Bhartiya Parmapara

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता


"चंद्रयान 3" चन्द्रमा की धरती पर सकुशल उतर गया, यह हम सब भारतीयों के लिए बहुत बड़े गौरव का विषय है।

"चंद्रयान 3" की सफलता ने पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित किया है, पूरे विश्व में भारत देश का नाम रोशन किया है और हर भारतीय का मस्तक ऊंचा उठा दिया है।

हमें गर्व है कि इस अद्भुत क्षण के हम सब साक्षी बने और इस खुशी के पल में पूरे भारत देश ने एक साथ खड़े हो कर इस वैज्ञानिक उपलब्धि का अभिवादन किया।

"चंद्रयान 3" की सफलता से हम, हमारे बच्चे और हमारी आने वाली पीढ़ियां  लाभान्वित होंगी और इस अविष्कार से हमारा देश विकास के नए आयाम स्थापित करने में सफल होगा।

"चंद्रयान 3“ की सफलता हमारे वैज्ञानिकों के वर्षों की कठिन मेहनत, लगन, निष्ठा, एकाग्रता और तपस्या का परिणाम है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अनेक वैज्ञानिक रॉकेट प्रक्षेपण से लेकर चंद्रयान के चन्द्रमा पर उतरने तक लगभग 73 दिनों तक निरंतर कार्य करते रहे तथा अपने घर तक नहीं जा सके, उनके इस जज़्बे को हम सलाम करते हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व के अन्य देशों की तुलना में बहुत कम लागत पर (लगभग 650 करोड़ मात्र) व पूर्ण स्वदेशी टेक्नोलॉजी से इस पूरे प्रोजेक्ट को अंजाम दिया जिसके लिए हम सभी वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम के प्रति शत्-शत् साधुवाद एवं सद्भावनाएं प्रकट करते हैं।

सभी देशवासियों को इस अप्रतिम एवं अलौकिक क्षण के लिए अनेकों बधाईयां एवं शुभकामनाएं।

हे भगवन..... 
हमें गर्व है कि हमने भारत देश में जन्म लिया और भारतीय होने पर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। भविष्य में भी हमारा देश ऐसे ही प्रगति करता रहे और पूरे विश्व में हमारा तिरंगा सबसे ऊपर लहराए, यही कामना करते हैं। 
सभी को "चंद्रयान 3" की सफलता की बहुत-बहुत बधाईयां एवं शुभकामनाएं। 
जय भारत...

 

 

                                    

                                      

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |