भारतीय परम्परा

रजनी जी थानवी

Bikaner Rajasthan
रजनी जी थानवी

मैं रजनी सुनील थानवी बीकानेर राजस्थान से हूं। विज्ञान संकाय से स्नातक स्तर की शिक्षा लेने के बाद मैंने बी. एड किया एवं पिछले 7 वर्षों से अध्यापन का कार्य कर रही हूं। जोधपुर-जैसलमेर मूल के पुष्करणा ब्राह्मण परिवार से होने के कारण धार्मिक परंपराओं की ओर शुरू से ही झुकाव रहा। इसके अलावा चित्रकला नृत्य एवं लेखन में रुचि रखती हूं एवं समय समय पर मेरी काव्य रचनाएं पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। मेरी हमेशा यही इच्छा रही है कि मैं अपनी तरफ से सिर्फ ना सिर्फ अपने परिवार बल्कि सम्पूर्ण समाज के उत्थान के लिए कुछ कर सकूं और इसी उद्देश्य को लेकर मैं अपने लेखन के माध्यम से निरंतर प्रयासरत हूं।

“प्रयास छोटा…परंतु निरंतर” इसी मूल मंत्र के साथ वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य में भी समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का मेरा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।





हनुमान जयन्ती

हनुमान जयन्ती

हनुमान जयन्ती एक हिन्दू पर्व है। यह चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन हनुमानजी का जन्म हुआ माना जाता है। हनुमान जी को कलयुग में सबसे प्रभावशाली देवताओं में से एक माना जाता है। हनुमान जयंती वर्ष में दो बार मनाई जाती है। पहली हिन्‍दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्‍ल पूर्णिमा को अर्थात ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक मार्च या अप्रैल के बीच और दूसरी कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी अर्थात नरक चतुर्दशी को अर्थात सितंबर-अक्टूबर के बीच।

पोंगल का त्योहार

पोंगल का त्योहार

सुख संपत्ति समृद्धि का प्रतीक पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। जिस प्रकार उत्तर भारत में जनवरी महीने के बीच में मकर संक्रांति एवं लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है उसी प्रकार दक्षिण भारत में पोंगल का पर्व मनाया जाता है।





श्रीराम सीता का विवाह

श्रीराम सीता का विवाह

भगवान श्री राम चेतना और माता सीता प्रकृति शक्ति की प्रतीक हैं। चेतना व प्रकृति का मिलन का योग असाधारण है। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को यह विशेष योग भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसे "विवाह पंचमी" कहते हैं। वाल्मीकि रामायण के अनुसार जब प्रभु श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था, उस समय श्रीराम की उम्र 13 वर्ष तथा माता सीता की उम्र 6 वर्ष थी।





©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |