसी क्यों हैं...?
दर्द - भावनात्मक रूप
पुरुष - पितृ दिवस
मितव्ययता का मतलब कंजूसी नहीं
सावन गीत
आया सावन
गुरु पूर्णिमा - गुरु की महिमा
सार्वजानिक गणेशोत्सव के प्रणेता लोकमान्य तिलक
शास्त्रीजी की जिन्दगी से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है | लाल बहादुर जयंती
कन्याओं को पूजन से अधिक सुरक्षा की जरूरत है ...!
जीवन में सत्संग बहुत जरूरी है
धर्म - धारण करना
आलस्य (Laziness)
प्रतिष्ठित शिक्षक - प्रेरक प्रसंग
राष्ट्र का सजग प्रहरी और मार्गदृष्टा है, शिक्षक
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?
संस्कृति का उद्गम संस्कृत दिवस | Culture origin in Sanskrit Day
75 बरस की आजादी का अमृत महोत्सव और हम
एक पाती शिक्षक के नाम – शिक्षक की भूमिका और मूल्य आधारित शिक्षा
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक प्रेरक विचार
रामबोला से कालिदास बनने की प्रेरक कथा – भारत के महान कवि की जीवनी
त्रिदेवमय स्वरूप भगवान दत्तात्रेय
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी का इतिहास, महत्व और समारोह
बीते तीन साल बहुत कुछ सीखा गया | 2020 से 2022 तक की सीखी गई सीखें | महामारी के बाद का जीवन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | कोविड से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी
वैदिक काल की विदुषी : गार्गी और मैत्रेयी
वर्तमान दौर में बदलता प्रेम का स्वरूप – एक विचारणीय लेख
जल संरक्षण आवश्यक है – पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं
कुटुंब को जोड़ते व्रत और त्योहार – भारतीय परंपराओं का उत्सव
मेरे गाँव की परिकल्पना – विकास और विनाश पर एक काव्यात्मक चिंतन
जलवायु परिवर्तन और हमारी जिम्मेदारी: अब तो जागो
राजा राममोहन राय - आधुनिक भारत के जनक | भारत के महान समाज सुधारक
भविष्य अपना क्या है? | तकनीक और मोबाइल लत का युवाओं पर असर
प्रकृति संरक्षण ही जीवन बीमा है – पेड़ बचाएं, पृथ्वी बचाएं
वैदिक काल में स्त्रियों का स्थान – समान अधिकार और आध्यात्मिक ज्ञान
मेरे पिताजी की साइकिल – आत्मनिर्भरता और सादगी पर प्रेरक लेख
भारत रत्न गुलजारीलाल नन्दा (Guljarilal Nanda) – सिद्धांत, त्याग और ईमानदारी का प्रतीक
डिजिटल उपवास – बच्चों के लिए क्यों ज़रूरी है?
नववर्ष संकल्प से सिद्धि | सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति
पीपल की पूजा | भारतीय परंपरा में पीपल पूजा का वैज्ञानिक आधार
जीवन में सत्य, धन और आत्मनियंत्रण की प्रेरणा
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में इसका महत्व
महिला समानता दिवस | नारी सशक्तिकरण: चुनौतियाँ, प्रगति और भविष्य
मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या का महत्व
हिंदी की उपेक्षा अर्थात संस्कृति की उपेक्षा | हिंदी : हमारी भाषा, संस्कृति और शक्ति
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता
श्रावण माह: त्योहारों की शुरुआत
रिश्वतखोरी का अभिशाप
भारतीय संस्कृति की पहचान
प्रवासी भारतीय ही भारतीय संस्कृति के पहरेदार | नीदरलैंड में भारतीय संस्कृति का उजागर
वेदों की अमूल्य सूक्तियाँ – जानिए 80 अनमोल वैदिक रत्न
उत्सव नीरस जीवन में भरते है रंग | जीवन में उत्सवों का महत्व
सूर्य को जल अर्पण करना | सूर्य नमस्कार
विकसित सोच: सफलता की असली कुंजी
राम – सत्य और धर्म का सार
रावण की हड़ताल: दशहरा विशेष व्यंग्य
नथ का वजन – एक परंपरा का अंत
दुविधा – अनुभव और अस्वीकार्यता के बीच की दूरी
घर की लक्ष्मी हैं गृहणियाँ
आत्मकथा वसंत की | वसंत ऋतु
परीक्षा से डर कैसा
गाय और इस्लाम: विश्वास, नियम और सम्मान
भारतीय नववर्ष बनाम अंग्रेजी नववर्ष
श्रीराम - धर्म के मूर्तिमान स्वरूप
नदियों को बचाएं – जीवन और संस्कृति की रक्षा करें
भगवान श्रीराम के उच्चतम आदर्श
सनातन धर्म और अंधविश्वास का सच
विज्ञान दिवस और हमारे वैज्ञानिक
जीवन का असली उद्देश्य – सेवा, प्रेम और सद्भावना से जीवन जीना
चलते रहने का महत्व – कर्म, धैर्य और सकारात्मक सोच की ताकत
घोड़े पर योद्धा की मूर्तियों के संकेत: मुद्रा क्या दर्शाती है?
मानसिक शांति के लिए क्यों ज़रूरी है एक अच्छी दिनचर्या?
आलस्य और डर से बाहर निकलें: मानसिकता में बदलाव
क्या वास्तव में “बी प्रैक्टिकल” होना ज़रूरी है?
अपराध नियंत्रण में संस्कारों की भूमिका और सामाजिक सुधार
विनम्रता: व्यक्तित्व को निखारने वाला सबसे सुंदर मानवीय गुण
दीपोत्सव: भारतीय व्यापार, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा
राम से बड़ा राम का नाम
सफलता का फार्मूला: अभ्यास और जीवन मूल्य
पर्यावरण संकट बढ़ रहा है—अब बदलाव हमारी ज़िम्मेदारी है
अन्न का दुरुपयोग – दिखावे की संस्कृति में बर्बादी
किशोरों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियाँ
अयोध्या राम मंदिर का इतिहास और निर्माण
पहलगाम हमला: जब इंसानियत को धर्म से तोला गया
श्रम बिकता है, बोलो... खरीदोगे?
जीवन में सफलता के लिए धैर्य का महत्व
अहंकार का अंधकार | व्यक्तित्व और समाज पर प्रभाव
चलिष्याम निरंतर | जोखिम, परिवर्तन और सफलता का संबंध
रामायण महाभारत के युद्ध बनाम आधुनिक युद्ध
सच कहने का साहस है.. सलीका है कविता
सामाजिक संकट एवं सांस्कृतिक अवसाद की ओर बढ़ते भारतीय परिवार
चातुर्मास - सनातनी विज्ञान | पाँच तत्व, विज्ञान और परंपरा
मानवीय सद्गुण की आज बड़ी जरूरत | विनम्रता की शक्ति
जीवन में निर्णय का महत्व
तुलसीदास की दृष्टि में नारी शक्ति, प्रकृति, अग्नि और काल का दर्शन
प्रदूषण और निजी वाहनों का बढ़ता प्रभाव
सरकारी नियंत्रण से मन्दिरों को मुक्त करें – एक सनातनी पुकार
खिचड़ी: ढाई हजार साल पुराना भारतीय व्यंजन, स्वाद, परंपरा और इतिहास के साथ
भारत के शहरी क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की चुनौतियाँ और समाधान
सहनशीलता का गिरता स्तर और समाज पर इसके हानिकारक प्रभाव | धैर्य और क्षमा का महत्व
कुंबकोणम के शक्ति मुत्तम मंदिर और गरीब पंडित की बगुला संदेश की कहानी
क्या हमारे कार्य करने की कोई सीमा होती है?
कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें और अपनी असली क्षमता पहचानें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – नारी शक्ति को सलाम
शब्द ही ब्रह्म है क्योंकि शब्दों से ही इस त्रिगुणात्मक संसार का सृजन संभव है
आंतरिक और बाहरी दुनिया — ध्यान से आत्म नियंत्रण की शक्ति
हेमू कालाणी – भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी
वीर बाल दिवस 26 दिसंबर | साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अमर शहादत
लेखक के अन्य आलेख
माँ की समझ - बच्चों का भविष्य और मोबाइल का जाल | ब्रेन रॉट
माँ से सास तक: विभा की शक्ति और सामंजस्य की यात्रा
राशन की दुकान पर भ्रष्टाचार: व्यवस्था की सच्चाई उजागर करती एक मार्मिक कहानी
नारी का अंतर्मन और स्नेह की प्यास
बेटी का महत्व – सोच के दायरे को तोड़ती एक प्रेरणादायक कहानी
दुआ | पूर्णिमा की दीपावली की कहानी
नवरात्रि : सत्यमेव जयते | बेटियों को सुरक्षा चाहिए, केवल पूजन नहीं
रेशम की डोर | रक्षाबंधन: प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पावन पर्व
नववर्ष संकल्प से सिद्धि | सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति
लघुकथा – पिता और सपनों की सच्चाई
वर्तमान दौर में बदलता प्रेम का स्वरूप – एक विचारणीय लेख
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक प्रेरक विचार
दिशा (Direction)
कन्याओं को पूजन से अधिक सुरक्षा की जरूरत है ...!
परवरिश - माँ के आत्मचिंतन की कहानी
समर्पण
डोर विश्वास की : रक्षाबंधन
महकते रिश्ते
भ्रष्टाचार
विश्वास (Faith) - किसानों, सपनों और प्रकृति पर प्रेरक कहानी
परीक्षा और परवरिश की कहानी: दादाजी की सीख और राघव की जीत
होली पर लघुकथा – रंगों से भरी दिल छू लेने वाली कहानी
रिश्तों की डोर - पतंग से मिली जीवन सीख
आभूषण | माँ-बेटी के रिश्ते और जीवन के सुंदर संदेश की कहानी | Adornment
खुशियों के दीप – उम्मीद और संघर्ष की एक भावनात्मक दीपावली कहानी
पितृपक्ष की एक भावनात्मक कथा | Pitru Paksha
दोस्त – एक प्रेरणादायक कहानी सच्ची दोस्ती और आत्मविश्वास की | भारतीय परंपरा
सावन की सौगात
अपेक्षा - एक लघुकथा
दुआ - लघुकथा
एक चुटकी गुलाल - लघुकथा
ह्रदय परिवर्तन
खुशबू
कन्या पूजन
शिक्षा जीवन का आधार
उपहार
महिला सशक्तिकरण
बचपन की सीख | बच्चों को लौटा दो बचपन
यात्रा