
छठ पूजा साल में दो बार होती है एक चैत मास में और दुसरा कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि, पंचमी तिथि, षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है| चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को 'चैती छठ' और कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले पर्व को 'कार्तिकी छठ' कहा जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को छठ पर्व, छठ या षष्ठी पूजा, छठी माई पूजा, डाला छठऔर सूर्य षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है।
सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व बिहारीयों का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है जिसे बड़े धुम धाम से मनाया जाता है। ये पर्व जो मुख्यः रुप से ॠषियो द्वारा लिखी गई ऋग्वेद मे सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार बिहार मे बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता हैं।
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार षष्ठी देवी को ब्रह्मा जी की मानस पुत्री भी कहा गया है। जिन्हे माँ दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी (जिनकी पूजा नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर होती है) को भी छठ माता का ही रूप माना जाता है। छठ मइया को संतान देने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि छठ पर्व का व्रत रखने से नि:संतानों को संतान भी प्राप्त हो जाती है।
छठ पूजा
छठ पूजा के तथ्य -
छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकृति, जल, वायु और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है ताकि उन्हें पृथ्वी पर जीवन देने के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया जाए। छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला लोक पर्व है, जिसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होती है और समापन कार्तिक शुक्ल सप्तमी को होता है। जिसे नहाय खाय, लोहंडा या खरना, संध्या अर्ध्य और उषा अर्ध्य के रूप में मनाया जाता है। छठ व्रत के अनुष्ठान एक कठिन तपस्या की तरह है। यह छठ व्रत अधिकतर महिलाओं द्वारा किया जाता है पर कुछ पुरुष भी यह व्रत रखते हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं को "परवैतिन" कहा जाता है। चार दिनों के इस व्रत में पवित्र स्नान, उपवास और निर्जल (बिना पानी पिए), लंबे समय तक पानी में खड़ा होना, प्रसाद (प्रार्थना प्रसाद) और अरख देना शामिल है। व्रती को भोजन के साथ ही सुखद शैय्या का भी त्याग करना होता है। इस पर्व के लिए व्रति को फर्श पर एक कम्बल या चादर के सहारे ही रात बितानी होती हैं। इस उत्सव में शामिल होने वाले लोग नये कपड़े पहनते हैं, जिनमें किसी प्रकार की सिलाई नहीं की गयी होती है व्रति को ऐसे कपड़े पहनना अनिवार्य होता है। इसलिए महिलाएँ साड़ी और पुरुष धोती पहनकर छठ पूजा करते हैं।
नहाय खाय (पहला दिन) -
छठ पर्व के पहले दिन को नहाय खाय कहा जाता है। इस दिन स्नान के बाद घर की साफ़-सफाई करके व्रती शाकाहारी भोजन ग्रहण कर छठ व्रत की शुरुवात करते हैं। इस दिन को कद्दू-भात भी कहा जाता है। जिसमे व्रत के दौरान चावल, चने की दाल और कद्दू, घिया या लौकी की सब्जी बनाकर प्रसाद रूप में ग्रहण करते है। खाना कांसे या मिटटी के बर्तन में पकाया जाता है। खाना पकाने के लिए आम की लकड़ी और मिटटी के चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है। जब खाना बन जाता है तो सर्वप्रथम व्रती खाना खाते है उसके बाद ही परिवार के अन्य सदस्य खाना खाते है ।
लोहंडा या खरना (दूसरा दिन) -
लोहंडा या खरना, छठ पूजा का दूसरा दिन है। खरना का मतलब पूरे दिन के उपवास से होता है। इस दिन व्रत रखने वाला व्यक्ति जल की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करता है और शाम को भोजन करता है। संध्या के समय खरना का प्रसाद चावल को गन्ने के रस में बनाकर या चावल का पिठ्ठा और गुड़ की खीर, घी लगी हुई रोटी और फलों का सेवन करते हैं, उसके बाद घर के बाकि सदस्यों को इसे प्रसाद के तौर पर दिया जाता है। इसके बाद अगले 36 घंटों के लिए व्रती निर्जला व्रत रखते है।
संध्या अर्घ्य (तीसरा दिन) -
छठ पर्व के तीसरे दिन संध्या के समय सूर्य देव को अरख दिया जाता है। व्रत रखने वाले शाम को बाँस की टोकरी (जिसे डलिया और दउरा भी कहते है) में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू (जिसे कचवनिया भी कहते है), चीनी का सांचा आदि से अरख का सूप सजाते है और देवकारी में रख दिया जाता है। पूजा - अर्चना करने के बाद शाम को वह दउरा घर के पुरुष अपने हाथो से उठाकर छठ घाट पर ले जाता है। यह अपवित्र न हो इसलिए इसे सर के ऊपर की तरफ रखते है। छठ घाट की तरफ जाते हुए रास्ते में महिलाये छठ का गीत गाते हुए जाती है |
नदी या तालाब के किनारे जाकर महिलाये घर के किसी सदस्य द्वारा बनाये गए चबूतरे पर बैठती है। नदी से मिटटी निकाल कर छठ माता का जो चौरा बना रहता है उस पर पूजा का सारा सामान रखकर नारियल चढाते है और दीप जलाते है। उसके बाद सूर्यास्त से कुछ समय पहले सूर्य देव की पूजा का सारा सामान लेकर घुटने भर पानी में जाकर खड़े होकर सूर्य पूजा करते है और अरख देते हैं। अरख के समय सूर्य देव को जल और दूध चढ़ाया जाता है और डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर पांच बार परिक्रमा करते है। इसके बाद प्रसाद भरे सूप से छठी मैया की पूजा की जाती है। सूर्य देव की उपासना के बाद रात्रि में छठी माता के गीत गाए जाते हैं और व्रत कथा सुनी जाती है।
उषा अर्घ्य (चौथा दिन) -
छठ पर्व के अंतिम दिन व्रती को सूर्य उदय के पहले से उसी तालाब, नहर, नदी के घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अरख देना होता हैं। व्रती को पूरब दिशा की ओर मुंहकर पानी में खड़े हो कर सूर्योपासना करनी चाहिए, उगते हुए सूर्य को अरख देकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान् सूर्य से प्रार्थना की जाती है। इसके बाद छठ माता से संतान की रक्षा और पूरे परिवार की सुख शांति का वर मांगा जाता है। इसके बाद व्रति घर वापस आकर गाँव के पीपल के पेड़ जिसको "ब्रह्म बाबा" कहते हैं वहाँ जाकर पूजा करते हैं। पूजा के बाद व्रति कच्चे दूध का शरबत पीकर और थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत को पूरा करती हैं, जिसे पारण या परना कहा जाता है। व्रती खरना के दिन से आज तक निर्जला उपवासोपरान्त आज सुबह ही नमकयुक्त भोजन कर सकते हैं।
छठ पूजा विधि -
● बांस की 3 बड़ी टोकरी, बांस या पीतल के बने 3 सूप, थाली और ग्लास
● चावल, लाल सिंदूर, दीपक, नारियल, हल्दी, गन्ना, सुथनी, सब्जी, दूध और शकरकंदी
● नाशपती, बड़ा नींबू, शहद, पान, साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, चंदन और मिठाई
● प्रसाद के रूप में ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पुड़ी, सूजी का हलवा, चावल के बने लड्डू
अरख देने की विधि -
बांस की टोकरी में पूजा की सामग्री रखें। सूर्य को अर्घ्य देते समय सारा प्रसाद सूप में रखें और सूप में ही दीपक जलाएँ। फिर नदी या तालाब में उतरकर सूर्य देव को अरख देते है। उसके बाद छठ माता की पूजा करते है |
Chhath Puja
छठ पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा -
छठ पर्व पर छठी माता की पूजा की जाती है, जिसका उल्लेख ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी मिलता है। कहा जाता है कि प्रथम मनु स्वायम्भुव के पुत्र राजा प्रियव्रत को कोई संतान नहीं थी। इस वजह से वे दुःखी रहते थे। उस राजा को महर्षि कश्यप ने पुत्रयेष्टि यज्ञ करने की सलाह दी। महर्षि की आज्ञा अनुसार राजा ने यज्ञ कराया और यज्ञाहुति के लिए बनायी गयी खीर दी। यज्ञ सफल हुआ और इसके प्रभाव से महारानी गर्भवती हो गयी। महारानी मालिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन दुर्भाग्य से वह शिशु मृत पैदा हुआ। इस बात से राजा और अन्य परिजन बेहद दुःखी थे। जब राजा मृत बच्चे को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी आकाश से एक ज्योतिर्मय विमान धरती पर उतरा जिसमें माता षष्ठी विराजमान थीं। राजा प्रियव्रत ने उनसे प्रार्थना करी और उनका परिचय पूछा, तब उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि - "मैं परम् पिता ब्रह्मा जी की मानस पुत्री षष्ठी देवी हूं। मैं विश्व के सभी बालकों की रक्षा करती हूं और निःसंतानों को संतान प्राप्ति का वरदान देती हूं।”
इसके बाद देवी ने मृत शिशु को आशीर्वाद देते हुए उस मृत शरीर को स्पर्श किया, जिससे वह जीवित हो गया। देवी की इस कृपा से राजा और परिवार जन बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने षष्ठी देवी की आराधना की। इसके बाद से राजा ने इस पर्व की परंपरा अपने राज्य में घोषित कर दी। ऐसी मान्यता है कि इसके बाद ही धीरे-धीरे हर ओर इस पूजा का प्रसार हो गया।
छठ पूजा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व -
छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है। यही एक मात्र ऐसा त्योहार है जिसमें सूर्य देव का पूजन कर उन्हें अरख दिया जाता है। हिन्दू धर्म में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है। वेदों में सूर्य देव को जगत की आत्मा कहा जाता है क्यूंकि सूर्य के प्रकाश में कई रोगों को नष्ट करने की क्षमता पाई जाती है। सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति को आरोग्य, तेज और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, पूर्वज, मान-सम्मान और उच्च सरकारी सेवा का कारक कहा गया है।
छठ व्रत के सम्बन्ध में अनेक कथाएँ प्रचलित हैं; उनमें से एक कथा के अनुसार जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गये, तब श्री कृष्ण द्वारा बताये जाने पर द्रौपदी ने छठ व्रत रखा। तब उनकी मनोकामनाएँ पूरी हुईं तथा पांडवों को राजपाट वापस मिला। लोक परम्परा के अनुसार सूर्यदेव और छठी मइया का सम्बन्ध भाई-बहन के जैसा है। लोक मातृका षष्ठी की पहली पूजा सूर्यदेव ने ही की थी। छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी माता के पूजन से व्यक्ति को संतान, सुख और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सांस्कृतिक रूप से छठ पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पर्व सादगी, पवित्रता और प्रकृति के प्रति प्रेम को दर्शाता है ।
रामायण तथ्य -
एक मान्यता के अनुसार लंका विजय तथा 14 वर्ष वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या लौटे तब रावण वध के पाप से मुक्त होने के लिए उन्होंने ऋषि-मुनियों के आदेश पर राजसूर्य यज्ञ करने का फैसला किया। पूजा के लिए उन्होंने मुग्दल ऋषि को आमंत्रित किया। मुग्दल ऋषि ने माँ सीता पर गंगाजल छिड़ककर पवित्र किया और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्यदेव की उपासना करने को कहा। माता सीता ने मुग्दल ऋषि के आश्रम में रहकर छह दिनों तक सूर्यदेव भगवान की पूजा की थी। सप्तमी को सूर्योदय के समय फिर से अनुष्ठान किया था। उसके बाद रामराज्य की स्थापना कर सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया था।
महाभारत तथ्य -
हिंदू मान्यता के मुताबिक छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी। सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्यदेव की पूजा शुरू की। कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे। वह प्रतिदिन घण्टों कमर तक पानी में ख़ड़े होकर सूर्यदेव आराधना कर अरख देते थे। सूर्यदेव की कृपा से ही वे महान योद्धा बने थे। आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही पद्धति प्रचलित है।
एक किवदंती के मुताबिक द्रौपदी द्वारा भी सूर्य की पूजा करने का उल्लेख है। जब पांडव सारा राजपाठ जुए में हार गए, तब द्रोपदी ने छठ व्रत रखा था। वे अपने परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना और लम्बी उम्र के लिए नियमित सूर्य पूजा करती थीं।
छठ पर्व का वैज्ञानिक महत्व -
छठ पर्व को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो षष्ठी तिथि (छठ) को खगोलीय परिवर्तन होता है, इस समय सूर्य की पराबैगनी किरणें (Ultra Violet Rays) पृथ्वी की सतह पर सामान्य से अधिक मात्रा में एकत्र हो जाती हैं इस कारण इसके सम्भावित कुप्रभावों से मानव की यथासम्भव रक्षा करने का सामर्थ्य प्राप्त होता है। पर्व पालन से सूर्य (तारा) प्रकाश (पराबैगनी किरण) के हानिकारक प्रभाव से जीवों की रक्षा सम्भव है। पृथ्वी के जीवों को इससे बहुत लाभ मिलता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह घटना कार्तिक तथा चैत्र मास की अमावस्या के छ: दिन उपरान्त आती है उस दिन छठ पर्व ही होता है।
Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
तिल चौथ | वक्रतुण्डी चतुर्थी | तिलकुटा चौथ व्रत विधि
तेजादशमी पर्व
जगन्नाथ रथयात्रा | उत्कल प्रदेश के श्री जगन्नाथ भगवान | ओडिशा
रामदेव जयंती | लोकदेवता रामदेव जी पीर
रक्षाबंधन | राखी त्योहार के पीछे क्या तर्क है?
नवरात्रि का महत्व | साल में कितनी बार नवरात्रि आती है ?
शरद पूर्णिमा | शरद पूर्णिमा का महत्व
साजिबू नोंग्मा पैनाबा
ऋषि पंचमी का त्योहार | माहेश्वरी रक्षाबंधन
श्राद्धपक्ष के दौरान न करें ये काम | पितृपक्ष
क्या है पितृपक्ष की पौराणिक कथा ?
ओणम पर्व इतिहास और महत्व
मकर संक्रांति पर्व
नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्माँडा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
लाभ पंचमी का महत्व, व्यापारियों के लिए खास है ये दिन, लाभ पंचमी | सौभाग्य पंचमी
कार्तिक माह स्नान का महत्व | जाने कार्तिक माह में किये जाने वाले व्रत के प्रकार | Importance of Kartik Maah
नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
करवा चौथ व्रत | छलनी में क्यों देखा जाता है चाँद और पति का चेहरा?
शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना कैसे करे ? | कलश स्थापना
पर्युषण पर्व | जैन समाज का पर्युषण पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता हैं ?
होली की परम्पराये | होली मनाने का तरीका
हरतालिका व्रत का महत्व | हरतालिका व्रत क्यों करते है ?
क्यों मनाई जाती है आषाढ़ की पूनम को गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा
गुप्त नवरात्रि क्यों मनाते है ? | गुप्त नवरात्रि का महत्व
गोवर्धन पूजा क्यो करते हैं ? | अन्नकूट का त्योहार
गणपति बप्पा मोरया | जाने गणेश जी को "गणपति बप्पा मोरया" क्यों कहते है ?
गणगौर का व्रत एवं पूजा | गणगौर व्रत
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन | गणपति विसर्जन
गणेश उत्सव क्यों मनाते है - Why Celebrate Ganesh Utsav ?
दशहरा, विजयादशमी और आयुध-पूजा क्यों मनाते है ?
दीपावली पर किये जाने वाले उपाय | दीवाली पूजा | लक्ष्मी पूजन
दीपावली क्यों मनाते हैं? - जानें इसका महत्व और इतिहास
परिवर्तिनी एकादशी | परिवर्तिनी एकादशी: महत्व, पूजा विधि और लाभ
दीपावली पूजन विधि और पूजा सामग्री | लक्ष्मी पूजन की विधि
जानें क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार ? | धनतेरस
होली - रंग अनेक, तरीके अनेक
जानिए क्यों मनाई जाती है देव दिवाली | देव दिवाली | कैसे शुरू हुई देव दिवाली मनाने की परंपरा
दही हांडी | दही हांडी पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चौदस, छोटी दीवाली या नरक निवारण चतुर्दशी का महत्व
जानें क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का त्योहार, किसने शुरू की परंपरा?
चेटीचंड का त्योहार क्यों मनाते है ? | झूलेलाल जयंती
भाई दूज | जानें, कैसे शुरू हुई भाई दूज मनाने की परंपरा, कथा और महत्व
ब्यावर का ऐतिहासिक बादशाह मेला | Beawar City
आदि पेरुक्कु का त्योहार | तमिलनाडु का मानसून त्योहार
नीम की डाली / टहनी से बड़ी (सातुड़ी) तीज की पूजा क्यों की जाती है ? | सातुड़ी तीज
बसंत पंचमी क्यों मनाते है ? | बसंत पंचमी का महत्व
अनंत चतुर्दशी का महत्व | विष्णु जी की पूजा
अक्षय तृतीया | क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया? | अक्षय तृतीया का महत्व क्या है ?
होली क्यों मनाते है? | होली का महत्व
अधिक मास में दान का महत्व | पुरुषोत्तम मास की तिथिनुसार दान सामग्री
अहोई अष्टमी का महत्व, अहोई अष्टमी की पूजा विधि और अहोई अष्टमी की कथा | Ahoi Ashtami Vrat
उगादी या युगादी का त्योहार क्यों मनाते है ?
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं | हनुमान जयंती
वट सावित्री व्रत | वट सावित्री व्रत का महत्व
पंढरपुर की वारी | भगवान विट्ठल
गुड़ी पाड़वा
महाशिवरात्रि
दिवाली - रामा सामा
महाराष्ट्र की महालक्ष्मी
राम की शक्ति पूजा और नवरात्रि का आरंभ | रामनवमी
निर्जला एकादशी | निर्जला एकादशी की कथा
गुप्त नवरात्रि की उपादेयता
हरियाली अमावस्या | शिव भक्ति | सावन का मौसम
देव शयनी एकादशी | देवउठनी एकादशी | हरि प्रबोधिनी एकादशी
श्री गोवर्धन पूजा एवं प्राकट्य
श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट
जया एकादशी का महत्व | जया एकादशी व्रत
मोक्षदा एकादशी | गीता जयंती | मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी
पौष पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी का व्रत
षटतिला एकादशी | षटतिला का अर्थ | षटतिला एकादशी व्रत
महाशिवरात्रि का महत्व | महा शिवरात्रि का व्रत | भगवान शिव
म्हारी गणगौर | गणगौर पूजा | गणगौर का त्योहार
होली के रंग जीवन के संग
माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस | महेश नवमी | माहेश्वरी
शीतला सप्तमी/बासोड़ा पूजा | Sheetla Saptami Puja
कजली तीज
मकर संक्रांति का त्यौहार
महा शिवरात्रि | शिव की पूजा कैसे करें | बारह ज्योतिर्लिंग
सौभाग्य को बनाये रखने हेतु मनाया जाता है गणगौर पर्व
अक्षय फलदायक पर्व है अक्षय तृतीया
श्री राम सीता का विवाह | विवाह पंचमी
पोंगल का त्योहार | कैसे मनाया जाता है पोंगल ?
हनुमान जयंती | हनुमान जयंती कैसे मनाते है ?
गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा का अर्थ | गुरु पूर्णिमा का महत्व
देवी राधा का जन्मदिन | राधाष्टमी की पूजा विधि
पोला-पिठोरा (पोळा) - किसानों का प्रमुख त्योहार
मारबत - नागपुर का मारबत पर्व
श्री लक्षेश्वर - महाशिवरात्रि पर्व
चैत्र नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि के नवमें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
वट सावित्री व्रत
शरद पूर्णिमा व्रत कथा | शरद पूर्णिमा की पूजा विधि
श्राद्ध क्या होते है? | पितरों को श्राद्ध की प्राप्ति कैसे होती है ?
क्यों होता है अधिकमास | अधिकमास का पौराणिक आधार
डोर विश्वास की : रक्षाबंधन
हरतालिका तीज
दुर्गा पूजा: अच्छाई की विजय और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व
हमारे लोक पर्व - सांझी माता या चंदा तरैया
सिंदूर खेला
करवा चौथ में चाँद को छलनी से क्यों देखते हैं?
दीपावली का प्रारंभ दिवस - धनतेरस
दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें
नाग पंचमी | Naag Panchami
कृष्ण जन्माष्टमी – महत्व, कथा और उत्सव
ऋषि पंचमी – परंपरा और प्रेम का पवित्र सूत्र | Rishi Panchami
महालया से छठ पूजा तक – भारतीय पर्वों की आध्यात्मिक यात्रा
अक्षय नवमी: प्रकृति पूजन और आंवला वृक्ष की पूजा का पर्व | Akshaya Navami
देवोत्थान एकादशी – एक शुभ आरंभ का दिन
सफला एकादशी व्रत: शुभता और सिद्धि का पर्व | Saphala Ekadashi
संकट चौथ व्रत – महत्व, कथा और पूजन विधि
रंगारंग होली के गीत – रसिया और परंपरागत धुनों का उत्सव
अक्षय तृतीया: महत्व, पूजा विधि, कथा और शुभ संयोग | Akshaya Tritiya
भक्ति से विज्ञान तक: हरितालिका तीज का बहुआयामी महत्व
रेशम की डोर | रक्षाबंधन: प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पावन पर्व
बलराम जयंती, हल षष्ठी और चंद्र छठ का महत्व
पितृ पक्ष: श्राद्ध की परंपरा और महत्व
शरद पूर्णिमा पूजा
दीपोत्सव: संस्कार, सामाजिकता और विज्ञान का संगम
भाई दूज (यम द्वितीया): भाई-बहन के प्रेम, परंपरा और पूजा विधि का पर्व
Bhai Dooj (Yama Dwitiya): Festival of Sibling Love, Tradition, and Rituals
जितिया व्रत कथा - संतान की दीर्घायु के लिए पूजनीय पर्व
शीतला सप्तमी व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व
अनंत चतुर्दशी व्रत कथा, पूजा विधि और 14 गांठों का रहस्य
दक्षिण भारत में रक्षाबंधन का बदलता स्वरूप
नवरात्रि में कोलू/गोलू: परंपरा और आधुनिकता का संगम
लेखक के अन्य आलेख
जितिया व्रत कथा - संतान की दीर्घायु के लिए पूजनीय पर्व
बलराम जयंती, हल षष्ठी और चंद्र छठ का महत्व
नाग पंचमी | Naag Panchami
सिंदूर खेला
दुर्गा पूजा: अच्छाई की विजय और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व
क्यों होता है अधिकमास | अधिकमास का पौराणिक आधार
श्राद्ध क्या होते है? | पितरों को श्राद्ध की प्राप्ति कैसे होती है ?
शरद पूर्णिमा व्रत कथा | शरद पूर्णिमा की पूजा विधि
गणेश जी की आरती
माहेश्वरी समाज की वंशोत्पत्ति दिवस
2 जून की रोटी: संघर्ष और जीविका की कहानी
नवरात्रि के नवमें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
महा शिवरात्रि | शिव की पूजा कैसे करें | बारह ज्योतिर्लिंग
कुरकुरे पकोड़े
मसालों को ख़राब / जाले पड़ने से कैसे बचाये ?
पास्ता और नूडल्स
टेस्टी पराठें
रोटी या चपाती के लिए आटा अच्छा कैसे गुंधा जाए ?
छोटे छोटे गोल्स बनाएं
अपनी प्रतिभा (कौशल) को ढूंढे
मसूड़ों में खून निकलना और सूजन आना
बालों का झड़ना
आँखों में जलन और खुजली
शरीर पर दाद
खुजली (Itchy Skin)
गोंद के लड्डू
घर पर खाद कैसे बनाये ?
हिंदी वर्णमाला की संपूर्ण जानकारी | हिंदी वर्णमाला
उगादी या युगादी का त्योहार क्यों मनाते है ?
योग का वर्गीकरण
तुलसी जी कौन थी? कैसे बनी तुलसी पौधे के रूप में ? | तुलसी विवाह
शादी में क्यों मारा जाता है तोरण?
अहोई अष्टमी का महत्व, अहोई अष्टमी की पूजा विधि और अहोई अष्टमी की कथा | Ahoi Ashtami Vrat
अधिक मास में दान का महत्व | पुरुषोत्तम मास की तिथिनुसार दान सामग्री
होली क्यों मनाते है? | होली का महत्व
अक्षय तृतीया | क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया? | अक्षय तृतीया का महत्व क्या है ?
अनंत चतुर्दशी का महत्व | विष्णु जी की पूजा
मंदिर शब्द की उत्पत्ति कब हुई | मंदिर का निर्माण कब से शुरू हुआ?
बसंत पंचमी क्यों मनाते है ? | बसंत पंचमी का महत्व
नीम की डाली / टहनी से बड़ी (सातुड़ी) तीज की पूजा क्यों की जाती है ? | सातुड़ी तीज
आदि पेरुक्कु का त्योहार | तमिलनाडु का मानसून त्योहार
ब्यावर का ऐतिहासिक बादशाह मेला | Beawar City
भाई दूज | जानें, कैसे शुरू हुई भाई दूज मनाने की परंपरा, कथा और महत्व
चेटीचंड का त्योहार क्यों मनाते है ? | झूलेलाल जयंती
जानें क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का त्योहार, किसने शुरू की परंपरा?
नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चौदस, छोटी दीवाली या नरक निवारण चतुर्दशी का महत्व
दही हांडी | दही हांडी पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
जानिए क्यों मनाई जाती है देव दिवाली | देव दिवाली | कैसे शुरू हुई देव दिवाली मनाने की परंपरा
होली - रंग अनेक, तरीके अनेक
जानें क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार ? | धनतेरस
दीपावली पूजन विधि और पूजा सामग्री | लक्ष्मी पूजन की विधि
परिवर्तिनी एकादशी | परिवर्तिनी एकादशी: महत्व, पूजा विधि और लाभ
दीपावली क्यों मनाते हैं? - जानें इसका महत्व और इतिहास
दीपावली पर किये जाने वाले उपाय | दीवाली पूजा | लक्ष्मी पूजन
दशहरा, विजयादशमी और आयुध-पूजा क्यों मनाते है ?
गणेश उत्सव क्यों मनाते है - Why Celebrate Ganesh Utsav ?
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन | गणपति विसर्जन
गणगौर का व्रत एवं पूजा | गणगौर व्रत
गणपति बप्पा मोरया | जाने गणेश जी को "गणपति बप्पा मोरया" क्यों कहते है ?
गोवर्धन पूजा क्यो करते हैं ? | अन्नकूट का त्योहार
गुप्त नवरात्रि क्यों मनाते है ? | गुप्त नवरात्रि का महत्व
क्यों मनाई जाती है आषाढ़ की पूनम को गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा
हरतालिका व्रत का महत्व | हरतालिका व्रत क्यों करते है ?
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
होली की परम्पराये | होली मनाने का तरीका
पर्युषण पर्व | जैन समाज का पर्युषण पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता हैं ?
शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना कैसे करे ? | कलश स्थापना
करवा चौथ व्रत | छलनी में क्यों देखा जाता है चाँद और पति का चेहरा?
नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
कार्तिक माह स्नान का महत्व | जाने कार्तिक माह में किये जाने वाले व्रत के प्रकार | Importance of Kartik Maah
लाभ पंचमी का महत्व, व्यापारियों के लिए खास है ये दिन, लाभ पंचमी | सौभाग्य पंचमी
नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्माँडा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
महा मृत्युंजय मंत्र का अर्थ, उत्पत्ति और महत्व | महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय रखें इन बातों का ध्यान | Maha Mrityunjaya Mantra
मकर संक्रांति पर्व
ओणम पर्व इतिहास और महत्व
क्या है पितृपक्ष की पौराणिक कथा ?
श्राद्धपक्ष के दौरान न करें ये काम | पितृपक्ष
ऋषि पंचमी का त्योहार | माहेश्वरी रक्षाबंधन
साजिबू नोंग्मा पैनाबा
सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा | सात वार का महत्व
शरद पूर्णिमा | शरद पूर्णिमा का महत्व
सूर्य नमस्कार | सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने के क्या लाभ हैं?
नवरात्रि का महत्व | साल में कितनी बार नवरात्रि आती है ?
पूर्णिमा का महत्व | पूर्णिमा व्रत
रक्षाबंधन | राखी त्योहार के पीछे क्या तर्क है?
रामदेव जयंती | लोकदेवता रामदेव जी पीर
जगन्नाथ रथयात्रा | उत्कल प्रदेश के श्री जगन्नाथ भगवान | ओडिशा
सफलता क्या है? | अपने जीवन में सफलता को कैसे परिभाषित करें?
तेजादशमी पर्व
तिल चौथ | वक्रतुण्डी चतुर्थी | तिलकुटा चौथ व्रत विधि