
दीपावली जैसे जैसे करीब आ रही थी गेंदा का दिल बैठे जा रहा था, तीन वर्षों से अभावों के चलते वह अपने प्राणो से प्रिय बच्चों को मिठाई खिलाने में भी असमर्थ थी। चिंता के सागर में डूबी सोचने लगी काश! यह आतिशबाजी और दीपों की जगमगाहट न होती तो बच्चों को दीपावली के आने का अहसास ही न होता और न ही त्योहारों की लालसा में कुछ पाने के लिए उनके मन में छटपटाहट रहती। तीन वर्ष पहले रात दिन एक कर गेंदा ने बड़ी तन्मयता से अलग-अलग तरह के माटी के कितने ही दीप बनाये और उन दीपों के सहारे अनगिनत सपनों के ताने बाने बुनते हुये उसके मुखमंडल पर तेजोमय कांति छा गई काल्पनिक ही सही, पर ख्वाबों पर तो सभी का अधिकार होता है।
अपने ख्वाबों को साकार करने की तीव्र इच्छा शक्ति लिए वह उन दीपों को सहेज कर बाजार की और निकलने लगी, छोटे छोटे बच्चों को अकेले छोड़ते हुए उसका हृदय अबकी जरा भी न पसीजा, उनकी खुशियां ही तो खरीदने निकली थी वह। आते हुए मिठाई नये कपड़े लाने का आश्वासन देकर निकली थी बच्चों को। रवि अपने स्वर्णिम रथ पे सवार होकर निकले उस से पूर्व ही बाजार पहुँच उसने अपनी जगह आरक्षित करली, मृदुभाषी होने से बहस और झंझटों से किनारा ही करती अच्छी जगह पाकर आश्वस्त हो चैन की सांस ली। अब वह बेसब्री से सूर्य देव के आने की प्रतीक्षा करने लगी किन्तु आज बादलों ने मानों किरणों के पट खुलने ही न दिये और अपना वर्चस्व कायम रखा। कुछ ही देर में इंद्रदेव के आदेश से जमकर मेघों ने ढोल नगाड़े बजाना प्रारंभ किया गेंदा भीतर से मायूस थी किन्तु प्लास्टिक की पन्नी से दियों को ढ़कते हुए स्वयं को समझाने का प्रयत्न करने लगी कुछ देर में बरखा का नृत्य थम जायेगा और बाजार फिर राहगीरों से सजने लगेगा किन्तु सपने खिले उस से पूर्व ही उन्हें ग्रहण लग गया सावन भादो में भी न हुई, इतनी तूफानी वर्षा हुई, देखते ही देखते सूर्यास्त के साथ साथ उसके सारे सपने पानी बहा ले गया और उसके हिस्से आया केवल अंधेरा। ठंड में कपकपाती हुई घर आयी तो चूल्हा जलाने की हिम्मत भी न जुटा पायी बच्चे भी मॉं की मनोदशा भाँप चुके थे। बच्चे सहमे से जल पान कर सो गये] मां का वात्सल्य ऑंखों से झरझर बहता हुआ बच्चों पर बरसने लगा था।
अतीत के पूर्वाग्रहों को झकझोर पुनः उसने स्वयं के भीतर शक्ति को संचारित किया और जुट गई खुशियों के दीप प्रज्वलित करने की मंशा से पता था उसे आज की शिक्षित पीढ़ी जरूर उसके परिश्रम का मूल्य जानेगी और इन माटी के खूबसूरत दियों से स्वयं के साथ ही हमारा ऑंगन भी रोशन करेगी। गेंदा आज अधिक स्फूर्ति से निकली आज वो बाज़ार का नहीं मानो बाजार में चलते राहगीर उसकी कलाकृति का इंतजार कर रहे थे अब की सूरज उसके ऑंगन में भी अपनी स्वर्णिम छटा को बिखेरेगा इसी विश्वास के साथ।
Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
यात्रा
महिला सशक्तिकरण
तमाशा
उपहार
शिक्षा जीवन का आधार
कन्या पूजन
खुशबू
ह्रदय परिवर्तन
सच्चे मित्र - संघर्ष, दोस्ती और शिक्षा की प्रेरक कहानी
एक चुटकी गुलाल - लघुकथा
दुआ - लघुकथा
अपेक्षा - एक लघुकथा
सावन की सौगात
दोस्त – एक प्रेरणादायक कहानी सच्ची दोस्ती और आत्मविश्वास की | भारतीय परंपरा
पितृपक्ष की एक भावनात्मक कथा | Pitru Paksha
खुशियों के दीप – उम्मीद और संघर्ष की एक भावनात्मक दीपावली कहानी
परीक्षा डयुटी | शिक्षकों की परीक्षा में भूमिका
आभूषण | माँ-बेटी के रिश्ते और जीवन के सुंदर संदेश की कहानी | Adornment
रिश्तों की डोर - पतंग से मिली जीवन सीख
यह घर बहुत हसीन है – एक भावनात्मक लघुकथा
होली पर लघुकथा – रंगों से भरी दिल छू लेने वाली कहानी
परीक्षा और परवरिश की कहानी: दादाजी की सीख और राघव की जीत
बच्चों के मन में अंकुरित विश्वास की सुंदर कहानी
विश्वास (Faith) - किसानों, सपनों और प्रकृति पर प्रेरक कहानी
भ्रष्टाचार
क्षितिज तक
बड़ा लेखक
महकते रिश्ते
जीवन सार : प्रेरणादायक कहानी
अलविदा मेरे प्यारे बेटे
देसी बीज
समर्पण
प्रेम की जीत
बदलता कैडर
युग परिवर्तन
परवरिश - माँ के आत्मचिंतन की कहानी
माँ अभी जिंदा है - कहानी
बालकथा - माँ का दर्द
लघुकथा : हार-जीत
वो नाश्ता (That Breakfast)
निर्णय (The Decision)
दिशा (Direction)
बांसुरी के बोल - राधा, गोपियाँ और बांसुरी का भावपूर्ण संवाद
राधा की प्रेम-साधना – एक अद्वितीय समर्पण
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक विचारणीय कहानी
भूलते रिश्तों की चीख – एक भावनात्मक हिंदी लघुकथा
लघुकथा – पिता और सपनों की सच्चाई
गरीबी (Poverty) | मानवता की एक मार्मिक कहानी
विकल्प | बिना पटाखों वाली मस्ती भरी दीपावली
नवरात्रि : सत्यमेव जयते | बेटियों को सुरक्षा चाहिए, केवल पूजन नहीं
असली रावण का अंत: जंगल की दशहरा कथा
जूतों की खोज और जीवन का संदेश
दुआ | पूर्णिमा की दीपावली की कहानी
सोना समझ गयी | एक मेहनती चींटी की प्रेरणादायक कहानी
लेखक के अन्य आलेख
दुआ | पूर्णिमा की दीपावली की कहानी
नवरात्रि : सत्यमेव जयते | बेटियों को सुरक्षा चाहिए, केवल पूजन नहीं
रेशम की डोर | रक्षाबंधन: प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पावन पर्व
नववर्ष संकल्प से सिद्धि | सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति
लघुकथा – पिता और सपनों की सच्चाई
वर्तमान दौर में बदलता प्रेम का स्वरूप – एक विचारणीय लेख
बच्चों को लौटा दो बचपन – आधुनिक पालन-पोषण पर एक विचारणीय कहानी
दिशा (Direction)
कन्याओं को पूजन से अधिक सुरक्षा की जरूरत है ...!
परवरिश - माँ के आत्मचिंतन की कहानी
समर्पण
डोर विश्वास की : रक्षाबंधन
महकते रिश्ते
भ्रष्टाचार
विश्वास (Faith) - किसानों, सपनों और प्रकृति पर प्रेरक कहानी
परीक्षा और परवरिश की कहानी: दादाजी की सीख और राघव की जीत
होली पर लघुकथा – रंगों से भरी दिल छू लेने वाली कहानी
रिश्तों की डोर - पतंग से मिली जीवन सीख
आभूषण | माँ-बेटी के रिश्ते और जीवन के सुंदर संदेश की कहानी | Adornment
खुशियों के दीप – उम्मीद और संघर्ष की एक भावनात्मक दीपावली कहानी
पितृपक्ष की एक भावनात्मक कथा | Pitru Paksha
दोस्त – एक प्रेरणादायक कहानी सच्ची दोस्ती और आत्मविश्वास की | भारतीय परंपरा
सावन की सौगात
अपेक्षा - एक लघुकथा
दुआ - लघुकथा
एक चुटकी गुलाल - लघुकथा
ह्रदय परिवर्तन
खुशबू
कन्या पूजन
शिक्षा जीवन का आधार
उपहार
महिला सशक्तिकरण
बचपन की सीख | बच्चों को लौटा दो बचपन
यात्रा