अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनायी जाती हैं। अक्षय शब्द को २ भाग में विभाजित करके इसके अर्थ को आसानी से समझा सकता है, अ + क्षय जिसका कभी क्षय (नाश) ना हो । भविष्यपुराण, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुधर्मोत्तर पुराण, स्कन्दपुराण में इस तिथि का विशेष उल्लेख मिलता है।
वैशाख माह की तृतीय तिथि को स्वयंसिद्ध मुहूर्तमाना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचागं देखने की जरूरत नहीं है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यह तिथि बहुत ही पुण्यदायी तिथि है, इस दिन किये गए जो भी शुभ कार्य और दान आदि का फल अक्षय होता है यानी कई जन्मों तक इसका लाभ मिलता है। इसी कारण अक्षय तृतीया को "अक्षय फलदायी" भी कहते है।
अक्षय तृतीया पर प्रचलित मान्यताये -
- अक्षय तृतीया से जुड़े तथ्यों के अनुसार इस तिथि को सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी और द्वापर युग का समापन भी इसी दिन हुआ था।
- भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। जिनके पिता महर्षि जमदाग्नि और माता रेनुका देवी थे। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु की उपासना करना शुभ माना जाता है। इसदिन कोंकण, चिप्लून और दक्षिण भारत के परशुराम मंदिरों में परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।
- इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की तपस्या पूर्ण करी और इसके पश्चात इक्षु (शोरडी-गन्ने) रस से पारायण किया था। जैन धर्म में यह दिन "इक्षु तृतीया" एवं अक्षय तृतीया के नाम से विख्यात है ।
- शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इसी दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा - अर्चना करने की सलाह दी थी। तभी से अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है और यह परंपरा सदियों से आज तक चली आ रही है।
- ब्रह्माजी के पुत्र अक्षय कुमार का आविर्भाव भी इसी शुभ दिन हुआ था |
- राजा भगीरथ के हजारों वर्षो के तप के बाद अक्षय तृतीया के दिन ही माँ गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। इसलिए गंगा स्नान करने से समस्त पापो का नाश होता हैं और सारे तीर्थ करने का फल मिलता है।
- अक्षय तृतीया के दिन वेद व्यास जी ने महाभारत ग्रंथ, जिसे पांचवें वेद के रूप में मानते है को लिखना शुरू किया था। महाभारत में ही श्रीमद्भागवत गीता समाहित है। अक्षय तृतीया के दिन श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहिए। इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था|
- अक्षय तृतीया माँ अन्नपूर्णा का जन्म दिवस भी माना जाता है। इस दिन गरीबों और ब्राह्मणों को खाना खिलाया जाये या अपनी श्रद्धा अनुसार भंडारे करने से माँ अन्नपूर्णा की कृपा हमेशा बनी रहती है और घर में अन्न का भंडार बना रहता है।
- उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा भी आज से शुरू होती है, क्यूंकि बदरीनाथ और केदार नाथ धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं।
- इस दिन पितरों को किया गया तर्पण तथा पिन्डदान का अक्षय फल मिलता है। साथ ही इस दिन किया गया जप, तप, यज्ञ और दान का फल भी अक्षय हो जाता है।
- अक्षय तृतीया के दिन ही पांडव के ज्येष्ठ पुत्र युधिष्ठर को अक्षय पात्र की प्राप्ति हुई थी। अक्षय पात्र में से कभी भी भोजन समाप्त नहीं होता था।
- वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में स्थित श्री बांके बिहारी जी मन्दिर में भी केवल इसी दिन श्री विग्रह के चरणों के दर्शन होते हैं, अन्यथा ये पूरे साल वस्त्रों से ढके रहते हैं।

अक्षय तृतीया का महत्व -
- मान्यता है कि इस दिन बिना कोई पंचांग देखे किसी भी प्रकार का शुभ व मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह-प्रवेश, वस्त्र-आभूषणों या घर, भूखंड, वाहन आदि की खरीददारी जैसे कार्य किए जा सकते हैं।
- यह तिथि यदि सोमवार तथा रोहिणी नक्षत्र के दिन आए तो इस दिन किए गए दान, हवन, पूजा - पथ और जप-तप का फल जन्मों जन्मों मिलता हैं।
- पद्म पुराण (ऋषि वेद व्यास जी द्वारा संस्कृत में रचित) के अनुसार अक्षय तृतीया को अपराह्न व्यापिनी मानना चाहिए।
- आज के दिन मनुष्य अपने स्वयं के, परिवारजन और स्वजनों द्वारा जाने-अनजाने में किए गए अपराधों की सच्चे मन से ईश्वर से क्षमा मांगे तो भगवान उसके अपराधों को क्षमा कर देते हैं और उसे सदगुण प्रदान करते हैं ताकि आगे से वह सत मार्ग पर चले | आज के दिन मनुष्यों को अपने दुर्गुणों / क्रोध / द्वेष आदि को भगवान के चरणों में अर्पित कर उनसे सदगुणों का वरदान मांगना चाहिए |
- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हमें धार्मिक कार्यों के लिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी धन और संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी होती है।
- बंगाल में इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन कर सभी व्यापारी अपना नया बही खाता शुरू करते हैं। इस दिन को "हलखता" के रूप में मनाया जाता हैं।
- बुंदेलखंड में अक्षय तृतीया उत्सव मनाया जाता है, यह उत्सव अक्षय तृतीया से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक बडी धूमधाम से मनाया जाता है | जिसमें कुँवारी कन्याएँ अपने भाई, पिता और कुटुंब के लोगों को गीत गेट हुवे शगुन बाँटती हैं ।
- राजस्थान में अक्षय तृतीया को बारिश के लिए हवन, पूजा पाठ आदि किये जाते है और अच्छी फसल की कामना की जाती है | इस दिन सात तरह के अन्नों से पूजा करके लड़कियाँ घर-घर जाकर शगुन के गीत गाती हैं और लड़के पतंग उड़ाते हैं।
- मालवा में नए घड़े के ऊपर ख़रबूज़ा और आम के पल्लव रख कर पूजा की जाती है। इस दिन कृषि कार्य का शुभारंभ किया जाये तो यह दिन किसानों को समृद्धि अवश्य देता है।
अंत में -
अस्यां तिथौ क्षयमुर्पति हुतं न दत्तं। तेनाक्षयेति कथिता मुनिभिस्तृतीया॥
उद्दिष्य दैवतपितृन्क्रियते मनुष्यैः। तत् च अक्षयं भवति भारत सर्वमेव॥
अर्थ : भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठर से कहते हैं, हे राजन इस तिथि पर किए गए दान, यज्ञ - हवन, पूजा पाठ का कभी क्षय नहीं होता है, इसलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने इसे ‘अक्षय तृतीया’ कहा है । इस तिथि पर भगवान की कृपादृष्टि पाने एवं पितरों की गति के लिए की गई विधियां अक्षय और अविनाशी होती हैं ।
वैशाखे मासि राजेन्द्र तृतीया चन्दनस्य च ।
वारिणा तुष्यते वेधा मोदकैर्भीम एव हि ।।
दानात्तु चन्दनस्येह कञ्जजो नात्र संशयः ।।
यात्वेषा कुरुशार्दूल वैशाखे मासि वै तिथिः ।
तृतीया साऽक्षया लोके गीर्वाणैरभिनन्दिता ।।
आगतेयं महाबाहो भूरि चन्द्रं वसुव्रता ।
कलधौतं तथान्नं च घृतं चापि विशेषतः ।।
यद्यद्दत्तं त्वक्षयं स्यात्तेनेयमक्षया स्मृता ।।
यत्किञ्चिद्दीयते दानं स्वल्पं वा यदि वा बहु ।
तत्सर्वमक्षयं स्याद्वै तेनेयमक्षया स्मृता ।।
योऽस्यां ददाति करकन्वारिबीजसमन्वितान् ।
स याति पुरुषो वीर लोकं वै हेममालिनः ।।
इत्येषा कथिता वीर तृतीया तिथिरुत्तमा ।
यामुपोष्य नरो राजन्नृद्धिं वृद्धिं श्रियं भजेत् ।।
अर्थ : वैशाख मास की तृतीया को चन्दनमिश्रित जल तथा मोदक के दान से ब्रह्मा तथा सभी देवता प्रसन्न होते हैं | देवताओं ने वैशाख मास की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा है | इस दिन अन्न, वस्त्र, भोजन, सुवर्ण और जल इत्यादि का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है | इसी तृतीया के दिन जो कुछ भी दान किया जाता है वह अक्षय हो जाता है और दान देने वाला सूर्य लोक को प्राप्त करता है | इस तिथि को जो उपवास करता है वह ऋद्धि-वृद्धि और श्री से सम्पन्न हो जाता है |

Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
तिल चौथ | वक्रतुण्डी चतुर्थी | तिलकुटा चौथ व्रत विधि
तेजादशमी पर्व
जगन्नाथ रथयात्रा | उत्कल प्रदेश के श्री जगन्नाथ भगवान | ओडिशा
रामदेव जयंती | लोकदेवता रामदेव जी पीर
रक्षाबंधन | राखी त्योहार के पीछे क्या तर्क है?
नवरात्रि का महत्व | साल में कितनी बार नवरात्रि आती है ?
शरद पूर्णिमा | शरद पूर्णिमा का महत्व
साजिबू नोंग्मा पैनाबा
ऋषि पंचमी का त्योहार | माहेश्वरी रक्षाबंधन
श्राद्धपक्ष के दौरान न करें ये काम | पितृपक्ष
क्या है पितृपक्ष की पौराणिक कथा ?
ओणम पर्व इतिहास और महत्व
मकर संक्रांति पर्व
नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्माँडा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
लाभ पंचमी का महत्व, व्यापारियों के लिए खास है ये दिन, लाभ पंचमी | सौभाग्य पंचमी
कार्तिक माह स्नान का महत्व | जाने कार्तिक माह में किये जाने वाले व्रत के प्रकार | Importance of Kartik Maah
नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
करवा चौथ व्रत | छलनी में क्यों देखा जाता है चाँद और पति का चेहरा?
शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना कैसे करे ? | कलश स्थापना
पर्युषण पर्व | जैन समाज का पर्युषण पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता हैं ?
होली की परम्पराये | होली मनाने का तरीका
हरतालिका व्रत का महत्व | हरतालिका व्रत क्यों करते है ?
क्यों मनाई जाती है आषाढ़ की पूनम को गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा
गुप्त नवरात्रि क्यों मनाते है ? | गुप्त नवरात्रि का महत्व
गोवर्धन पूजा क्यो करते हैं ? | अन्नकूट का त्योहार
गणपति बप्पा मोरया | जाने गणेश जी को "गणपति बप्पा मोरया" क्यों कहते है ?
गणगौर का व्रत एवं पूजा | गणगौर व्रत
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन | गणपति विसर्जन
गणेश उत्सव क्यों मनाते है - Why Celebrate Ganesh Utsav ?
दशहरा, विजयादशमी और आयुध-पूजा क्यों मनाते है ?
दीपावली पर किये जाने वाले उपाय | दीवाली पूजा | लक्ष्मी पूजन
दीपावली क्यों मनाते हैं? - जानें इसका महत्व और इतिहास
परिवर्तिनी एकादशी | परिवर्तिनी एकादशी: महत्व, पूजा विधि और लाभ
दीपावली पूजन विधि और पूजा सामग्री | लक्ष्मी पूजन की विधि
जानें क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार ? | धनतेरस
होली - रंग अनेक, तरीके अनेक
जानिए क्यों मनाई जाती है देव दिवाली | देव दिवाली | कैसे शुरू हुई देव दिवाली मनाने की परंपरा
दही हांडी | दही हांडी पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चौदस, छोटी दीवाली या नरक निवारण चतुर्दशी का महत्व
जानें क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का त्योहार, किसने शुरू की परंपरा?
चेटीचंड का त्योहार क्यों मनाते है ? | झूलेलाल जयंती
भाई दूज | जानें, कैसे शुरू हुई भाई दूज मनाने की परंपरा, कथा और महत्व
ब्यावर का ऐतिहासिक बादशाह मेला | Beawar City
आदि पेरुक्कु का त्योहार | तमिलनाडु का मानसून त्योहार
नीम की डाली / टहनी से बड़ी (सातुड़ी) तीज की पूजा क्यों की जाती है ? | सातुड़ी तीज
बसंत पंचमी क्यों मनाते है ? | बसंत पंचमी पर्व: सरस्वती पूजा और बसंत ऋतु का आगमन
अनंत चतुर्दशी का महत्व | विष्णु जी की पूजा
अक्षय तृतीया | क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया? | अक्षय तृतीया का महत्व क्या है ?
होली क्यों मनाते है? | होली का महत्व
अधिक मास में दान का महत्व | पुरुषोत्तम मास की तिथिनुसार दान सामग्री
अहोई अष्टमी का महत्व, अहोई अष्टमी की पूजा विधि और अहोई अष्टमी की कथा | Ahoi Ashtami Vrat
उगादी या युगादी का त्योहार क्यों मनाते है ?
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं | हनुमान जयंती
वट सावित्री व्रत | वट सावित्री व्रत का महत्व
पंढरपुर की वारी | भगवान विट्ठल
गुड़ी पाड़वा
महाशिवरात्रि
दिवाली - रामा सामा
महाराष्ट्र की महालक्ष्मी
राम की शक्ति पूजा और नवरात्रि का आरंभ | रामनवमी
निर्जला एकादशी | निर्जला एकादशी की कथा
गुप्त नवरात्रि की उपादेयता
हरियाली अमावस्या | शिव भक्ति | सावन का मौसम
देव शयनी एकादशी | देवउठनी एकादशी | हरि प्रबोधिनी एकादशी
श्री गोवर्धन पूजा एवं प्राकट्य
श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट
जया एकादशी का महत्व | जया एकादशी व्रत
मोक्षदा एकादशी | गीता जयंती | मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी
पौष पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी का व्रत
षटतिला एकादशी | षटतिला का अर्थ | षटतिला एकादशी व्रत
महाशिवरात्रि का महत्व | महा शिवरात्रि का व्रत | भगवान शिव
म्हारी गणगौर | गणगौर पूजा | गणगौर का त्योहार
होली के रंग जीवन के संग
माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस | महेश नवमी | माहेश्वरी
शीतला सप्तमी/बासोड़ा पूजा | Sheetla Saptami Puja
कजली तीज
मकर संक्रांति का त्यौहार
महा शिवरात्रि | शिव की पूजा कैसे करें | बारह ज्योतिर्लिंग
सौभाग्य को बनाये रखने हेतु मनाया जाता है गणगौर पर्व
अक्षय फलदायक पर्व है अक्षय तृतीया
श्री राम सीता का विवाह | विवाह पंचमी
पोंगल का त्योहार | कैसे मनाया जाता है पोंगल ?
हनुमान जयंती | हनुमान जयंती कैसे मनाते है ?
गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा का अर्थ | गुरु पूर्णिमा का महत्व
देवी राधा का जन्मदिन | राधाष्टमी की पूजा विधि
पोला-पिठोरा (पोळा) - किसानों का प्रमुख त्योहार
मारबत - नागपुर का मारबत पर्व
श्री लक्षेश्वर - महाशिवरात्रि पर्व
चैत्र नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि के नवमें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
वट सावित्री व्रत
शरद पूर्णिमा व्रत कथा | शरद पूर्णिमा की पूजा विधि
श्राद्ध क्या होते है? | पितरों को श्राद्ध की प्राप्ति कैसे होती है ?
क्यों होता है अधिकमास | अधिकमास का पौराणिक आधार
डोर विश्वास की : रक्षाबंधन
हरतालिका तीज
दुर्गा पूजा: अच्छाई की विजय और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व
हमारे लोक पर्व - सांझी माता या चंदा तरैया
सिंदूर खेला
करवा चौथ में चाँद को छलनी से क्यों देखते हैं?
दीपावली का प्रारंभ दिवस - धनतेरस
दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें
नाग पंचमी | Naag Panchami
कृष्ण जन्माष्टमी – महत्व, कथा और उत्सव
ऋषि पंचमी – परंपरा और प्रेम का पवित्र सूत्र | Rishi Panchami
महालया से छठ पूजा तक – भारतीय पर्वों की आध्यात्मिक यात्रा
अक्षय नवमी: प्रकृति पूजन और आंवला वृक्ष की पूजा का पर्व | Akshaya Navami
देवोत्थान एकादशी – एक शुभ आरंभ का दिन
सफला एकादशी व्रत: शुभता और सिद्धि का पर्व | Saphala Ekadashi
संकट चौथ व्रत – महत्व, कथा और पूजन विधि
रंगारंग होली के गीत – रसिया और परंपरागत धुनों का उत्सव
अक्षय तृतीया: महत्व, पूजा विधि, कथा और शुभ संयोग | Akshaya Tritiya
भक्ति से विज्ञान तक: हरितालिका तीज का बहुआयामी महत्व
रेशम की डोर | रक्षाबंधन: प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पावन पर्व
बलराम जयंती, हल षष्ठी और चंद्र छठ का महत्व
पितृ पक्ष: श्राद्ध की परंपरा और महत्व
शरद पूर्णिमा पूजा
दीपोत्सव: संस्कार, सामाजिकता और विज्ञान का संगम
भाई दूज (यम द्वितीया): भाई-बहन के प्रेम, परंपरा और पूजा विधि का पर्व
Bhai Dooj (Yama Dwitiya): Festival of Sibling Love, Tradition, and Rituals
जितिया व्रत कथा - संतान की दीर्घायु के लिए पूजनीय पर्व
शीतला सप्तमी व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व
अनंत चतुर्दशी व्रत कथा, पूजा विधि और 14 गांठों का रहस्य
दक्षिण भारत में रक्षाबंधन का बदलता स्वरूप
महाशिवरात्रि व्रत कथा और पूजन विधि
वैदिक होली की परंपरा और विज्ञान
चैत्र नवसंवत्सर 2025 का महत्व और उत्सव
वरुथिनी एकादशी का महत्व, नियम व कथा
अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती का महत्व
श्रावण मास में महादेव की आराधना: महत्व, व्रत और रस्में
गणेश उत्सव: महाभारत से उत्पत्ति, आध्यात्मिक महत्व और आधुनिक पुनर्जागरण
नवरात्रि में कोलू/गोलू: परंपरा और आधुनिकता का संगम
भाई दूज | यम द्वितीया की कथा, महत्व और परंपराएं
महावीर स्वामी जयंती: उपदेश, पंचशील और अहिंसा का अमर संदेश
बुद्ध पूर्णिमा का महत्व व संदेश
ऋतुओं के संधि काल का पर्व - होली | रंगों और उल्लास का आध्यात्मिक पर्व
होली की भाई दूज – भाई-बहन के प्रेम का अमर पर्व
धनतेरस: समृद्धि का नहीं, संवेदना का उत्सव
लोहड़ी पर्व: ऊर्जा, उल्लास और कृतज्ञता का लोक उत्सव | Lohri Festival Significance
षटतिला एकादशी व्रत: महत्व, पूजा विधि, कथा और तिल के उपाय
लेखक के अन्य आलेख
लोहड़ी पर्व: ऊर्जा, उल्लास और कृतज्ञता का लोक उत्सव | Lohri Festival Significance
माँ सरस्वती की आरती | विद्या की देवी
सर्दियों की सीख: मौसम बदलने का महत्व
चांगेरी घास (Changeri) के चमत्कारी फायदे: पाचन, लिवर और त्रिदोष संतुलन
राजस्थान – संस्कृति, इतिहास और पर्यटन स्थल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – नारी शक्ति को सलाम
बुद्ध पूर्णिमा का महत्व व संदेश
अयोध्या राम मंदिर का इतिहास और निर्माण
महावीर स्वामी जयंती: उपदेश, पंचशील और अहिंसा का अमर संदेश
राम से बड़ा राम का नाम
दो जून की रोटी - संघर्ष की कहानी
जितिया व्रत कथा - संतान की दीर्घायु के लिए पूजनीय पर्व
बलराम जयंती, हल षष्ठी और चंद्र छठ का महत्व
नाग पंचमी | Naag Panchami
सिंदूर खेला
दुर्गा पूजा: अच्छाई की विजय और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व
क्यों होता है अधिकमास | अधिकमास का पौराणिक आधार
श्राद्ध क्या होते है? | पितरों को श्राद्ध की प्राप्ति कैसे होती है ?
शरद पूर्णिमा व्रत कथा | शरद पूर्णिमा की पूजा विधि
गणेश जी की आरती
माहेश्वरी समाज की वंशोत्पत्ति दिवस
2 जून की रोटी: संघर्ष और जीविका की कहानी
नवरात्रि के नवमें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
महा शिवरात्रि | शिव की पूजा कैसे करें | बारह ज्योतिर्लिंग
कुरकुरे पकोड़े
मसालों को ख़राब / जाले पड़ने से कैसे बचाये ?
पास्ता और नूडल्स
टेस्टी पराठें
रोटी या चपाती के लिए आटा अच्छा कैसे गुंधा जाए ?
छोटे छोटे गोल्स बनाएं
अपनी प्रतिभा (कौशल) को ढूंढे
मसूड़ों में खून निकलना और सूजन आना
बालों का झड़ना
आँखों में जलन और खुजली
शरीर पर दाद
खुजली (Itchy Skin)
गोंद के लड्डू
घर पर खाद कैसे बनाये ?
हिंदी वर्णमाला की संपूर्ण जानकारी | हिंदी वर्णमाला
उगादी या युगादी का त्योहार क्यों मनाते है ?
योग का वर्गीकरण
तुलसी जी कौन थी? कैसे बनी तुलसी पौधे के रूप में ? | तुलसी विवाह
शादी में क्यों मारा जाता है तोरण?
अहोई अष्टमी का महत्व, अहोई अष्टमी की पूजा विधि और अहोई अष्टमी की कथा | Ahoi Ashtami Vrat
अधिक मास में दान का महत्व | पुरुषोत्तम मास की तिथिनुसार दान सामग्री
होली क्यों मनाते है? | होली का महत्व
अक्षय तृतीया | क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया? | अक्षय तृतीया का महत्व क्या है ?
अनंत चतुर्दशी का महत्व | विष्णु जी की पूजा
मंदिर शब्द की उत्पत्ति कब हुई | मंदिर का निर्माण कब से शुरू हुआ?
बसंत पंचमी क्यों मनाते है ? | बसंत पंचमी पर्व: सरस्वती पूजा और बसंत ऋतु का आगमन
नीम की डाली / टहनी से बड़ी (सातुड़ी) तीज की पूजा क्यों की जाती है ? | सातुड़ी तीज
आदि पेरुक्कु का त्योहार | तमिलनाडु का मानसून त्योहार
ब्यावर का ऐतिहासिक बादशाह मेला | Beawar City
भाई दूज | जानें, कैसे शुरू हुई भाई दूज मनाने की परंपरा, कथा और महत्व
चेटीचंड का त्योहार क्यों मनाते है ? | झूलेलाल जयंती
जानें क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का त्योहार, किसने शुरू की परंपरा?
नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चौदस, छोटी दीवाली या नरक निवारण चतुर्दशी का महत्व
दही हांडी | दही हांडी पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
जानिए क्यों मनाई जाती है देव दिवाली | देव दिवाली | कैसे शुरू हुई देव दिवाली मनाने की परंपरा
होली - रंग अनेक, तरीके अनेक
जानें क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार ? | धनतेरस
दीपावली पूजन विधि और पूजा सामग्री | लक्ष्मी पूजन की विधि
परिवर्तिनी एकादशी | परिवर्तिनी एकादशी: महत्व, पूजा विधि और लाभ
दीपावली क्यों मनाते हैं? - जानें इसका महत्व और इतिहास
दीपावली पर किये जाने वाले उपाय | दीवाली पूजा | लक्ष्मी पूजन
दशहरा, विजयादशमी और आयुध-पूजा क्यों मनाते है ?
गणेश उत्सव क्यों मनाते है - Why Celebrate Ganesh Utsav ?
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन | गणपति विसर्जन
गणगौर का व्रत एवं पूजा | गणगौर व्रत
गणपति बप्पा मोरया | जाने गणेश जी को "गणपति बप्पा मोरया" क्यों कहते है ?
गोवर्धन पूजा क्यो करते हैं ? | अन्नकूट का त्योहार
गुप्त नवरात्रि क्यों मनाते है ? | गुप्त नवरात्रि का महत्व
क्यों मनाई जाती है आषाढ़ की पूनम को गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा
हरतालिका व्रत का महत्व | हरतालिका व्रत क्यों करते है ?
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
होली की परम्पराये | होली मनाने का तरीका
पर्युषण पर्व | जैन समाज का पर्युषण पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता हैं ?
शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना कैसे करे ? | कलश स्थापना
करवा चौथ व्रत | छलनी में क्यों देखा जाता है चाँद और पति का चेहरा?
नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
कार्तिक माह स्नान का महत्व | जाने कार्तिक माह में किये जाने वाले व्रत के प्रकार | Importance of Kartik Maah
लाभ पंचमी का महत्व, व्यापारियों के लिए खास है ये दिन, लाभ पंचमी | सौभाग्य पंचमी
नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्माँडा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
महा मृत्युंजय मंत्र का अर्थ, उत्पत्ति और महत्व | महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय रखें इन बातों का ध्यान | Maha Mrityunjaya Mantra
मकर संक्रांति पर्व
ओणम पर्व इतिहास और महत्व
क्या है पितृपक्ष की पौराणिक कथा ?
श्राद्धपक्ष के दौरान न करें ये काम | पितृपक्ष
ऋषि पंचमी का त्योहार | माहेश्वरी रक्षाबंधन
साजिबू नोंग्मा पैनाबा
सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा | सात वार का महत्व
शरद पूर्णिमा | शरद पूर्णिमा का महत्व
सूर्य नमस्कार | सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने के क्या लाभ हैं?
नवरात्रि का महत्व | साल में कितनी बार नवरात्रि आती है ?
पूर्णिमा का महत्व | पूर्णिमा व्रत
रक्षाबंधन | राखी त्योहार के पीछे क्या तर्क है?
रामदेव जयंती | लोकदेवता रामदेव जी पीर
जगन्नाथ रथयात्रा | उत्कल प्रदेश के श्री जगन्नाथ भगवान | ओडिशा
सफलता क्या है? | अपने जीवन में सफलता को कैसे परिभाषित करें?
तेजादशमी पर्व
तिल चौथ | वक्रतुण्डी चतुर्थी | तिलकुटा चौथ व्रत विधि