Bhartiya Parmapara

क्रीमी ऑरेंज डिलाईट – एक ताज़गी भरा संतरे वाला मीठा स्वाद

सामग्री - 3 संतरे, 2 बड़े चम्मच चीनी, एक बड़ा चम्मच पानी, 2 छोटे चम्मच जिलेटिन, 2 बड़े चम्मच पानी (अतिरिक्त), 3/4 कप ठंडा दूध, आधा सेब कटा हुआ। सजाने के लिए चेरी और सिल्वर बॉल्स, क्रीम।

विधि - 2 संतरों का रस निकाल ले। चीनी,  पानी और रस किसी बर्तन में अच्छे से मिला ले। अतिरिक्त पानी में जिलेटिन मिला ले। धीमी आंच पर हिलाते हुए गर्म करें। आंच से उतारकर रस वाला मिश्रण भी उसी में मिला दे। धीरे-धीरे ठंडा दूध भी मिला दे। एक संतरे की फांकें व सेब छीलकर छोटी-छोटी फांकें काटकर मिश्रण में मिला दे। सर्विंग प्लेट में डालकर फ्रिजर में सेट होने के लिए रख दे। सिल्वर बॉल्स व चेरी लगाकर क्रीम ऊपर से डालकर खाएं।

                       

                         

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |